Home   »   संदर्भ पुस्तकों की सूची

संदर्भ पुस्तकों की सूची

Uncategorised

http://bit.ly/2MNvT1m

 

सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, आपको पुस्तकों के कुछ समुच्चयों को कवर करना होगा। आपकी पृष्ठभूमि और रुचि के आधार पर ये पुस्तकें भिन्न हो सकती हैं।  यद्यपि, हम आपको उन पुस्तकों की एक सूची प्रदान कर रहे हैं जो एक ऐसे उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसे तैयारी के बारे में तनिक भी जानकारी नहीं है।

पुस्तकों को सूचीबद्ध करने से पूर्व, हम आशा करते हैं कि आप यूपीएससी के पैटर्न और पाठ्यक्रम (UPSC pattern and syllabus) का अध्ययन कर चुके होंगे। यदि आपने यह नहीं किया है, तो कृपया इसे पढ़िए ताकि आप समझ सकें कि निम्नलिखित सूचीबद्ध पुस्तकों को कवर करना क्यों महत्वपूर्ण है।

कृपया यह धारणा न बनाएं कि आप नीचे उल्लिखित की गई पुस्तकों के अध्ययन को पूर्ण करके यूपीएससी द्वारा आपसे पूछे जाने वाले प्रत्येक प्रश्न को कवर कर सकते हैं। न तो यह संभव है और न ही यूपीएससी की ऐसी अपेक्षा होती है।

सभी उम्मीदवारों के लाभ के लिए, हम इस लेख को सामान्य अध्ययन खंड तक सीमित कर रहे हैं, और वैकल्पिक विशिष्ट आलेखों में वैकल्पिक विषयों पर विचार किया जाएगा।

 

आइए संपूर्ण पुस्तक सूची को दो खंडों में विभाजित करें:

मौलिक पुस्तकें

अग्रवर्ती पुस्तकें

यह स्पष्ट है कि जब आप मौलिक पुस्तकों को पूर्ण कर लेते हैं तभी आप अग्रवर्ती पुस्तकों का विकल्प चुनते हैं, न कि  किसी अन्य तरीके से।

 

मौलिक पुस्तकें

 

इतिहास एनसीईआरटी: 6-12
भारतीय राजनीति
भूगोल
अर्थशास्त्र
विज्ञान

 

 

अग्रवर्ती पुस्तकें

 

सामान्य अध्ययन 1:

 

आधुनिक इतिहास स्पेक्ट्रम
कला और संस्कृति नितिन सिंघानिया
विश्व इतिहास नॉर्मन लोवे
स्वतंत्रता के बाद का इतिहास बिपन चंद्र की पुस्तक स्वतंत्रता के बाद का भारत से चयनित विषय
भारतीय समाज राम आहूजा
भूगोल

 

जी. सी. लेओंग

 

सामान्य अध्ययन 2:

 

भारतीय राजनीति एम. लक्ष्मीकांत
अंतर्राष्ट्रीय संबंध पवनीत सिंह
शासन इग्नू नोट्स

 

सामान्य अध्ययन 3:

 

अर्थशास्त्र रमेश सिंह
पर्यावरण पर्यावरण और पारिस्थितिकी  पर आर. राजगोपालन   की पुस्तक
आपदा और आपदा प्रबंधन इग्नू नोट्स
आंतरिक सुरक्षा लोहित मातनी

 

सामान्य अध्ययन 4:

 

नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभियोग्यता जी. सुब्बाराव
नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभियोग्यता लेक्सिकॉन
 प्रतिवेदन एआरसी चौथी रिपोर्ट और 12वीं रिपोर्ट

 

 

विषयों की अच्छी समझ विकसित करने के लिए ये प्रमुख पुस्तकें हैं जिन्हें आपको कवर करना होगा। पाठ्यक्रम में प्रत्येक विषय के लिए पुस्तकें पढ़ना न तो संभव है और न ही वांछनीय। यह लेख आपको एक विस्तृत अवलोकन  प्रदान करता है कि सिविल सेवा  परीक्षा को उत्तीर्ण करने हेतु आपको किन पुस्तकों का अनुसरण करना चाहिए।  यद्यपि, आप पुस्तकों का अपना समुच्चय रखने के लिए स्वतंत्र हैं। यह लेख आपको अधिक पुस्तकों के अध्ययन से प्रतिबंधित नहीं करता है।  यद्यपि, सूची व्यापक है और इसे पहले पूर्ण किया जाना चाहिए। क्या यह सूची संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करती है? नहीं, किंतु, शेष विषयों को इंटरनेट की  सहायता से पूर्ण किया जा सकता है या हम, Adda247 पर, आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि यदि आप ऑनबोर्ड आने की योजना बनाते हैं तो किसी भी विषय को छोड़ा नहीं जाएगा।

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.