Home   »   G20 Finance Track Meeting 2022   »   G20 Finance Track Meeting 2022

भारत की G20 अध्यक्षता के तहत G20  वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (फाइनेंस एंड सेंट्रल बैंक डेप्युटीज/FCBD) की प्रथम बैठक प्रारंभ

भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

भारत की G20 अध्यक्षता: भारत की G20 अध्यक्षता के तहत वित्त एवं केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की प्रथम बैठक बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (अंतर्राष्ट्रीय संगठन) एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) के लिए भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता महत्वपूर्ण है।

हिंदी

G20 वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (FCBD) की बैठक चर्चा में क्यों है?

  • G20 वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (FCBD) की प्रथम बैठक 13-15 दिसंबर 2022 के दौरान बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है।

 

G20 वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (FCBD) की बैठक 2022

  • G20 वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (FCBD) की बैठक के बारे में: G20 वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (FCBD) की प्रथम बैठक 2022 भारत द्वारा जी-20 समूह की अध्यक्षता के तहत वित्त ट्रैक एजेंडे पर चर्चा के प्रारंभ को चिह्नित करेगी।
  • मेज़बान: G20 वित्त एवं केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि (FCBD) बैठक 2022 को वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
  • स्थान: वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की प्रथम बैठक 23-25 ​​फरवरी 2023 के दौरान बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।
  • भागीदारी: वित्त ट्रैक की लगभग 40 बैठकें भारत में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी, जिनमें जी20 के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठकें शामिल हैं।
  • अधिदेश: जी20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के नेतृत्व में जी20 वित्त ट्रैक, आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित है।
    • यह वैश्विक आर्थिक संवाद एवं नीति समन्वय के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।
  • महत्व: भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता की  थीम ‘वन अर्थ वन फैमिली, वन फ्यूचर’ G0 फाइनेंस ट्रैक चर्चाओं का मार्गदर्शन करेगी।
    • G20 वित्त ट्रैक में होने वाली चर्चा अंततः G20 नेताओं की घोषणा में परिलक्षित होगी।

 

G20 अध्यक्षता के लिए भारत का वित्तीय ट्रैक एजेंडा

  • पृष्ठभूमि: बाली G20 शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की आवश्यकता यह है कि विकास के लाभ सार्वभौमिक एवं सर्व-समावेशी हैं।
    • वित्त मंत्रालय ने इस विचार को G20 वित्त ट्रैक एजेंडे में शामिल किया है।
    • उन्होंने हमें एक दृष्टिकोण भी दिया है कि भारत यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि जी20 आगामी एक वर्ष में नए विचारों की कल्पना करने तथा सामूहिक कार्रवाई में गति लाने हेतु एक वैश्विक “प्राइम मूवर” के रूप में कार्य करे।
  • मुख्य एजेंडा: चर्चा भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता के तहत वित्त ट्रैक के एजेंडे पर केंद्रित होगी। इसमें सम्मिलित है-
    • 21वीं सदी की साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को नया रूप देना,
    • कल के शहरों का वित्तपोषण,
    • वैश्विक ऋण कमजोरियों का प्रबंधन,
    • वित्तीय समावेशन एवं उत्पादकता लाभ को आगे बढ़ाना,
    • जलवायु कार्रवाई एवं  सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए वित्तपोषण,
    • असमर्थित क्रिप्टो परिसंपत्तियों के लिए विश्व स्तर पर समन्वित दृष्टिकोण एवं
    • अंतरराष्ट्रीय कराधान एजेंडा को आगे बढ़ाना।
  • बैठक के दौरान, ’21वीं सदी की साझा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने’ पर एक पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी।
  • ‘हरित वित्तीयन में केंद्रीय बैंकों की भूमिका’ पर एक सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा।

 

भारत की जी20 की अध्यक्षता

  • G20 की अध्यक्षता: G20 का सम्मेलन प्रतिवर्ष एक क्रमावर्तित अध्यक्षता के तहत आयोजित किया जाता है, जो 2023  में भारत के पास है।
  • सचिवालय: G20 समूह के पास एक स्थायी सचिवालय नहीं है एवं अध्यक्षता पद के पिछले, वर्तमान एवं भविष्य के धारकों द्वारा समर्थित है, जिन्हें सम्मिलित रूप से ट्रोइका कहा जाता है।
  • G20 ट्रोइका: भारत के साथ, 2023 के इस ट्रोइका अथवा तिकड़ी में इंडोनेशिया एवं ब्राजील शामिल हैं।
  • G20 शिखर सम्मेलन 2023: अध्यक्ष-राष्ट्र के रूप में, भारत दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें G20 राष्ट्राध्यक्षों और सरकार शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

 

भारत की G20 की अध्यक्षता के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्र. भारत G20 शेरपा कौन है?

उत्तर. नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत भारत के जी 20 शेरपा हैं।

प्र. भारत की G20 अध्यक्षता की पहली शेरपा बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है?

उत्तर. भारत की G20 अध्यक्षता की पहली शेरपा बैठक उदयपुर राजस्थान में आयोजित की जा रही है।

प्र. 2023 के लिए G20 की अध्यक्षता किस देश के पास है?

उत्तर. वर्तमान में भारत के पास G20 की अध्यक्षता है। भारत ने प्रथम बार 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक  जी-20 समूह (ग्रुप ऑफ 20/जी20) की वर्ष  भर की अध्यक्षता ग्रहण की, जिसका समापन 2023 में भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के साथ होगा।

प्र. भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान जी20 की थीम क्या है?

उत्तर. भारत की G20 की अध्यक्षता की थीम “वसुधैव कुटुम्ब-कम” अथवा “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” (वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर) है।

प्र. G20 के वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (FCBD) बैठक 2022 की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर. G20 के वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (FCBD) की प्रथम बैठक 2022 की मेजबानी वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

 

यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी 14 दिसंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती: यूपीएससी के लिए सबकुछ जानें तवांग में भारत-चीन आमने-सामने: यूपीएससी के लिए सब कुछ जानें राष्ट्रीय नवीनीकरण की राजनीति- हिंदू संपादकीय विश्लेषण
दैनिक समसामयिकी यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स – 13 दिसंबर 2022 न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP) उद्देश्य, चुनौतियाँ एवं सरकार द्वारा उठाए गए कदम पुरुषों में रक्ताल्पता- क्या लौह की कमी के कारण 10 में से 3 ग्रामीण पुरुषों में रक्ताल्पता पाई जाती है? क्या है केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना?
सरकार सहकारी समिति अधिनियम में संशोधन क्यों कर रही है? बिम्सटेक कैसे एक नई दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण कर सकता है?: हिंदू संपादकीय विश्लेषण द हिंदू संपादकीय विश्लेषण – पीटी उषा एवं आईओए का भविष्य 9 वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) एवं आरोग्य एक्सपो गोवा में आयोजित किया जा रहा है
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me