Home   »   UPSC ESIC Deputy Director Recruitment Examination   »   UPSC ESIC Deputy Director Recruitment Examination

लोक प्रशासन के सिद्धांत- व्यापक दृष्टिकोण परिप्रेक्ष्य

लोक प्रशासन- प्रासंगिकता ईएसआईसी उप निदेशक परीक्षा

  • भर्ती परीक्षा (आरटी) का भाग-बी: लोक प्रशासन एवं विकास के मुद्दे।

लोक प्रशासन- परिभाषा

  • लोक प्रशासन ‘कार्रवाई में सरकार’ के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं है। लोक प्रशासन कार्यपालिका की क्रियान्वयन शाखा है।
    • लोक प्रशासन सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी है।
  • लोक प्रशासन सभी राष्ट्रों की एक विशेषता है, चाहे उनकी सरकार की प्रणाली कुछ भी हो।
    • राष्ट्रों के भीतर केंद्रीय, मध्यवर्ती एवं स्थानीय स्तरों पर लोक प्रशासन का उद्यम किया जाता है।
    • एक राष्ट्र के भीतर सरकार के विभिन्न स्तरों के मध्य संबंध लोक प्रशासन के लिए एक बढ़ती हुई समस्या का निर्माण करती है।

Uncategorised

 

लोक प्रशासन में परिप्रेक्ष्य

  • सिद्धांतकारों के विभिन्न शाखाओं ने लोक प्रशासन के क्षेत्र को एक दूसरे से भिन्न विषय के रूप में परिभाषित किया है।
  • उन्होंने लोक प्रशासन एवं उसके कार्यात्मक क्षेत्रों की अपनी परिभाषा एवं समझ के अनुसार इस विधा के कार्यक्षेत्र का निर्माण किया।
  • इस संदर्भ में, आज हम लोक प्रशासन में व्यापक दृष्टिकोण के परिप्रेक्ष्य पर चर्चा करेंगे।

लोक प्रशासन में सिद्धांतकारों के विभिन्न विधाएं- संकीर्ण दृष्टिकोण सिद्धांतकार

व्यापक दृष्टिकोण परिप्रेक्ष्य

  • प्रतिपादक: प्रो. वुडरो विल्सन, एल डी व्हाइट इस परिप्रेक्ष्य के मुख्य प्रतिपादक हैं। वे लोक प्रशासन के व्यापक कार्यक्षेत्र में विश्वास करते हैं जिसमें राज्य की कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायी शाखा शामिल हैं।
  • व्यापक दृष्टिकोण के अनुसार लोक प्रशासन का कार्य क्षेत्र:
    • लोक प्रशासन सरकार की सभी तीन शाखाओं विधायी, कार्यकारी और न्यायिक और उनके अंतर्संबंध को समाहित करता है।।
    • लोक प्रशासन का कार्यक्षेत्र एक सहकारी समूह की भांति है। इसमें प्रथम श्रेणी के अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारी सम्मिलित होते हैं।
    • यह मानता है कि लोक प्रशासन राजनीतिक प्रक्रिया का एक हिस्सा है।
    • सार्वजनिक नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका: राष्ट्रीय से लेकर जमीनी स्तर तक सभी स्तरों पर सार्वजनिक नीति के निर्माण में लोक प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
    • सहयोग हेतु उत्तरदायी: लोक प्रशासन समुदाय को सेवाएं प्रदान करने में अनेक निजी समूहों  तथा व्यक्तियों के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है।

यूपीएससी ईएसआईसी उप निदेशक की निशुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के लिए इस फॉर्म को भरें

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me