Table of Contents
भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची
- जीएस पेपर 2: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, उद्विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान एवं आधारिक संरचना।
भारत के उपराष्ट्रपति
- संवैधानिक प्रावधान: भारत के उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख भारत के संविधान के भाग V में अध्याय I ( कार्यपालिका) के अंतर्गत किया गया है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख है।
- संविधान के अनुच्छेद 63-73 भारत के उपराष्ट्रपति की अर्हता, निर्वाचन तथा पदच्युति से संबंधित हैं।
- संवैधानिक स्थिति: भारत के उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है।
- वर्तमान उपराष्ट्रपति: मुप्पवरपु वेंकैया नायडू भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति हैं।
Railway Mahapack (RRB NTPC, RPF Constable & SI, ALP, Group D, Technician)Rs 1,143.12Enroll Now
HPCL-(Jr. Executive & Executive) | Electrical Engineering - Online Live Class by Adda247Rs 1,529.44Enroll Now
HPCL-(Jr. Executive & Executive) | Mechanical Engineering - Online Live+Recorded Classes by Adda247Rs 1,529.44Enroll Now
भारत के उप-राष्ट्रपतियों की सूची
- उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति का पद ग्रहण करने की तिथि से से पांच वर्ष की अवधि के लिए पद धारण करता है।
- रिक्ति:
- कार्यकाल की समाप्ति: जब उनका पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होता है तो रिक्ति निर्मित हो जाती है।
- त्यागपत्र के माध्यम से: भारत के उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंपकर पांच वर्ष की अवधि के पूर्व अपना त्यागपत्र दे सकते हैं।
- पदच्युति के माध्यम से: उपराष्ट्रपति को संसद द्वारा हटाया जा सकता है।
- उनकी मृत्यु होने पर
- उनका निर्वाचन अमान्य होने पर: एक रिक्ति तब भी उत्पन्न होती है जब उनके निर्वाचन को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शून्य घोषित कर दिया जाता है।
1952 से वर्तमान तक के भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची नीचे उल्लिखित है-
| भारत के उपराष्ट्रपति | पदावधि |
| सर्वपल्ली राधाकृष्णन (भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति) | 13 मई 1952 – 12 मई 1957
13 मई 1957 – 12 मई 1962 |
| जाकिर हुसैन | 13 मई 1962 – 12 मई 1967 |
| वी. वी. गिरी | 13 मई 1967 – 3 मई 1969 |
| गोपाल स्वरूप पाठक | 31 अगस्त 1969 – 30 अगस्त 1974 |
| बी. डी. जट्टी | 31 अगस्त 1974 – 30 अगस्त 1979 |
| मोहम्मद हिदायतुल्ला | 31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984 |
| आर. वेंकटरमन | 31 अगस्त 1984 – 24 जुलाई 1987 |
| शंकर दयाल शर्मा | 3 सितंबर 1987 – 24 जुलाई 1992 |
| के. आर. नारायणन | 21 अगस्त 1992 – 24 जुलाई 1997 |
| कृष्ण कांत | 21 अगस्त 1997 – 27 जुलाई 2002 |
| भैरों सिंह शेखावत | 19 अगस्त 2002 – 21 जुलाई 2007 |
| मोहम्मद हामिद अंसारी | 11 अगस्त 2007 – 11 अगस्त 2012
11 अगस्त 2012 – 11 अगस्त 2017 |
| वेंकैया नायडू | 11 अगस्त 2017 – पदस्थ |
प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति थे।
- भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित संवैधानिक अनुच्छेद कौन से हैं?
उत्तर- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63-73 भारत के उपराष्ट्रपति की अर्हता, निर्वाचन एवं पदच्युति से संबंधित हैं।
- भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति कौन हैं?
उत्तर- मुप्पवरपु वेंकैया नायडू भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति तथा राज्य सभा के सभापति हैं।







TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
