Table of Contents
यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम वार तैयारी रणनीति: यूपीएससी एएलसी अधिसूचना
यूपीएससी सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) परीक्षा 2021: संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी) ने श्रम और रोजगार मंत्रालय में सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) / सहायक कल्याण आयुक्त (केंद्रीय) / सहायक श्रम कल्याण आयुक्त (केंद्रीय) / सहायक निदेशक की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। । रिक्तियों की कुल संख्या 29 है, जिसमें आयोग द्वारा भविष्य में वृद्धि या कमी की जा सकती है। पिछले लेख में, हम पहले ही इस परीक्षा हेतु पात्रता मानदंड पर चर्चा कर चुके हैं। इस लेख में, हम इस परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न पर चर्चा करने जा रहे हैं।
यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम वार तैयारी रणनीति- यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम 2021
यूपीएससी सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) पाठ्यक्रम: यूपीएससी ने आधिकारिक अधिसूचना में इस परीक्षा के पाठ्यक्रम का उल्लेख नहीं किया है। यहां हम विगत वर्षों की अधिसूचनाओं एवं विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों के विश्लेषण के आधार पर पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं।
यूपीएससी सहायक श्रम आयुक्त की 2017 परीक्षा का यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम नीचे दिया गया है:
- श्रम कल्याण।
- सामाजिक कार्य एवं सामाजिक सुरक्षा विधान।
- औद्योगिक संबंध।
- मानव संसाधन विकास।
- प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत।
- ट्रेड यूनियन अधिनियम।
- ट्रेड यूनियन आंदोलन।
- श्रम कानून।
- औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947
- मजदूरी का भुगतान अधिनियम, 1936
- न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948.
- अनुबंध श्रम (विनियमन एवं उन्मूलन) अधिनियम, 1970
- बाल श्रम (पी एंड आर) अधिनियम, 1986.
- उपादान संदाय अधिनियम, 1972
- भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार (आरई एंड सीएस) अधिनियम, 1996
- समसामयिक घटनाएं।
- भारत का संविधान।
- सामान्य मानसिक अभियोग्यता।
यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम वार तैयारी रणनीति
यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम का विश्लेषण करने के पश्चात, हम अपनी यूपीएससी एएलसी तैयारी की रणनीति को चार भागों में वर्गीकृत कर सकते हैं।
- श्रम से संबंधित विषय
- यह पाठ्यक्रम का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंश है एवं यूपीएससी एएलसी उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के इस भाग को विस्तृत रूप से तैयार करना चाहिए।
- हमने आपको विस्तृत पाठ्यक्रम प्रदान किया है। हमने यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम के प्रत्येक भाग पर विस्तृत लेख भी तैयार किए हैं, आप उन्हें अवश्य पढ़ें।
- समसामयिक घटनाक्रम
- श्रम कल्याण के विभिन्न पहलुओं की दृष्टि से समसामयिक घटनाओं को तैयार किया जाना चाहिए। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि पाठ्यक्रम का उपरोक्त भाग इस भाग के साथ भी ओवरलैप करे।
- हम दैनिक समसामयिकी (करेंट अफेयर्स) को विस्तृत रूप से से कवर करते हैं। यूपीएससी एएलसी परीक्षा 2021 के लिए प्रासंगिक करंट अफेयर्स के लिए नियमित रूप से हमारी वेबसाइट पर जाएँ।
- भारत का संविधान
- यह खंड भारत की राजव्यवस्था के अंतर्गत आता है। इस खंड के प्रश्न वैचारिक एवं साथ ही तथ्यात्मक (जैसे अनुच्छेद एवं संबंधित प्रावधान) हो सकते हैं।
- यहां, आप यह भी उम्मीद कर सकते हैं कि प्रश्न समसामयिक घटनाओं एवं राजव्यवस्था के स्थैतिक भाग दोनों का मिश्रण हों।
- सामान्य मानसिक अभियोग्यता
- इस खंड में बुनियादी गणित, तार्किक तर्कणा, आंकड़ों का विश्लेषण इत्यादि से संबंधित प्रश्न होंगे। आपको अपनी यूपीएससी एएलसी परीक्षा 2021 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इन विषयों को तैयार करना चाहिए।
यूपीएससी एएलसी पाठ्यक्रम वार तैयारी रणनीति: यूपीएससी एएलसी परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) परीक्षा पैटर्न: पुनः, यूपीएससी ने इस वर्ष की अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न के संबंध में जानकारी का उल्लेख नहीं किया है। यहां हम 2017 में आयोजित परीक्षा के परीक्षा पैटर्न का उल्लेख कर रहे हैं।
पूछे गए प्रश्नों की संख्या | 120 |
अधिकतम अंक | 300 |
परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
ऋणात्मक अंक | एक तिहाई |