Home   »   Global Ayush Investment and Innovation Summit...   »   World Ayurveda Congress (WAC) 2022

9 वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) एवं आरोग्य एक्सपो गोवा में आयोजित किया जा रहा है

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2022 की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस: ​​9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस पंजिम, गोवा में आयोजित की जा रही है। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक ऐसा आयोजन जो यूपीएससी  प्रारंभिक परीक्षा एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 (जीएस पेपर 2- लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्रोत्साहित करने हेतु शासन की पहल) के लिए महत्वपूर्ण है।

What is India-Australia FTA?_70.1

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2022 चर्चा में क्यों है

  • हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का भी उद्घाटन किया।

 

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2022

  • विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) के बारे में: विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) एवं आरोग्य एक्सपो प्रतिक्रिया एकत्र करने, प्रगति की निगरानी करने एवं तदनुसार मिशन को प्रारंभ करने के लिए जाना जाता है।
    • विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) आयुर्वेद चिकित्सकों, दवा निर्माताओं, उत्साही एवं शिक्षाविदों को जोड़ने का एक मंच है।
  • स्थान: 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन पंजिम, गोवा में किया जा रहा है।
    • विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के विगत संस्करणों में अत्यधिक स्वागत योग्य प्रतिक्रिया प्राप्त करने के पश्चात, गोवा अब तक के सबसे बड़े कांग्रेसों में से एक होने का वादा करता है।
  • भागीदारी: वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) एवं आरोग्य एक्सपो के 9वें संस्करण में 40 से अधिक देशों तथा भारत के समस्त राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।
    • विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) के अंतर्राष्ट्रीय आरोग्य एक्सपो में 300 से अधिक आयुर्वेद संरक्षण वाली कंपनियां हैं।
    • देश-विदेश के व्यक्ति एवं संस्थान आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन करेंगे।
  • थीम: विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के 9वें संस्करण की थीम “एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद” (आयुर्वेदा फॉर वन हेल्थ) है।
  • राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन: उद्घाटन किए गए तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान हैं-
    • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदा/एआईआईए), गोवा,
    • राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन/एनआईयूएम), गाजियाबाद एवं
    • राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी/एनआईएच), दिल्ली।
  • राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का महत्व:
    • ये राष्ट्रीय आयुष संस्थान अनुसंधान एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करेंगे एवं लोगों के लिए किफायती आयुष सेवाओं की सुविधा भी प्रदान करेंगे।
    • लगभग 970 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित, ये संस्थान लगभग 500 अस्पताल के बिस्तरों को जोड़ने के साथ-साथ छात्रों की संख्या में लगभग 400 की वृद्धि करेंगे।

 

विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (डब्ल्यूएएफ)

  • विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (डब्ल्यूएएफ) के बारे में: 2011 में स्थापित, विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (डब्ल्यूएएफ) आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार के उद्देश्य से विज्ञान भारती द्वारा एक पहल है।
  • अधिदेश: विज्ञान भारती द्वारा किए गए स्वदेशी विज्ञान आंदोलन के तत्वावधान में एक बड़े बौद्धिक आंदोलन के हिस्से के रूप में, विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन एक ऐसा मंच है जो आयुर्वेद को संपूर्ण विश्व में उन सभी लाभों के लिए ले जाएगा जो मानव जाति पारंपरिक स्वास्थ्य विज्ञान से प्राप्त कर सकते हैं।
    • विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन के उद्देश्य वैश्विक दायरे को प्रदर्शित करते हैं। सभी गतिविधियों का प्रचार एवं प्रोत्साहन – वैज्ञानिक तथा आयुर्वेद संबंधी – मूल सिद्धांत हैं।
  • फोकस के क्षेत्र: विश्व के कोने-कोने में आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए शिविरों, क्लीनिकों एवं आरोग्य निवास (सेनेटोरियमों), प्रलेखन, अध्ययन समूहों के संगठन, सेमिनारों, प्रदर्शनियों एवं ज्ञान पहलों के माध्यम से अनुसंधान, स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों के लिए समर्थन विश्व आयुर्वेद फाऊंडेशन के व्यापक फोकस हैं।
  • आयुर्वेद का महत्व: एक क्षेत्र के रूप में आयुर्वेद को उस तरह के नेतृत्व एवं स्वर की आवश्यकता होती है जो वास्तव में भारत तथा संपूर्ण विश्व में राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रशासन के साथ नीति एवं योजना को नियंत्रित करने वाले मामलों में आयुर्वेद के लोकाचार को सामने लाती है।
    • विभिन्न हितधारक समूहों की व्यापक भागीदारी के साथ विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन इस बहुप्रतीक्षित नेतृत्व को प्रदान करने के लिए तैयार है।

 

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2022 के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2022 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर. 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2022 पंजिम, गोवा, भारत में आयोजित की जा रही है।

 

प्र. विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 2022 के दौरान किन तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का शुभारंभ किया गया?

उत्तर. उद्घाटन किए गए तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान हैं-

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदा/एआईआईए), गोवा,
  • राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन/एनआईयूएम), गाजियाबाद एवं
  • राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी/एनआईएच), दिल्ली।

 

प्र. विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (WAF) क्या है?

उत्तर. 2011 में स्थापित, विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन (डब्ल्यूएएफ) आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार के उद्देश्य से विज्ञान भारती द्वारा एक पहल है।

 

अल्पसंख्यकों के लिए योजनाओं की सूची – अल्पसंख्यकों का शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण भारत की जी-20 की अध्यक्षता, जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत क्या पेशकश करेगा? द हिंदू संपादकीय विश्लेषण स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) – एसएचजी द्वारा बैंकों को ऋण  पुनर्अदायगी दर 97.71% भारत का सारस टेलीस्कोप: ब्रह्मांड के आरंभिक सितारों एवं आकाशगंगाओं की प्रकृति के लिए खगोलविदों को संकेत प्रदान करता है
यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी 12 दिसंबर |प्रीलिम्स बिट्स समान नागरिक संहिता पर निजी सांसद के विधेयक को राज्यसभा में पेश किया गया लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पीएम पुरस्कार 2022 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 17वें एशिया प्रशांत क्षेत्रीय बैठक में सिंगापुर घोषणा क्या है?
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (डब्ल्यूएलपीए), 1972 में नवीनतम संशोधन क्या है? |आज का संपादकीय विश्लेषण क्या है ‘सिंधुजा-1′?| महासागरीय तरंग ऊर्जा परिवर्तक (ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर’) शौचालय 2.0 अभियान- शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों का रूपांतरण सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था (सार्क करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क) क्या है? |भारतीय रिजर्व बैंक ने करार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me