Home   »   UPSC Mains Subject List, Mains &...   »   UPSC Mains Subject List, Mains &...

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा तैयारी रणनीति- 3 महीने से कम समय में  यूपीएससी  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

Table of Contents

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाएं-  प्रारंभिक परीक्षा 2021 का समापन

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की परीक्षा हाल ही में संपन्न हुई थी। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का पेपर स्पेक्ट्रम के कठिन पक्ष पर था एवं इसने  अनेक उम्मीदवारों को निराश कर दिया। Adda247 सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने  प्रारंभिक परीक्षा 2021 की कट-ऑफ (अपेक्षित) जारी कर दी है।  प्रारंभिक परीक्षा 2021 का अपना स्कोर देखने के लिए, यहां क्लिक करें

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अपेक्षित कट-ऑफ एवं विस्तृत विषय-वार विश्लेषण की जाँच करने के लिए, यहाँ क्लिक करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) प्रत्येक वर्ष तीन चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। यूपीएससी  प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी  मुख्य परीक्षा लिखने  हेतु आमंत्रित  करता है एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने कहा जाता है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में उपस्थित उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करता है।

संबंधित यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021, परीक्षा आलेख जो आपको उपयोगी प्रतीत हो सकते हैं 

 

 

 

यूपीएससी प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा तिथियां 2021

 

संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा तिथि 10 अक्टूबर 2021
संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2021 परिणाम नवंबर का दूसरा सप्ताह (अपेक्षित)
संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा की परीक्षा तिथि 7 जनवरी 2022 (5 दिवसीय)

 

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा: आईएएस  मुख्य परीक्षा विषय सूची एवं मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार अंक वितरण

 

                                               पेपर का शीर्षक आवंटित अंक
निबंध 250 अंक
सामान्य अध्ययन-I (भारतीय विरासत एवं संस्कृति, इतिहास, तथा विश्व का भूगोल एवं समाज) 250 अंक
सामान्य अध्ययन-II (शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध) 250 अंक
सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं  आपदा प्रबंधन) 250 अंक
सामान्य अध्ययन-IV (नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभियोग्यता) 250 अंक
वैकल्पिक विषय- पेपर 1 250 अंक
वैकल्पिक विषय- पेपर 2 250 अंक
लिखित परीक्षा में उप-योग 1750 अंक
वैयक्तिक साक्षात्कार 275 अंक
कुल  2025 अंक

 

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा- यूपीएससी  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा के लिए सामान्य सुझाव

  1. चाहे आप यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर रहे कर रहे हों अथवा नहींअपना समय व्यर्थ न कीजिए
  • उम्मीदवार जो या तो परीक्षा उत्तीर्ण कर रहे हैं अथवा अपेक्षित कट-ऑफ के अनुसार सीमा रेखा पर हैं, वे समय व्यर्थ करने का जोखिम नहीं उठा सकते। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्य परीक्षा के विस्तृत पाठ्यक्रम को देखते हुए यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के मध्य समय का अंतराल बहुत कम है।
  • यदि आपके पास प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का एक सूक्ष्म अवसर भी यदि शेष है है, तो भी आपको समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के पश्चात, आपको यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
  1. यूपीएससी मुख्य परीक्षा- समर्पित मुख्य परीक्षा का उत्तर लेखन अभ्यास
  • जिस प्रकार प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) हल करना महत्वपूर्ण है। यह और भी महत्वपूर्ण है कि मुख्य परीक्षा के उत्तर लेखन का अभ्यास नियमित रूप से और दृढ़ता से करें। इससे आपको अपना समय बेहतर  रूप से प्रबंधित करने में सहायता मिलती है एवं आपके उत्तरों की सामग्री (विषय वस्तु) संरचना में भी सुधार होता है।

 

  1. यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा- प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए पर्याप्त समय निर्धारित करें
  • उम्मीदवार प्रायः अपने समय का एक बड़ा हिस्सा अन्य विषयों की कीमत पर एक या दो विषयों को समर्पित करने की भूल करते हैं। इसके परिणामस्वरूप कुछ विषयों में अच्छा प्रदर्शन होता है तथा अन्य में खराब प्रदर्शन होता है, जिससे मुख्य परीक्षा के परिणामों में खराब अंकों से असफलता होती है।
  • यही कारण है कि उम्मीदवारों को अपने समग्र भारांक एवं अंक प्राप्ति की क्षमता के आधार पर प्रत्येक विषय के लिए एक समानुपातिक समय आवंटित करना चाहिए।

 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा- ३ महीने से कम समय में यूपीएससी  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तैयारी के लिए योजना

  • अपने वैकल्पिक विषय / पेपर पर ध्यान दें:
    • मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का मुख्य कारण वैकल्पिक प्रश्न पत्रों को माना जाता है।
    • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अच्छे रैंक प्राप्त करने या उत्तीर्ण करने के लिए एक उम्मीदवार को वैकल्पिक प्रश्न पत्रों में अच्छे अंक प्राप्त करने चाहिए।
    • टॉपर्स प्रायः वैकल्पिक विषय में ही 500 में से लगभग 300 अंक प्राप्त करते हैं। यह यूपीएससी मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के महत्व को दर्शाता है।
    • यही कारण है कि एक उम्मीदवार को वैकल्पिक विषय के लिए कम से कम एक महीने की समर्पित तैयारी करनी चाहिए। छोटे नोट्स बनाएं जिन्हें आप जीएस एवं वैकल्पिक पेपर के मध्य के अंतराल के दौरान पुनर्भ्यास कर सकते हैं।
    • जितनी बार संभव हो पुनर्भ्यास करें एवं समर्पित उत्तर लेखन तथा अपने उत्तरों की सामग्री में सुधार पर ध्यान केंद्रित करें। यह निश्चित रूप से आपको यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक दिलाएगा।
  • निबंध और नैतिकता के लिए पर्याप्त समय आवंटित करना
    • उम्मीदवार प्रायः  नैतिकता एवं निबंध के प्रश्नपत्रों में कम निवेशित करते हैं, भले ही वे कुल अधिकतम मुख्य अंकों (1750 अंक) में 500 अंक (वैकल्पिक विषयों की भांति) गठित करते हैं।
    • यह विषयों (विशेषकर आरंभिक प्रतिभागियों) से अपरिचित होने के कारण है क्योंकि वे विशेष रूप से यूपीएससी प्रारंभिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित नहीं हैं।
    • यह प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के मध्य बहुत कम महीनों के अंतराल के साथ, जिसका परिणाम छात्रों के खराब प्रदर्शन के रूप में दिखता है।
  • क्वालिफाइंग अंग्रेजी एवं भाषा के पेपर की उपेक्षा न करें:
    • यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि समीप होने पर छात्रों को इन विषयों के लिए 5-6 दिनों के लिए कम से कम 1-2 घंटे आवंटित करने चाहिए। कई उम्मीदवार इन क्वालीफाइंग पेपर्स (जैसे सीटेट) में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं क्योंकि वे इसे अनदेखा कर देते हैं।
    • आपको वही गलतियां नहीं करनी चाहिए।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021: विभिन्न पेपरों के लिए समय आवंटन

  • इस संदर्भ में, उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा समाप्त होने के पश्चात प्रथम 45 दिनों के भीतर निबंध, नैतिकता एवं वैकल्पिक विषयों (कुल-1000 अंक) को कवर करना चाहिए।
  • अगले 45 दिनों में, उम्मीदवारों को कम से कम विगत 1 वर्ष  की समसामयिकी को समग्र रूप से कवर करना चाहिए एवं पाठ्यक्रम के स्थैतिक भागों (राजव्यवस्था, इतिहास, भूगोल एवं अर्थव्यवस्था) का पुनर्भ्यास करना चाहिए।
    • राज व्यवस्था, इतिहास, भूगोल एवं अर्थव्यवस्था का, मुख्य परीक्षा के दृष्टिकोण से पुनर्भ्यास करना कठिन नहीं होगा क्योंकि आपने प्रारंभिक परीक्षा के लिए इन विषयों को पहले ही अच्छी तरह से तैयार कर लिया है।
    • इन 45 दिनों में, उम्मीदवारों को वैकल्पिक, नैतिकता एवं निबंध के प्रश्न पत्रों के पुनर्भ्यास के लिए भी समय आवंटित करना चाहिए।
  • यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के मध्य पूरी अवधि के लिए उत्तर लेखन का अभ्यास एवं पुनर्भ्यास करना जारी रखें।

सिविल सेवक बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए दिन-रात पसीना बहाने वाले सभी सिविल सेवा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me