Home   »   बीटिंग द हीट: ए सस्टेनेबल कूलिंग...   »   बीटिंग द हीट: ए सस्टेनेबल कूलिंग...

बीटिंग द हीट: ए सस्टेनेबल कूलिंग हैंडबुक फॉर सिटीज

बीटिंग द हीट- ए सस्टेनेबल कूलिंग हैंडबुक फॉर सिटीज: प्रासंगिकता

  • जीएस 3: महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, एजेंसियां ​​एवं मंच – उनकी संरचना, अधिदेश।

यूएनईपी का कथन: सीसा-युक्त पेट्रोल की पूर्ण रूप से समाप्ति

बीटिंग द हीट- ए सस्टेनेबल कूलिंग हैंडबुक फॉर सिटीज: प्रसंग

  • हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने विश्व के शहरों को गर्मी से निपटने में सहायता करने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन प्रकाशित किया है, जो शहरी क्षेत्रों में वैश्विक औसत दर से दोगुना हो रहा है

UPSC Current Affairs

क्या आपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण कर लिया है?  निशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए यहां रजिस्टर करें

 

बीटिंग द हीट- ए सस्टेनेबल कूलिंग हैंडबुक फॉर सिटीज: मुख्य बिंदु

  • स्पेस कूलिंग की मांग में वृद्धि हो रही है। स्पेस कूलिंग हेतु ऊर्जा की आवश्यकता 2016 से 2050 तक तिगुनी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है क्योंकि विकासशील देशों के लाखों परिवार आने वाले दशकों में एयर कंडीशनर का  उपयोग करेंगे।
  • शहरी ऊष्मन के प्रभाव समान रूप से वितरित नहीं होते हैं। जलवायु न्याय सुनिश्चित करने के लिए शीतलित शहर, घर एवं सड़कें महत्वपूर्ण हैं। निम्न-आय वाले जिले एवं समुदाय आमतौर पर गर्मी के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील होते हैं, जो अधिक गर्मी के नकारात्मक प्रभावों को असमान रूप से उन लोगों पर डालते हैं जो तापीय समाधान को वहन करने या उपयोग करने में सक्षम होने की न्यूनतम संभावना रखते हैं। हमें अपने शहरों को ठंडा करने एवं उन्हें सभी के लिए रहने योग्य बनाने हेतु अधिक न्यायसंगत एवं धारणीय तरीकों में परिवर्तन करने की आवश्यकता है।
  • स्थायी शहरी शीतलन के लाभ दूरगामी हैं, जिनमें बेहतर स्वास्थ्य एवं उत्पादकता, विद्युत ऊर्जा की अल्प आवश्यकता, न्यून उत्सर्जन एवं आर्थिक लाभ सम्मिलित हैं।
  • एक साथ कुशलता से कार्य करने हेतु शीतलन रणनीतियों को अनुकूलित किया जा सकता है। रिपोर्ट एक संपूर्ण- व्यवस्था दृष्टिकोण का आह्वान करती है-अर्थात, शहरी पैमाने पर ऊष्मन को कम करना, भवनों में शीतलन आवश्यकताओं को कम करना एवं भवनों में शीतलन आवश्यकताओं को कुशलतापूर्वक पूरा करना- एकीकृत प्रभावों से लाभ प्राप्त करने हेतु।

प्रदूषण से समाधान तक: यूएनईपी रिपोर्ट

उदाहरण: केस स्टडी

 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: संयुक्त राज्य अमेरिका में शहरी वृक्षों के आवरण से ऊष्मन न्यूनता सेवाओं का मूल्य 3 बिलियन अमरीकी डॉलर से 12.1 बिलियन अमरीकी डॉलर वार्षिक होने का अनुमान है। विश्व स्तर पर, गलियों में वृक्षारोपण में वार्षिक 100 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश 77 मिलियन व्यक्तियों को गर्म दिनों में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी प्रदान करेगा।
  • सियोल, दक्षिण कोरिया: शहर के माध्यम से चलने वाली चेओंगगीचेओन धारा को पुनर्स्थापित करने के प्रयास ने मिश्रित उपयोग वाले तटीय नगरभाग गलियारा (वाटरफ्रंट कॉरिडोर) के साथ धारा को कवर करने वाले 8 किलोमीटर के उत्थित द्रुतमार्ग (एलिवेटेड एक्सप्रेस वे) को प्रतिस्थापित कर दिया। कुछ ब्लॉक दूर समानांतर सड़क की तुलना में वाटरफ्रंट कॉरिडोर का तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस से 5.9 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया।
  • मेडेलिन, कोलंबिया: हरित गलियारे (ग्रीन कॉरिडोर) निर्मित किए गए थे जो हाल के विकास से  पूर्व क्षेत्र के भूगोल का  अनुसरण करते हैं एवं पुनर्स्थापित करते हैं। 2016 से 2019 तक, 18 प्रमुख सड़कों के साथ एवं 18 जलमार्गों के साथ, शहर ने 36 कॉरिडोर बनाए, 36 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को कवर किया। ग्रीन कॉरिडोर वाले क्षेत्रों में पूर्व में ही तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा चुकी है।
  • पेरिस, फ्रांस: पेरिस यूरोप का प्रथम एवं सर्वाधिक बृहद जिला शीतलन प्रणाली (डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम) है। जब शहर से होकर गुजरने वाली सीन नदी में जल का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है, तो इस जल का उपयोग “निशुल्क शीतलन” ( “फ्री कूलिंग”) प्रदान करने के लिए किया जाता है।
  • टोरंटो, कनाडा: नगरपालिका सरकार ने विश्व में सर्वाधिक वृहद झील-स्रोत शीतलन प्रणाली क्रियान्वित की है। इसे 2004 में चालू किया गया, एनवेब का 264 मेगावाट रेफ्रिजरेशन डीप लेक वाटर कूलिंग (डीएलडब्ल्यू सी) सिस्टम एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के रूप में लेक ओंटारियो के शीतल जल का उपयोग करता है।
  • ग्वांगझू, चीन: पर्ल नदी नवीन नगर विकास के मुख्य क्षेत्र में एक हरे एवं पर्यावरण के अनुकूल आधुनिक शहरी केंद्र के हिस्से के रूप में नगरपालिका सरकार ने क्षेत्रीय केंद्रीकृत शीतलन को अपनाया। वितरित शीतलन प्रणालियों के उपयोग की तुलना में ज़ुजियांग न्यू टाउन के मुख्य क्षेत्र में स्थानीय पर्यावरणीय तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया था।

राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन

UPSC Current Affairs

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me