Home   »   Highest Ever Defence Export from India   »   Export from India

भारत का धीमा निर्यात चिंता का कारण क्यों है?

भारत का धीमा निर्यात: यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता

भारत का निर्यात: एक वर्ष पूर्व की अवधि की तुलना में अक्टूबर में भारत के निर्यात में लगभग 16.7% की गिरावट आई है। भारत से निर्यात-आयात यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा  एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 (भारत के आयात एवं निर्यात सहित अंतर्राष्ट्रीय संबंध तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलू) के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हिंदी

भारत का धीमा निर्यात चर्चा में क्यों है?

  • विगत वर्ष की तुलना में अक्टूबर में भारत के निर्यात में लगभग 16.7% की गिरावट आई है। फरवरी 2021 के पश्चात से किसी भी माह की यह प्रथम कमी है। 
  • अक्टूबर का आयात पूर्व की तुलना में बहुत धीमी गति से बढ़ा,  इसका सर्वाधिक संभावित कारण संपूर्ण विश्व में वस्तुओं (कमोडिटी) की कीमतों में नरमी है एवं व्यापार घाटा 50% तक बढ़ गया है।

 

निर्यात क्षेत्र की स्थिति

  • इंजीनियरिंग वस्तुएं, जिसने हाल के वर्षों में भारत के माल निर्यात को एक मजबूत आश्रय दिया है, में 21% की गिरावट आई है। 
    • इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने मंदी के लिए विकसित क्षेत्रों में उच्च मुद्रास्फीति, चीन में गिरती मांग, यूरोपीय संघ तथा अमेरिका में मंदी एवं रूस-यूक्रेन युद्ध को उत्तरदायी ठहराया। 
  • वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर के लिए इस्पात एवं संबद्ध उत्पादों के निर्यात में 2 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी। 
    • सरकार ने स्थानीय उपलब्धता में वृद्धि करने तथा स्थानीय कीमतों को कम करने में सहायता करने हेतु इन उत्पादों पर निर्यात शुल्क आरोपित किया था।
    • सरकार ने तब से इस प्रशुल्क को हटा दिया है। 
  • मंत्रालय ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि प्रत्येक वर्ष दीपावली के महीने में कर्मचारी छुट्टी लेते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। 
    • अतः, प्रतीक्षा करनी चाहिए एवं देखना चाहिए कि क्या निर्यात में गिरावट केवल एक झटका था या यह एक प्रवृत्ति थी जो बनी रहेगी।

 

अन्य निर्यातक देशों के निर्यात क्षेत्रों की स्थिति

  • वियतनाम, एक निर्यात-प्रधान देश, ‘निरंतर विदेशी मांग’ के बीच एक वर्ष पूर्व के 29.18 बिलियन डॉलर के निर्यात में 4.5% की वृद्धि दर्ज की। 
  • इसी तरह, फिलीपींस द्वारा निर्यात में अक्टूबर में 20% की वृद्धि हुई। वहां की सरकार ने कहा था कि सितंबर में तीन माह में प्रथम बार निर्यात में वृद्धि हुई, जिसे वह ‘विदेशी मांग को पुनर्जीवित करने के संकेत’ कहती है। 
  • चीन इस वर्ष एक अलग स्थिति में है क्योंकि कड़े लॉकडाउन के कारण विनिर्माण उत्पादन प्रभावित हो रहा है, हालांकि वर्तमान में प्रतिबंधों के विरुद्ध विरोध के बाद लॉकडाउन में ढील दी जा रही है।

 

निर्यात में गिरावट के कारण

  • अक्टूबर के लिए वित्त मंत्रालय की मासिक समीक्षा निर्यात परिदृश्य में मंदी को स्वीकार करती है किंतु इस बात पर बल देती है कि घरेलू मांग बनी रहेगी। 
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक मंदी ‘अत्यधिक उच्च मुद्रास्फीति, बढ़ती उधारी लागत एवं भू-राजनीतिक तनाव’ के संगम से प्रेरित है, किंतु स्थानीय मांग को ‘लोचदार’ होने का हवाला देती है। 
    • यह एक ‘पुनर्सक्रिय’ निवेश चक्र की भी अपेक्षा करता है जो आने वाले दिनों में विकास एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। 
  • आयातित कारणों की तुलना में उच्च खाद्य कीमतों सहित स्थानीय कारकों द्वारा मुद्रास्फीति को अधिक प्रेरित किया गया है एवं वस्तुओं की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में कमी एवं खरीफ फसल के आगमन के कारण उन दबावों को कम करने के लिए निर्धारित किया गया है। 
    • विगत कुछ महीनों में खुदरा मुद्रास्फीति निरंतर 7% से ऊपर रही है, किंतु अक्टूबर में यह 6.8% थी। 
    • निश्चित रूप से नवंबर के लिए उपभोक्ता मुद्रास्फीति 5.88% तक कम हो गई।

