Home   »   पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नवीनतम अद्यतन   »   पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नवीनतम अद्यतन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नवीनतम अद्यतन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: प्रासंगिकता

  • जीएस 3: आधारिक अवसंरचना: ऊर्जा, बंदरगाह, सड़कें, हवाई अड्डे, रेलवे इत्यादि।

UPSC Current Affairs

क्या आपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण कर लिया है?  निशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए यहां रजिस्टर करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नवीनतम अद्यतन: संदर्भ

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस अद्यतन: हाल ही में, प्रधानमंत्री ने 341 किलोमीटर पूर्वांचल द्रुतमार्ग (एक्सप्रेस वे) का उद्घाटन किया, जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वाधिक बृहद पूर्ण आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं में से एक है।

UPSC Current Affairs

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नवीनतम अद्यतन: मुख्य बिंदु

  • परियोजना की लागत: अनुमानित लागत लगभग 22,500 करोड़ रुपये है, एवं इसे अविकसित पूर्वांचल क्षेत्र के “विकास के वाहक” के रूप में घोषित किया गया है।
  • एक्सप्रेस वे की लंबाई: एक्सप्रेस वे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर स्थित चंद सराय गांव से शुरू होता है एवं गाजीपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हैदरिया गांव में समाप्त होता है।
    • यह वर्तमान में छह लेन चौड़ा राजमार्ग है एवं भविष्य में इसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है।
  • यात्रा समय में कमी: 341 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बिहार में लखनऊ से बक्सर के मध्य यात्रा के समय को सात घंटे से घटाकर लगभग चार घंटे कर देगा।
    • एक बार इसे जनता के लिए खोल देने के बाद, लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 5 घंटे हो जाएगा।
  • यह लगभग बिहार सीमा तक एनसीआर एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य एक सीधा संपर्क स्थापित करता है।
    • यमुना एक्सप्रेस वे नोएडा को आगरा से जोड़ता है जबकि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे राज्य की राजधानी तक जाता है।
    • पूर्वांचल एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से करीब 18 किमी दूर समाप्त होगा।
  • आर्थिक अभिवर्धन: सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि लगभग 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, विशेष रूप से लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के जिलों के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन प्रदान करने जा रहा है।
  • राजमार्ग पर निर्माण: लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिलों को सम्मिलित करने वाले राजमार्ग पर 18 फ्लाईओवर, सात रेलवे ऊपरगामी पुल (ओवर ब्रिज), सात लंबे पुल, 104 छोटे पुल, 13 मोड़ (इंटरचेंज) एवं 271 उपमार्ग (अंडरपास) हैं।
  • भूमि बैंक: सरकार ने एक्सप्रेस वे के साथ भूमि बैंक विकसित किए हैं एवं उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को राजमार्ग के साथ औद्योगिक केंद्र विकसित करने हेतु अधिकृत किया गया है।

 

यूपीएससी के लिए अन्य उपयोगी लेख

भारत की भौतिक विशेषताएं: हिमालय 2021 शिक्षा रिपोर्ट की वार्षिक स्थिति | एएसईआर 2021 | नीति आयोग: विद्यालयी शिक्षा में सुधार हेतु 11 उपाय यूनेस्को की भारत के लिए शिक्षा की स्थिति रिपोर्ट 2021
पोस्टमार्टम प्रक्रिया हेतु नया प्रोटोकॉल कैसर-ए-हिंद तितली भारत में नवीन रामसर स्थल कोई परिवर्तन नहीं- पाकिस्तान पर एफएटीएफ का निर्णय
आंतरिक प्रवास पर यूएनएचसीआर रिपोर्ट जलवायु प्रेरित प्रवासन एवं आधुनिक दासता विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2020-22 सुरक्षित डिजिटल स्पेस निर्मित करना

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me