Home   »   National Ayush Mission (NAM) Scheme   »   Ayush Grid Project

आयुष ग्रिड परियोजना के उद्देश्य, संरचना एवं वर्तमान स्थिति

आयुष ग्रिड परियोजना की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

आयुष ग्रिड परियोजना: यह संपूर्ण आयुष क्षेत्र के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करने की एक प्रौद्योगिकी पहल है। आयुष ग्रिड परियोजना यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 (जीएस पेपर 2- आयुष क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास एवं संवर्धन के लिए विभिन्न शासन पहल) के लिए महत्वपूर्ण है।

हिंदी

आयुष ग्रिड परियोजना चर्चा में क्यों है?

  • हाल ही में आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में आयुष ग्रिड परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

 

आयुष ग्रिड परियोजना क्या है?

  • आयुष ग्रिड परियोजना के बारे में: आयुष ग्रिड परियोजना की परिकल्पना आयुष मंत्रालय द्वारा संपूर्ण आयुष क्षेत्र के लिए एक व्यापक सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना निर्मित करने हेतु की गई है।
  • प्रमुख अधिदेश: आयुष ग्रिड प्लेटफॉर्म छह कार्यात्मक क्षेत्रों में सेवा वितरण के डिजिटलीकरण की परिकल्पना करता है –
    • स्वास्थ्य सेवाएं,
    • शिक्षा,
    • शोध,
    • औषध प्रशासन,
    • औषधीय पौधे, एवं
    • क्षमता निर्माण तथा मीडिया आउटरीच।
  • कार्य: आयुष क्षेत्र में, आवश्यकता के अनुसार आंतरिक तथा बाहरी अनुप्रयोगों के साथ डेटा विनिमय एवं अंतर संचालनीयता (डेटा एक्सचेंज एंड इंटरऑपरेबिलिटी) के साथ आयुष ग्रिड के तहत विकसित अनुप्रयोगों के माध्यम से सभी कार्यात्मकताओं एवं प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण।

 

आयुष ग्रिड परियोजना के उद्देश्य 

आयुष ग्रिड परियोजना के प्रस्तावित उद्देश्य निम्नानुसार हैं:

  • भारत एवं वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, अनुसंधान इत्यादि जैसी आयुष सेवाओं तक पहुंच में वृद्धि करना।
  • डिजिटल समाधानों द्वारा आयुष क्षेत्र का समग्र आच्छादन सुनिश्चित करना।
  • आयुष हितधारकों के मध्य डिजिटल सहयोग एवं सर्वोत्तम व्यवहार का आदान-प्रदान बढ़ाना।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुसार स्वास्थ्य एवं कल्याण के उच्चतम संभव स्तर को प्राप्त करना।
  • सतत विकास लक्ष्यों (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स/एसडीजी) -3, 2030 के साथ संरेखण में उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण (स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना तथा सभी आयु वर्ग के लिए कल्याण को प्रोत्साहित करना)।
  • सतत विकास लक्ष्य-4 2030 के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (समावेशी एवं समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना तथा सभी के लिए आजीवन सीखने के अवसरों को प्रोत्साहित करना)
  • सतत विकास लक्ष्य-9 2030 के अनुसार उद्योग, नवाचार एवं आधारिक संरचना (लोचशील आधारिक अवसंरचना का निर्माण, समावेशी एवं धारणीय औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करना तथा नवाचार को बढ़ावा देना)।

 

आयुष ग्रिड परियोजना संरचना

  • उच्च स्तरीय सलाहकार समिति (हाई लेवल एडवाइजरी कमेटी/एचएलएसी) की रिपोर्ट एवं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट/डीपीआर) के अनुसार, आयुष ग्रिड निम्नलिखित प्रासंगिक डिजाइन सिद्धांतों का पालन करता है-
    • इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर (इंडईए) 2.0,
    • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) संरचना एवं
    • राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य खाका (नेशनल डिजिटल हेल्थ ब्लूप्रिंट/एनडीएचबी) संरचना के संबंधित सिद्धांत एवं मानक।

