Home   »   UPSC CSE Prelims 2022 Notification   »   यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की...

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी हेतु रणनीति: छह समर्पित चरण

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022  की तैयारी  हेतु रणनीति

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022  की तैयारी  हेतु रणनीति: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को संपूर्ण सिविल सेवा परीक्षा प्रक्रिया में सर्वाधिक अप्रत्याशित चरण माना जाता है। परीक्षा की इस अप्रत्याशित प्रकृति के पीछे का कारण इसका विशाल पाठ्यक्रम एवं भ्रमित करने वाले विकल्प हैं जो यूपीएससी  सामान्य तौर पर उम्मीदवारों की स्मार्टनेस का परीक्षण करने के लिए रखता है। इस लेख में, हम  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तैयारी हेतु रणनीति पर चर्चा करेंगे जो आपकी तैयारी को रणनीतिक बनाने में आपकी सहायता करेगी।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रयासरत हैं? सुनिश्चित चयन के लिए सर्वश्रेष्ठ टेस्ट श्रृंखला प्राप्त करें:  यहां क्लिक करें

 

यूपीएससी  एवं राज्य  लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए नि शुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करें

 

प्रथम प्रयास में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के लिए, उम्मीदवारों के पास यूपीएससी 2022 की तैयारी  हेतु रणनीति होनी चाहिए। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा  2022 की तैयारी हेतु रणनीति न केवल निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम को पूर्ण करने में सहायता करती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी आवश्यक चीजों को सही स्थान पर कर दिया जाए।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी हेतु रणनीति: छह समर्पित चरण_3.1

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी हेतु रणनीति: छह समर्पित चरणों का अनुसरण करें

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तैयारी भारी क्षति पहुंचा सकती है, जब तैयारी के लिए खर्च किए गए वर्षों की बात आती है, यदि आपके पास दिए गए समय में लक्ष्य को प्राप्त करने की कोई योजना नहीं है। इस प्रयास में सफलता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी में छह समर्पित चरणों का अनुसरण करना चाहिए।

 

परीक्षा के बारे में जानें

प्रश्नों की प्रकृति को न देखना एवं सीधे किताबों में कूदना पहली गलती है जो यूपीएससी के उम्मीदवारों को करने से बचना चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पाठ्यक्रम तथा अन्य पीसीएस परीक्षाओं के पाठ्यक्रम लगभग समान हैं, फिर भी तैयारी के तरीके में अंतर है। क्यों? यह अंतर प्रश्न पूछने के पैटर्न में है। उम्मीदवारों को सर्वप्रथम यूपीएससी के विगत वर्षों के प्रश्नों के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा के बारे में जानना होगा एवं तदनुसार अपनी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की योजना निर्मित करनी होगी।

 

अपनी नींव स्थापित करें

यूपीएससी के सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न को देखने के बाद बुनियादी (बेसिक) पुस्तकों से अध्ययन प्रारंभ करें। एनसीईआरटी  की पुस्तकें पढ़ें तथा अपनी नींव बनाएं। सीखने  का प्रयत्न न करें। किसी भी टॉपिक को पूर्ण करने के पश्चात, टॉपिक्स को समझें तथा पुस्तकों से जो कुछ भी पढ़ा है उसे स्मृति में रखने का प्रयास करें। याद रखें, ज्ञान का संचय नहीं बल्कि प्रतिधारण, परीक्षा को उत्तीर्ण करने में आपकी सहायता करेगा।

 

एक स्तर ऊपर जाएं!

बेसिक किताबों को पूर्ण करने के पश्चात, यूपीएससी की मानक पुस्तकों का अध्ययन करें। इनमें से कुछ पुस्तकें आधुनिक इतिहास के लिए स्पेक्ट्रम; भारतीय राजव्यवस्था के लिए लक्ष्मीकांत;  एवं पर्यावरण के लिए शंकर आईएएस हैं। यह आपकी तैयारी को सुव्यवस्थित करने के अतिरिक्त, पाठ्यक्रम को पूर्ण करने में आपकी सहायता करेगा।

प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें

परिणामों को प्रयासों से मेल खाना चाहिए। यदि आप उत्तरों को सही नहीं अंकित कर रहे हैं, तो आपकी तैयारी में कुछ गड़बड़ है। इसलिए, सिर्फ अंतिम समय में प्रश्नों का अभ्यास न करें तथा इसे अपनी तैयारी का एक अभिन्न अंग बनाएं। कितने प्रश्नों का अभ्यास किया जाना चाहिए, इसका कोई मानक पैरामीटर नहीं है, किंतु यह सुनिश्चित करें कि आपने जिस संस्थान का अनुसरण कर रहे हैं, उसकी टेस्ट सीरीज़ पूरी कर ली है।

 

पर्याप्त रूप से पुनर्भ्यास करें

यह संपूर्ण तैयारी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभ्यास को अंतिम समय के लिए न रखें। नियमित रूप से रिवीजन करते रहें क्योंकि तैयारी में आपके द्वारा अर्जित ज्ञान की विशाल मात्रा को बनाए रखने में सहायता करेगा। इसके अतिरिक्त, टेस्ट का पुनर्भ्यास करना  न भूलें।

 

यूपीएससी 2022 के लिए एक अध्ययन योजना निर्मित करें

 

ऊपर जो कुछ भी कहा गया है उसका कोई अर्थ नहीं होगा यदि आप यूपीएससी 2022 के लिए एक स्व अध्ययन योजना तैयार नहीं कर रहे हैं। अपना समय लें और यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022  की तैयारी हेतु रणनीति के लिए एक यथार्थवादी योजना बनाएं जो यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा तैयारी के सभी पहलुओं को सम्मिलित करता हो, जैसा कि ऊपर चर्चा की गई है।।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी हेतु रणनीति: छह समर्पित चरण_4.1

तैयारी के आरंभिक चरण वाले लोगों (बिगिनर्स) के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तैयारी की रणनीति के लिए बने रहें।

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 अधिसूचना: महत्वपूर्ण तिथियां

 

क्रियाकलाप तिथियां 
अधिसूचना जारी होने की तिथि  2 फरवरी 2022
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि 2 फरवरी 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तिथि 5 जून 2022
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम जुलाई 2022 (अनंतिम)
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि 16 सितंबर 2022
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि दिसंबर 2022 (अनंतिम)

 

यूपीएससी सिविल सेवा  परीक्षा 2022  विगत वर्षों के प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022:  विगत वर्षों के प्रारंभिक परीक्षा के पेपर डाउनलोड

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 विगत वर्षों के कट ऑफ

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पाठ्यक्रम:  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2022

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022: सिविल सेवा के बारे में जानें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 वेतन संरचना

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पात्रता मानदंड

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *