Home   »   List of First in India   »   List Of First Women in India

सभी क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची की संपूर्ण जानकारी  की जांच कीजिए-पीडीएफ डाउनलोड कीजिए

भारत में प्रथम महिलाओं की सूची की विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रासंगिकता 

सभी क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची आपको राजनीति, सिविल सेवा, चिकित्सा, अंतरिक्ष, इंजीनियरिंग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इत्यादि सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम एवं सर्वाधिक महान भारतीय महिलाओं के बारे में सूचित करने में सहायता प्रदान करेगी। सभी क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची ज्ञान के प्रति उत्साही लोगों की जिज्ञासा शांत करने में भी सहायता करेगी।

हिंदी

भारत में प्रथम महिलाओं की सूची

भारतीय इतिहास में महिलाओं ने अनेक बार इतिहास रचा है। भारतीय महिलाओं ने हाशिए पर रहने से लेकर अधिकारों पर समान दावा करने वाले नागरिकों तक, आंदोलन से लेकर मतदान करने से लेकर चुनाव लड़ने तक, अनपढ़ होने से लेकर उपन्यास लिखने तक बहुत कुछ किया है। मुख्यधारा के सभी क्षेत्रों में ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। हम यहां उन महिलाओं के इतिहास को याद करने के लिए हैं, जिन्होंने अन्य महिलाओं के लिए ऐसी सीमाओं को पार करने एवं अपने जीवन को महत्वपूर्ण बनाने की नींव रखी। तो आइए नजर डालते हैं भारत की प्रथम महिला अचीवर्स पर।

 

सभी क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची

भारतीय महिलाओं का इतिहास उन महिलाओं से भरा पड़ा है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए कड़ा संघर्ष किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की। ये भारतीय महिलाएं सदैव एक प्रेरणा के रूप में कार्य करती हैं एवं अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाती हैं। यहां भारत में प्रथम महिला अचीवर्स की सूची दी गई है।

                             सभी क्षेत्रों में भारत में प्रथम महिलाओं की सूची
क्रम संख्या  क्षेत्र  व्यक्ति का नाम
1. भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री

भारत रत्न प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला

इंदिरा गांधी

(पुरुषों की दुनिया में प्रथम महिला)

2. एक भारतीय राज्य

(उत्तर प्रदेश) की प्रथम महिला राज्यपाल

सरोजिनी नायडू

(नाइटिंगेल ऑफ इंडिया के रूप में भी जाना जाता है)

3. स्वतंत्रता-पूर्व भारत में कैबिनेट पद संभालने वाली प्रथम भारतीय महिला/संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष चुनी जाने वाली प्रथम महिला विजया लक्ष्मी पंडित
4. भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री

(1963 से 1967, उत्तर प्रदेश)

सुचेता कृपलानी

(अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना की)

5.  प्रथम महिला राष्ट्रपति (2007-2012)/

राजस्थान की राज्यपाल के रूप में सेवा करने वाली प्रथम महिला

प्रतिभा पाटिल
6. लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष मीरा कुमार

(पांच बार सांसद एवं तत्पश्चात एक कैबिनेट मंत्री बनी)

7.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट

(सेंट्रल हिंदू कॉलेज अथवा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी- ​​​​बीएचयू की स्थापना की)

8. भारत की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री /

1947 के पश्चात सरकारी पद संभालने वाली प्रथम भारतीय महिला

राजकुमारी अमृत कौर
9.   प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त  वी.एस. रमादेवी
10. भारत की प्रथम महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी

(सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली देश की प्रथम महिला)

11.  भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीवी

(बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा में शीर्ष पर पहुंचने वाली प्रथम महिला)

12. अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला कल्पना चावला
13. उड़ान भरने वाली भारत की प्रथम महिला सरला ठुकराल

(लाइसेंस प्राप्त करने हेतु 1,000 घंटे की उड़ान अवधि पूरा करने वाली प्रथम भारतीय महिला)

14.  प्रथम भारतीय महिला कमर्शियल पायलट दुर्बा बनर्जी

(टॉरनाडो ए-200 विमान उड़ाने वाली प्रथम महिला)

15. प्रथम भारतीय महिला फाइटर पायलट भावना कंठ
16. प्रथम महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा

​​(भारत के पहले कम्प्यूटरीकृत बंदरगाह-जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के निर्माण को क्रियान्वित किया)

17. ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल
18. ओलंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक
19. भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी
20. प्रथम पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य

(देश की दूसरी महिला आईपीएस पुलिस अधिकारी)

21. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल
22. भारत में एक मिसाइल परियोजना का नेतृत्व करने वाली प्रथम महिला वैज्ञानिक टेसी थॉमस

(भारत की मिसाइल महिला)

23 प्रथम महिला ट्रेन चालक सुरेखा यादव
24. पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम
25. नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला मदर टेरेसा
26. बुकर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला अरुंधति रॉय

(उनके उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स के लिए)

27. साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला अमृता प्रीतम

(उनकी पुस्तक सुनेहड़े के लिए)

28.  मिस यूनिवर्स जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला सुष्मिता सेन
29. भारत की प्रथम महिला फिल्म निर्देशक फातिमा बेगम

(उन्होंने 1926 में बुलबुल-ए-परिस्तान को लिखा और निर्देशित किया)

30. भारत रत्न प्राप्त करने वाली प्रथम महिला गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी
31. अशोक चक्र पाने वाली प्रथम महिला नीरजा भनोट
32. प्रथम भारतीय महिला चिकित्सक आनंदी गोपाल जोशी
33.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट
34. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू
35. इंग्लिश चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला आरती साहा
36. अर्जुन अवार्ड पाने वाली प्रथम भारतीय महिला स्टेफी डिसूजा
37. मिस वर्ल्ड बनने वाली प्रथम भारतीय महिला मिस रीता फारिया
38. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कमलजीत संधू
39. ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला आशापूर्णा देवी
40. ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला भानु अथैया
41. अशोक चक्र पाने वाली प्रथम महिला नीरजा भनोट
42. ओलंपिक में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी
43. डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला सानिया मिर्जा
44. माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला संतोष यादव
45. भारत में पुलिस अधिकारी बनने वाली प्रथम ट्रांसजेंडर महिला (धर्मपुरी) के पृथिका याशिनी

 

सभी क्षेत्रों में भारत की प्रथम महिलाओं की सूची के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

 

प्र. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन हैं?

उत्तर. प्रतिभा पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति थीं। प्रतिभा पाटिल ने 2007-2012 के बीच भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

 

प्र. भारत में पुलिस अधिकारी बनने वाली प्रथम ट्रांसजेंडर महिला कौन है?

उत्तर. के पृथिका याशिनी (धर्मपुरी) भारत में पुलिस अधिकारी बनने वाली प्रथम ट्रांसजेंडर महिला हैं।

 

प्र. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस/INC) की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थीं?

उत्तर. सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष थीं।

 

प्र. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

उत्तर. एनी बेसेंट को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया था। एनी बेसेंट ने सेंट्रल हिंदू कॉलेज अथवा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय- ​​बीएचयू, वाराणसी की भी स्थापना की।

 

यूपीएससी दैनिक समसामयिकी प्रीलिम्स बिट्स, 20 दिसंबर 2022 भारत में क्वांटम कम्प्यूटिंग: क्वांटम सर्वोच्चता कैसे प्राप्त करें? संपादकीय विश्लेषण: न्यायालय में लंबित मामलों से कैसे निपटा जाए? युवा अन्वेषकों को प्रोत्साहित करने एवं सहयोग प्रदान करने हेतु सीएसआईआर का ‘एक सप्ताह, एक प्रयोगशाला अभियान’
दिव्य कला शक्ति 2022: विकलांगताओं में क्षमताओं का साक्षी भारत का धीमा निर्यात चिंता का कारण क्यों है? युद्धाभ्यास “सूर्य किरण-XVI” 2022 जैव विविधता पर अभिसमय (कन्वेंशन ऑन बायोडायवर्सिटी/CBD) का सीओपी 15 क्या है?
परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 क्या है? दक्षिण एशिया में वायु प्रदूषण पर विश्व बैंक की रिपोर्ट 2022: भारत कहां खड़ा है? केरल विश्वविद्यालयों में राज्यपाल की भूमिका क्यों समाप्त कर रहा है? द हिंदू संपादकीय विश्लेषण: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बनाम नई पेंशन योजना (एनपीएस)
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me