 

आयुष ग्रिड परियोजना के चार स्तर

आयुष ग्रिड वास्तुकला को चार-स्तर प्रतिमान के रूप में डिजाइन किया गया है, जो निम्नानुसार है:

  • आयुष केंद्रीय स्तर (जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं अन्य बाहरी पारिस्थितिक तंत्र से भी जुड़ती है) – आयुष कोर रजिस्ट्रियों, आयुष कोर निर्देशिकाओं, आयुष वास्तुकला कोष (आर्किटेक्चर रिपॉजिटरी), आयुष रुग्णता सीता, आयुष औषधि संहिता इत्यादि के विकास से मिलकर बनता है।
  • आयुष राष्ट्रीय स्तर- इसमें आयुष सूचना प्रौद्योगिकी के सभी अनुप्रयोग एवं सामान्य संदर्भ अनुप्रयोग विकसित करना  तथा विकसित एप्लिकेशन के उपयोग के लिए हैंड होल्डिंग शामिल है।
  • आयुष राज्य स्तर- राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों एवं निजी हितधारकों को आयुष ग्रिड के तहत विकसित सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों का उपयोग करने अथवा उपलब्ध होने पर अपने स्वयं के सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली (आईटी सिस्टम) का उपयोग करने का विकल्प प्रदान किया जाएगा।
    • आवश्यकता के अनुसार विभिन्न संबंधित अनुप्रयोगों के मध्य एकीकरण/निर्बाध डेटा विनिमय एवं अंतरसंचालनीयता होगी।
  • आयुष नागरिक पहुंच स्तर- पब्लिक फेसिंग पोर्टल एवं मोबाइल ऐप जिसके माध्यम से जनता को परिकल्पित सेवाएं प्रदान की जानी हैं।

 

आयुष ग्रिड परियोजना के संदर्भ में प्रायः पूछे गए प्रश्न 

प्र. आयुष ग्रिड परियोजना क्या है?

उत्तर. आयुष ग्रिड परियोजना की परिकल्पना आयुष मंत्रालय द्वारा संपूर्ण आयुष क्षेत्र के लिए एक व्यापक सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना निर्मित करने हेतु की गई है।

प्र. आयुष ग्रिड परियोजना के तहत कार्यात्मक क्षेत्र कौन से हैं?

उत्तर. आयुष ग्रिड परियोजना छह कार्यात्मक क्षेत्रों में सेवा वितरण के डिजिटलीकरण की परिकल्पना करती है –

  • स्वास्थ्य सेवा,
  • शिक्षा,
  • अनुसंधान,
  • औषधि प्रशासन,
  • औषधीय पौधे, एवं
  • क्षमता निर्माण तथा मीडिया आउटरीच।

प्र. आयुष ग्रिड परियोजना के कार्यान्वयन का कार्य किस मंत्रालय को सौंपा गया है?

उत्तर. आयुष ग्रिड परियोजना को आयुष मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

 

ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मनाया जाएगा यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी-16 दिसंबर 2022 जल संरक्षण अभियानों एवं योजनाओं की सूची यूपीएससी दैनिक समसामयिकी प्रिलिम्स बिट्स, 15 दिसंबर 2022
परमाणु संलयन एवं स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य इंडो-ग्रीक कॉन्फ्रेंस 2022 भारत की G20 अध्यक्षता के तहत G20  वित्त एवं केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों (फाइनेंस एंड सेंट्रल बैंक डेप्युटीज/FCBD) की प्रथम बैठक प्रारंभ यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी 14 दिसंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स
श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती: यूपीएससी के लिए सबकुछ जानें तवांग में भारत-चीन आमने-सामने: यूपीएससी के लिए सब कुछ जानें राष्ट्रीय नवीनीकरण की राजनीति- हिंदू संपादकीय विश्लेषण दैनिक समसामयिकी यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स – 13 दिसंबर 2022
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me