Home   »   Exercise 'Samanvay 2022'   »   Exercise SURYA KIRAN

युद्धाभ्यास “सूर्य किरण-XVI” 2022

अभ्यास सूर्य किरण-XVI की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

सूर्य किरण-XVI: यह एक भारत-नेपाल संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास है जो नेपाल में आयोजित किया जा रहा है। सूर्य किरण युद्धाभ्यास यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (अंतर्राष्ट्रीय संबंध तथा आंतरिक सुरक्षा) के लिए महत्वपूर्ण है।

हिंदी

चर्चा में क्यों है?

  • भारत एवं नेपाल के मध्य भारत-नेपाल संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XVI” का 16वां संस्करण 16 से 29 दिसंबर 2022 तक नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सालझण्डी (नेपाल) में आयोजित किया जाएगा।

सूर्य किरण 2022

  • भारत-नेपाल संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण”  के बारे में: भारत एवं नेपाल के मध्य भारत-नेपाल संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण” प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। 
  • अधिदेश: संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत पहाड़ी इलाकों एवं एचएडीआर में जंगल युद्ध एवं आतंकवाद विरोधी अभियानों में अंतर-संचालनीयता (इंटर-ऑपरेबिलिटी) में वृद्धि करने के उद्देश्य से “सूर्य किरण” युद्धाभ्यास किया जाता है। 
  • सम्मिलित देश:  “सूर्य किरण” युद्धाभ्यास भारत एवं नेपाल के मध्य आयोजित किया जाता है। 
  • स्थान: युद्धाभ्यास “सूर्य किरण” नेपाल एवं भारत में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है। 
  • भारत-नेपाल संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XVI” का 16वां संस्करण नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सालझण्डी (नेपाल) में आयोजित किया जा रहा है। 
  • फोकस क्षेत्र: संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्य किरण 2022 निम्नलिखित पर केंद्रित होगा- 
  • आतंकवाद विरोधी अभियानों में टुकड़ी स्तर पर सामरिक संचालन की योजना एवं संचालन के लिए संयुक्त अभ्यास का विकास एवं 
  • सामान्य रूप से आपदा प्रतिक्रिया तंत्र एवं आपदा प्रबंधन में सशस्त्र बलों की भूमिका।
  • महत्व: भारत-नेपाल संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XVI” का 16वां संस्करण रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा। 
    • भारत-नेपाल संयुक्त युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XVI” दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

 

सूर्य किरण 2022 भागीदारी

  • श्री भवानी बक्श बटालियन के नेपाल सेना के जवान एवं 5 जीआर के भारतीय सेना के जवान इस युद्धाभ्यास में भाग लेंगे। 
  • दोनों सेनाएं, इन टुकड़ियों के माध्यम से, अपने-अपने देशों में वर्षों से उग्रवाद विरोधी विभिन्न अभियानों के संचालन के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करेंगी। 
  • सूर्य किरण युद्धाभ्यास के दौरान, प्रतिभागी अंतर-संचालनीयता विकसित करने एवं विद्रोह रोधी (काउंटर इंसर्जेंसी) एवं आतंकवाद रोधी (काउंटर टेररिस्ट) अभियानों तथा मानवीय राहत अभियानों सहित अपने अनुभव साझा करने के लिए एक साथ प्रशिक्षण लेंगे।

 

सूर्य किरण 2022  युद्धाभ्यास के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्र. सूर्य किरण 2022 युद्धाभ्यास किन दो देशों के मध्य आयोजित किया जाता है?

उत्तर. सूर्य किरण 2022 युद्ध अभ्यास भारत एवं नेपाल की सेनाओं के मध्य आयोजित किया जाता है।

प्र. सूर्य किरण 2022 युद्धाभ्यास कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर. सूर्य किरण 2022 युद्धाभ्यास नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सालझण्डी (नेपाल) में आयोजित किया जा रहा है।

प्र. सूर्य किरण एक्सरसाइज का क्या महत्व है?

उत्तर. संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्य किरण रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

 

जैव विविधता पर अभिसमय (कन्वेंशन ऑन बायोडायवर्सिटी/CBD) का सीओपी 15 क्या है? परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 क्या है? दक्षिण एशिया में वायु प्रदूषण पर विश्व बैंक की रिपोर्ट 2022: भारत कहां खड़ा है? केरल विश्वविद्यालयों में राज्यपाल की भूमिका क्यों समाप्त कर रहा है?
द हिंदू संपादकीय विश्लेषण: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बनाम नई पेंशन योजना (एनपीएस) विभिन्न क्षेत्रों के लिए भारत में महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची,  पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें भारत में महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेताओं की सूची (अद्यतन) जलवायु परिवर्तन के लिए रणनीतिक ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन (NMSKCC)
द हिंदू संपादकीय विश्लेषण: राइजिंग रूरल मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया यूएस फेड दर निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करता है? यूपीएससी के लिए व्याख्यायित कैंसर के उपचार में जीन थेरेपी कितनी कारगर है? यूपीएससी समसामयिकी प्रीलिम्स बिट्स-17 दिसंबर, 2022
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me