Home   »   Plant Treaty   »   Plant Treaty

पादप संधि

प्लांट ट्रीटी- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • सामान्य अध्ययन III- पर्यावरण

हिंदी

पादप संधि (प्लांट ट्रीटी): चर्चा में क्यों है?

  • खाद्य एवं कृषि के लिए पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतर्राष्ट्रीय संधि ( इंटरनेशनल ट्रीटी ऑन प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज फॉर फूड एंड एग्रीकल्चर/ITPGRFA) के शासी निकाय का नौवां सत्र हाल ही में नई दिल्ली में आरंभ हुआ है।

 

प्लांट ट्रीटी: थीम

  • बैठक की थीम ‘सेलिब्रेटिंग द गार्जियंस ऑफ क्रॉप डायवर्सिटी: टुवर्ड्स ए इनक्लूसिव पोस्ट-2020 ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क’ है।

 

पादप संधि क्या है?

  • खाद्य एवं कृषि के लिए पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतर्राष्ट्रीय संधि (ITPGRFA) को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा 3 नवंबर, 2001 को अंगीकृत किया गया था।
  • यह 2001 में मैड्रिड में हस्ताक्षरित किया गया था तथा 29 जून 2004 को प्रवर्तन में आया।
  • यह विश्व की खाद्य फसलों के पारंपरिक संरक्षक के रूप में स्वदेशी व्यक्तियों तथा छोटे जोत वाले किसानों के व्यापक योगदान को औपचारिक रूप से स्वीकार करने वाला विधिक रूप से बाध्यकारी पहला  अंतर्राष्ट्रीय साधन है।
  • यह राष्ट्रों से उन बीजों को सुरक्षित करने एवं उपयोग करने के अपने अधिकारों की रक्षा तथा प्रोत्साहित करने का भी आह्वान करता है जिनकी उन्होंने सदियों से देखभाल की है।
  • कृषि जैव विविधता एवं वैश्विक खाद्य सुरक्षा के शासन पर चर्चा करने के लिए इस संधि के पक्षकार लगभग तीन वर्षों के बाद एक साथ आए हैं।

 

पादप संधि: उद्देश्य

संधि का उद्देश्य है:

  1. संरक्षण के माध्यम से खाद्य सुरक्षा की गारंटी देना
  2. खाद्य एवं कृषि के लिए विश्व के पादप आनुवंशिक संसाधनों का आदान-प्रदान तथा सतत उपयोग ( प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस फॉर फूड एंड एग्रीकल्चर/पीजीआरएफए)
  3. इसके उपयोग से होने वाले उचित तथा न्यायसंगत लाभ के वितरण, साथ ही साथ
  4. किसानों के अधिकारों की मान्यता।

 

पादप संधि: मुख्य विशेषता: अनुच्छेदक 1 फसलें

  • संधि ने खाद्य सुरक्षा एवं अन्योन्याश्रितता हेतु आवश्यक कुछ सर्वाधिक महत्वपूर्ण खाद्य एवं चारा फसलों में से 64 की सूची के लिए उन देशों के मध्य पहुंच एवं लाभ साझा करने की एक बहुपक्षीय प्रणाली (एमएलएस) लागू की है जो संधि का अनुसमर्थन करते हैं।
  • पीढ़ी एवं प्रजातियों को संधि के अनुच्छेद 1 में सूचीबद्ध किया गया है। संधि खाद्य फसलों एवं उनकी आनुवंशिक सामग्री के अनवरत मुक्त आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करती है।
  • संधि की बहुपक्षीय प्रणाली में सम्मिलित पादप आनुवंशिक सामग्री की सूची प्रमुख खाद्य फसलों एवं चारा से  निर्मित है।
  • चारा फसलों को फलियां चारा (लेग्यूम फोरेज) तथा घास चारा (ग्रास फोरेज) में भी विभाजित किया गया है।
  • उन्हें खाद्य सुरक्षा तथा देश की अन्योन्याश्रयता के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए चयनित किया गया था।

 

ई-गवर्नेंस  राज्य पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन JIMEX 22- जापान भारत समुद्री अभ्यास 2022 पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ)
प्रधानमंत्री मोदी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का लोकार्पण किया सहाय प्रदत्त आत्महत्या (असिस्टेड सुसाइड) उलझी हुई परमाणु घड़ियाँ राष्ट्रीय रसद नीति (एनएलपी) 2022 जारी
महिला एसएचजी सम्मेलन 2022 संपादकीय विश्लेषण-जेंडर पे गैप, हार्ड ट्रुथ्स एंड एक्शन्स नीडेड वृद्धावस्था की समस्याएं जिन्हें हमें अभी हल करना चाहिए इरोड वेंकटप्पा रामासामी: द्रविड़ आंदोलन के जनक
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me