 

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए घरेलू मांग की भूमिका

  • मासिक रिपोर्ट में, मंत्रालय ने इस तथ्य पर भी संभावना व्यक्ति की है कि रोजगार गारंटी योजना  मनरेगा के लिए विगत माह, इस वर्ष सबसे कम नाम दर्ज किया जाना (साइन-ऑन) देखा गया। 
    • यह अपेक्षा कर रहा है कि सितंबर एवं अक्टूबर में ट्रैक्टर की बिक्री में बढ़ोतरी बेहतर धारणा को प्रदर्शित करती है। 
  • अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत निजी क्षेत्र का पूंजीगत व्यय है जो इस वित्तीय वर्ष में छह लाख करोड़ को छूने के रास्ते पर है जो इसे विगत छह वर्षों में सबसे अधिक बना देगा। 
  • निजी कैपेक्स आमतौर पर बैंकिंग प्रणाली से क्रेडिट या ऋण पर निर्भर करता है एवं इसने हाल के दिनों में पिछले महीने 18% के उच्च स्तर को छूते हुए एक स्वस्थ वृद्धि देखी है। 
  • ऐसी खबरें आई हैं कि बैंकों ने जमा राशि जमा करने के लिए संघर्ष किए हैं, प्रबंधकों एवं उनकी टीमों के द्वारा वीडियो के साथ सड़कों पर चलते हुए जमा दरों की घोषणा की गई ताकि ऋण वृद्धि के लिए धन जुटाने में सहायता प्राप्त हो सके। 
  • क्या यह ऋण वृद्धि विगत वर्ष से मुद्रास्फीति एवं कम आधार प्रभाव के कारण है, यह आने वाले महीनों में देखा जाना अभी शेष है।

 

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति

  • 2 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार करीब 561 अरब डॉलर था। 
  • यदि हम अक्टूबर के आयात को बेंचमार्क के रूप में 56.7 बिलियन डॉलर (आठ महीने का निचला स्तर) पर लेते हैं, तो हमारे पास मोटे तौर पर लगभग 9-10 महीने का आयात कवर है जो 14 से 15 महीने के कवर जितना स्वस्थ नहीं है जिसे हमने महामारी के दौरान देखा था। 
  • हालांकि, अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि यह 2013 जितना बुरा नहीं है, जब विदेशी निवेशकों ने भारत के वित्तीय बाजारों से हाथ खींचना शुरू कर दिया था। 
  • उस समय हमारे पास सात महीने से कम का आयात कवर था एवं यदि कुछ भी हो, तो हाल के सप्ताहों में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है जो भविष्य के लिए आशा का संकेत दे रहा है।

 

युद्धाभ्यास “सूर्य किरण-XVI” 2022 जैव विविधता पर अभिसमय (कन्वेंशन ऑन बायोडायवर्सिटी/CBD) का सीओपी 15 क्या है? परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 क्या है? दक्षिण एशिया में वायु प्रदूषण पर विश्व बैंक की रिपोर्ट 2022: भारत कहां खड़ा है?
केरल विश्वविद्यालयों में राज्यपाल की भूमिका क्यों समाप्त कर रहा है? द हिंदू संपादकीय विश्लेषण: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बनाम नई पेंशन योजना (एनपीएस) विभिन्न क्षेत्रों के लिए भारत में महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची,  पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें भारत में महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेताओं की सूची (अद्यतन)
जलवायु परिवर्तन के लिए रणनीतिक ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन (NMSKCC) द हिंदू संपादकीय विश्लेषण: राइजिंग रूरल मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया यूएस फेड दर निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करता है? यूपीएससी के लिए व्याख्यायित कैंसर के उपचार में जीन थेरेपी कितनी कारगर है?
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me