Home   »   RTS,S or Mosquirix- World’s First Malaria...   »   RTS,S or Mosquirix- World’s First Malaria...

आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स- डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत विश्व की प्रथम मलेरिया वैक्सीन

विश्व की प्रथम मलेरिया वैक्सीन- यूपीएससी परीक्षा हेतु  प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 1: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी-
    • दैनिक जीवन में विकास एवं उनके अनुप्रयोग तथा प्रभाव;
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां; प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण एवं नवीन तकनीक विकसित करना।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी)

विश्व की प्रथम मलेरिया वैक्सीन- संदर्भ

  • हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक ऐतिहासिक घोषणा की, जिसमें उप-सहारा अफ्रीका के बच्चों में एवं मध्यम से उच्च प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम मलेरिया संचरण वाले अन्य क्षेत्रों में प्रथम बार मलेरिया रोधी टीका, आरटीएस, एस का अनुमोदन किया गया।
  • डब्ल्यूएचओ ने घाना, केन्या एवं मलावी में बच्चों को टीके लगाने वाले एक प्रायोगिक (पायलट) कार्यक्रम के परिणामों के आधार पर अपनी संस्तुतियां दी।

UPSC Current Affairs

 

 

विश्व की प्रथम मलेरिया वैक्सीन- मलेरिया के बारे में मुख्य बिंदु

  • मलेरिया के बारे में: मलेरिया एक प्राण घातक रोग है जो सूक्ष्मजीवों के कारण उत्पन्न होती है जो प्लाज्मोडियम प्रजाति से संबंधित होते हैं एवं संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों द्वारा संचारित होते हैं।
  • मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव:
    • 2019 में, डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मलेरिया के अनुमानित 229 मिलियन मामले थे एवं अनुमानित मृत्यु 4,09,000 थी।
    • लगभग 67% मौतें पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में हुईं, जो समूह मलेरिया के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील था।
    • मलेरिया के कारण लगभग 94% मामले एवं मौतें, जो भार का असंगत रूप से उच्च हिस्सा है, डब्ल्यूएचओ के अफ्रीकी क्षेत्र में हुईं।
    • डब्ल्यूएचओ का कहना है कि दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्वी भूमध्यसागरीय, पश्चिमी प्रशांत एवं अमेरिका के इसके क्षेत्र भी जोखिम में हैं।
  • मलेरिया के प्रति निवारक एवं उपचार अंतःक्षेप: मलेरिया के रोगियों के उपचार हेतु मच्छरदानी (बेड नेट) एवं आंतरिक भागों में अवशिष्ट कीटनाशक छिड़काव जैसे उपचार वर्षों से जारी हैं।
  • मलेरिया के प्रति टीकाकरण: हाल तक मलेरिया के टीकों के लिए अनुसंधान दुर्ग्राह्य रहा है। हाल ही में, डब्ल्यूएचओ ने बच्चों के मध्य प्रथम बार मलेरिया के टीके, आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स का अनुमोदन किया।

मेनिनजाइटिस को हराने के लिए वैश्विक रोडमैप

विश्व की प्रथम मलेरिया वैक्सीन- आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स

  • आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स टीके के बारे में: यह एक पुनः संयोजक प्रोटीन-आधारित टीका है जो पी. फाल्सीपेरम के विरुद्ध कार्य करता है, जिसे वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक घातक मलेरिया परजीवी एवं अफ्रीका में सर्वाधिक व्याप्त माना जाता है।
    • आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स टीके कथित तौर पर पी. वाइवैक्स मलेरिया के प्रति कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करता है, जो अफ्रीका के बाहर अनेक देशों में पाया जाता है।
  • आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स टीके का विकास: आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स टीके के विकास का नेतृत्व   औषधि (दवा) कंपनियों में प्रमुख जीएसके ने 30 वर्ष पूर्व किया था।
    • 2001 में, जीएसके ने पैथ – मलेरिया वैक्सीन पहल (एमवीआई) के साथ मिलकर कार्य प्रारंभ किया।
    • जुलाई 2015 में, यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने वैक्सीन के उपयोग को अधिकृत किया, यह निष्कर्ष निकालते हुए कि वैक्सीन के लाभ जोखिमों से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
  • आरटीएस, एस या मॉस्क्युरिक्स टीके के संभावित दुष्प्रभाव: दुष्प्रभावों में, बच्चों के अन्य टीकों के समान, इंजेक्शन के स्थान पर दर्द एवं सूजन तथा बुखार शामिल हैं।
    • यह टीका दिए जाने के सात दिनों के भीतर ज्वर के दौरे के बढ़े हुए जोखिम से संबंधित है।
    • यद्यपि, कोई दीर्घकालिक परिणाम नहीं पाया गया।
  • डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदन: डब्ल्यूएचओ के टीकाकरण एवं मलेरिया नीति सलाहकार समिति के रणनीतिक सलाहकार समूह के विशेषज्ञों ने प्रथम बार मलेरिया-रोधी टीके के लिए अनुमति प्रदान की।

विश्व टीबी रिपोर्ट 2021

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me