Home   »   Kaiser-i-Hind Butterfly   »   Kaiser-i-Hind Butterfly

कैसर-ए-हिंद तितली

कैसर-ए-हिंद तितली- यूपीएससी परीक्षा हेतु प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 3: पर्यावरण– संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण एवं क्षरण।

कैसर-ए-हिंद तितली_3.1

 

कैसर-ए-हिंद तितली- प्रसंग

  • हाल ही में, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने कैसर-ए-हिंद तितली को राज्य तितली के रूप में स्वीकृति प्रदान दी।

कैसर-ए-हिंद तितली_4.1

क्या आपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण कर लिया है?  निशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए यहां रजिस्टर करें

कैसर-ए-हिंद तितली- प्रमुख बिंदु

  • कैसर-ए-हिंद तितली के बारे में: कैसर-ए-हिंद का शाब्दिक अर्थ भारत का सम्राट होता है। कैसर-ए-हिंद तितली प्रजाति में तितलियों के 90-120 मिमी पंख होते हैं।
    • अपने झिलमिलाते हरे, चमकीले पीले और कोमल काले रंग के साथ, यह दुर्लभ तितली एक दृश्य आनंद है।
    • वैज्ञानिक नाम: कैसर-ए-हिंद तितली का वैज्ञानिक नाम ‘तेइनोपालपस इम्पीरियलिस’ है।
  • पर्यावास:
    • भारत में: कैसर-ए-हिंद तितली पूर्वी हिमालय के साथ-साथ छह राज्यों में सघन वन क्षेत्रों में 6,000-10,000 फीट की ऊंचाई पर पाई जाती है।
    • विश्व: कैसर-ए-हिंद तितली नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस, वियतनाम एवं दक्षिणी चीन में भी उड़ती है।
  • अस्तित्व का संकट: कैसर-ए-हिंद तितली का शिकार तितली संग्राहकों को आपूर्ति के लिए किया जाता है।
    • अरुणाचल प्रदेश में, कैसर-ए-हिंद तितली बहुत कम क्षेत्रों तक ही सीमित है एवं यदि संरक्षित नहीं की गई तो विलुप्त हो सकती है।
  • कानूनी संरक्षण: कैसर-ए-हिंद वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची II के तहत संरक्षित है।

 

हाथियों एवं बाघों की गणना हेतु आम सर्वेक्षण

कैसर-ए-हिंद तितली- राज्य तितली बनाने का महत्व

  • पारिस्थितिक पर्यटन को प्रोत्साहन: यह अरुणाचल प्रदेश में तितली पर्यटन को प्रोत्साहित करने में सहायता करेगा एवं इसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों के लिए अधिक रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
  • कैसर-ए-हिंद तितली का संरक्षण: राज्य तितली का टैग इसके पर्यावास संरक्षण में परिवर्तित हो सकता है एवं कैसर-ए-हिंद तितली की प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने में सहायता कर सकता है।

अतिरिक्त जानकारी

  • कैबिनेट ने जलवायु परिवर्तन-प्रतिस्कंदी एवं उत्तरदायी अरुणाचल प्रदेश पर उत्सर्जन को कम करने एवं सतत विकास के उद्देश्य से पाक्के व्याघ्र अभ्यारण्य (टाइगर रिजर्व) 2047 घोषणा पत्र को भी अंगीकृत किया।
  • पाक्के व्याघ्र अभ्यारण्य: पक्के टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में स्थित है एवं इसे पखुई टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है।
    • पाक्के टाइगर रिजर्व प्रसिद्ध हॉर्नबिल पक्षियों की चार प्रजातियों के अद्भुत नजारों के लिए जाना जाता है।

भारत में नवीन रामसर स्थल

कैसर-ए-हिंद तितली_5.1

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *