Home   »   आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट   »   आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट

आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट

आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट: प्रासंगिकता

  • जीएस 2: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह तथा भारत से जुड़े एवं / या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौते।

 

आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट: प्रसंग

  • हाल ही में, शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने आंतरिक प्रवास पर एक नई रिपोर्ट जारी की है जिसका शीर्षक मिड-ईयर ट्रेंड्स रिपोर्ट 2021 है।

UPSC Current Affairs

क्या आपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण कर लिया है?  निशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए यहां रजिस्टर करें

आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट: मुख्य बिंदु

  • रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के पहले छह महीनों में संघर्ष एवं हिंसा के कारण 33 देशों में लगभग 50% लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए थे
  • 2020 के अंत में रिपोर्ट की गई संख्या से इस वर्ष की संख्या लगभग 5% अधिक है।
  • रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि बढ़ते हुए बलात विस्थापन की प्रवृत्ति 2021 में भी जारी रही, जो व्यापक पैमाने पर आंतरिक विस्थापन के कारण घटित हुआ।
  • 18 देशों द्वारा लगभग 40 लाख नए विस्थापन की सूचना दी गई – जो विगत वर्ष की  समान अवधि के दौरान विस्थापित लोगों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक थे।
    नए आंतरिक विस्थापन का अधिकांश हिस्सा अफ्रीका में था, जिसमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इथियोपिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान, नाइजीरिया, मोजाम्बिक एवं बुर्किना फासो शामिल हैं।
  • संघर्ष, कोविड-19, निर्धनता, खाद्य असुरक्षा एवं जलवायु आपातकाल के घातक मिश्रण ने विस्थापितों की मानवीय दुर्दशा में और वृद्धि कर दी है, जिनमें से अधिकांश विकासशील क्षेत्रों में निवास करते हैं।

जलवायु प्रेरित प्रवासन एवं आधुनिक दासता

आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट: विस्थापन के कारण

  • मोज़ाम्बिक के उत्तरी प्रांत में संघर्ष जारी रहा, जिसमें 120,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए।
  • बुर्किना फासो के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन एवं अस्थिरता के संकट ने इसके नागरिकों को प्रभावित किया, जिससे सर्वाधिक तीव्र गति से वृद्धि करते आंतरिक विस्थापन संकट को बढ़ावा मिला।
  • पूर्वी अफ्रीका एवं हॉर्न ऑफ अफ्रीका में आंतरिक एवं सीमा पार गतिशीलता ने लगभग 5 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) में योगदान दिया।
  • म्यांमार एवं अफगानिस्तान में हिंसा ने भी 217,000 और 318,500 लोगों को उनके घरों से विस्थापित होने को बाध्य किया।
  • यमन में, अप्रैल की भारी वर्षा एवं बाढ़ ने 7,000 लोगों को प्रभावित किया, जिनमें से 75% घटिया परिस्थितियों में निवास करने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति थे।
  • मोजाम्बिक में, यूएनएचसीआर ने विस्थापन प्रबंधन पर एक नीति एवं रणनीति विकसित करने में सरकार का सहयोग किया, जो विस्थापन के सभी कारणों एवं चरणों को रोकथाम से लेकर धारणीय समाधान तक संबोधित करती है।

विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2020-22

UPSC Current Affairs

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me