Home   »   UNFCCC and the Famous COPs   »   In our LiFEtime Campaign

सीओपी 27, शर्म अल-शेख में भारत का “इन आवर लाइफटाइम” अभियान का शुभारंभ

सीओपी 27 में इन आवर लाइफटाइम अभियान: यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

इन आवर लाइफटाइम अभियान:  सीओपी 27 का आयोजन शर्म अल-शेख, मिस्र में किया जा रहा है। जलवायु शिखर सम्मेलन 2022 में भारत ने युवाओं को धारणीय जीवन शैली आंदोलन में प्रमुख हितधारक बनने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु “इन आवर लाइफटाइम” अभियान आरंभ किया। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (अंतर्राष्ट्रीय समाचार, जलवायु परिवर्तन/पर्यावरण) एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र 2 (अंतर्राष्ट्रीय संबंध- भारत को शामिल करने वाले अंतर्राष्ट्रीय समूह) के लिए “इन आवर लाइफटाइम” अभियान महत्वपूर्ण है।

UNFCCC and the Famous COPs

 

 इन आवर लाइफटाइम अभियान चर्चा में क्यों है?

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोगाम/यूएनडीपी) के साथ संयुक्त रूप से भारत सरकार ने 18 से 23 वर्ष के बीच के युवाओं को सतत जीवन शैली के संदेशवाहक बनने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु “इन आवर लाइफटाइम” अभियान का शुभारंभ किया।

 

इन आवर लाइफटाइमअभियान क्या है?

  • इन आवर लाइफटाइमअभियान के बारे में: ‘इन आवर लाइफटाइम’ अभियान संपूर्ण विश्व के युवाओं को जलवायु कार्रवाई की पहल करने हेतु अभिनिर्धारित करता है जो LiFE की अवधारणा के साथ प्रतिध्वनित होता है।
  • सीओपी 27, शर्म अल-शेख में इंडिया पवेलियन में एक सह कार्यक्रम (साइड इवेंट) में ‘इन आवर लाइफटाइम’ अभियान  प्रारंभ किया गया था।
  • विमोचन करने वाला निकाय: ‘इन आवर लाइफटाइम’ अभियान  निम्नलिखित निकायों के द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया था-
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री/NMNH), तथा
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम/यूएनडीपी)
  • आवश्यकता: युवा पीढ़ियों के मध्य LiFE की समझ विकसित करना जिम्मेदार उपभोग  प्रतिरूप को प्रोत्साहित करने तथा आने वाली पीढ़ियों की जीवन शैली विकल्पों को प्रभावित करने के लिए उन्हें ग्रह-समर्थक बनाने के लिए आवश्यक है।
  • युवाओं को अपने जलवायु कार्रवाईयों को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जो उनकी क्षमता के भीतर पर्यावरण के लिए जीवन शैली में योगदान करते हैं, जो सतत एवं  मापन योग्य (स्केलेबल) हैं तथा अनुकूल पद्धतियों के रूप में कार्य करते हैं जिन्हें विश्व स्तर पर साझा किया जा सकता है।
  • योग्यता: उपरोक्त को जमा करने के लिए पात्रता मानदंड नीचे सूचीबद्ध है-
  • युवा लोग जो पर्यावरण के प्रति जुनून एवं पर्यावरण चेतना रखते हैं।
  • आयु 15 अगस्त 2023 तक 18-23 वर्ष के मध्य होना चाहिए।

Sri Kanaka Dasa_70.1

इन आवर लाइफटाइमअभियान का महत्व

  • ‘इन आवर लाइफटाइम’ अभियान संपूर्ण विश्व के युवाओं के विचारों के लिए एक वैश्विक आह्वान देता है जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन जीने के लिए भावुक हैं।
  • युवाओं को अपने जलवायु कार्रवाईयों को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जो उनकी क्षमता के भीतर पर्यावरण के लिए जीवन शैली में योगदान करते हैं, जो  सतत एवं मापन योग्य हैं तथा अनुकूल प्रथाओं के रूप में कार्य करते हैं जिन्हें विश्व स्तर पर साझा किया जा सकता है।
  • इन आवर लाइफटाइम अभियान में युवाओं को सतत जीवन शैली प्रथाओं के राजदूत बनने एवं जैव विविधता संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में नेतृत्व करने वाले नेतृत्वकर्ताओं के रूप में विकसित होने के लिए प्रोत्साहित करने का एक शानदार तरीका है।
  • अभियान जलवायु परिवर्तन, अनुकूलन एवं शमन के बारे में वार्तालाप में अधिक युवाओं को शामिल करेगा  एवं उन्हें विश्व के नेताओं के साथ अपनी चिंताओं, मुद्दों तथा समाधानों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
  • यह उन युवाओं की आवाज को बुलंद करेगा जो उत्तरोत्तर रूप में जलवायु के प्रति जागरूक हैं तथा युवा जलवायु चैंपियन को पहचान प्रदान करेगा।

 

इन आवर लाइफटाइम अभियान के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

 इन आवर लाइफटाइमअभियान क्या है?

उत्तर. इन आवर लाइफटाइम अभियान में 18 से 23 वर्ष की आयु के युवाओं को सतत जीवन शैली के संदेशवाहक बनने के लिए प्रोत्साहित करने की एक पहल है।

  1. इन आवर लाइफटाइमअभियान किसने शुरू किया?

उत्तर. ‘इन अवध लाइफटाइम’ अभियान भारत तथा यूएनडीपी द्वारा संयुक्त रूप से प्रारंभ किया गया था।

  1. इन आवर लाइफटाइमअभियान कहाँ प्रारंभ किया गया था?

उत्तर. सीओपी 27, शर्म अल-शेख में इंडिया पवेलियन में एक सह कार्यक्रम (साइड इवेंट) में ‘इन आवर लाइफटाइम’ अभियान का शुभारंभ किया गया था।

 

क्लाइमेट चेंज डिबेट्स स्टॉल व्हाईल द अर्थ हीट्स अप- द हिंदू संपादकीय विश्लेषण जनजातीय गौरव दिवस 2022- राष्ट्रपति मुर्मू उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। 1950-2022 तक भारत के मुख्य न्यायाधीशों (CJI) की सूची 19वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 2022- प्रमुख परिणाम एवं आगे की राह
बाजरा एवं बाजरा के मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु कार्य योजना बाल दिवस: तिथि, इतिहास, महत्व, भारत में बाल दिवस का उत्सव सामान्य जागरूकता के लिए प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की दूसरी बैठक 2022
खेरसॉन में रूस का नुकसान- रूस खेरसॉन से पीछे हटा दैनिक समसामयिकी: 14 नवंबर 2022 | यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC) दैनिक समसामयिकी: 11 नवंबर 2022 | यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me