Home   »   Consumer Confidence Survey (CCS)   »   Periodic Labour Force Survey (PLFS) 2022

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) 2022

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियोडिक लेवल फोर्स सर्वे/पीएलएफएस) 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियोडिक लेवल फोर्स सर्वे/पीएलएफएस) 2022: पीएलएफएस रिपोर्ट में भारतीय श्रम बाजार के बारे में त्रैमासिक एवं वार्षिक श्रम  नियोजन-बेरोजगारी  के आंकड़े सम्मिलित हैं।  आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे/पीएलएफएस) रिपोर्ट भारतीय श्रम बाजार की  परिस्थितियों में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करती है तथा यूपीएससी की मुख्य परीक्षा  के सामान्य अध्ययन के तृतीय प्रश्न पत्र भारतीय अर्थव्यवस्था- नियोजन, संसाधनों का अभिनियोजन, वृद्धि, विकास एवं रोजगार से संबंधित मुद्दों के लिए महत्वपूर्ण है-।

हिंदी

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) चर्चा में क्यों है

  • हाल ही में, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस/NSO) ने अप्रैल-जून, 2022 की अवधि के लिए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) रिपोर्ट जारी की।
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की त्रैमासिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) रिपोर्ट में पाया गया कि अप्रैल-जून 2022 में बेरोजगारी दर घटकर 7.6% हो गई।

 

15वें त्रैमासिक बुलेटिन के निष्कर्ष

  • शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर: शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर अप्रैल-जून 2022 के दौरान एक  वर्ष पूर्व 12.6  प्रतिशत से घटकर 7.6  प्रतिशत हो गई।
    • जनवरी-मार्च 2022 में 15 वर्ष  तथा उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों में 8.2% थी।
  • पुरुष/महिला (शहरी) में बेरोजगारी दर: शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून, 2022 में घटकर 9.5% हो गई, जो एक वर्ष पूर्व 14.3% थी। जनवरी-मार्च 2022 में यह 10.1% थी।
    • पुरुषों में, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून 2022 में घटकर 7.1% हो गई, जो एक वर्ष पूर्व 12.2% थी। जनवरी-मार्च 2022 में यह 7.7% थी।
  • शहरी क्षेत्रों में सीडब्ल्यूएस (करंट वीकली स्टेटस/वर्तमान साप्ताहिक स्थिति) में श्रम बल की भागीदारी दर: 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए, 2022 की अप्रैल-जून तिमाही में यह बढ़कर 47.5% हो गई, जो एक वर्ष पूर्व समान अवधि में 46.8% थी।
    • जनवरी-मार्च 2022 में यह 47.3% थी।
  • शहरी क्षेत्रों में सीडब्ल्यूएस में श्रमिक जनसंख्या अनुपात (वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो /डब्ल्यूपीआर): 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए, यह अप्रैल-जून, 2022 में 43.9% था, जो एक वर्ष पूर्व  समान अवधि में 40.9% था। जनवरी-मार्च 2022 में यह 43.4% थी।

 

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस)

  • आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के बारे में: अधिक लगातार समय अंतराल पर श्रम बल डेटा की उपलब्धता के महत्व को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अप्रैल 2017 में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) प्रारंभ किया।
  • उद्देश्य: पीएलएफएस के मुख्य रूप से दो उद्देश्य हैं:
    • केवल ‘वर्तमान साप्ताहिक स्थिति’ (CWS) में शहरी क्षेत्रों के लिए तीन माह के कम समय अंतराल में प्रमुख रोजगार एवं बेरोजगारी संकेतक (अर्थात WPR, LFPR, बेरोजगारी दर) का अनुमान लगाना।
    • ग्रामीण  एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में वार्षिक ‘सामान्य स्थिति’ (पीएस+एसएस) एवं सीडब्ल्यूएस दोनों में रोजगार  तथा बेरोजगारी संकेतकों का अनुमान लगाना।
  • पीएलएफएस की वार्षिक रिपोर्ट: पीएलएफएस वार्षिक रिपोर्ट ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए जारी की जाती है, जिसमें सामान्य स्थिति तथा वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) दोनों में रोजगार एवं बेरोजगारी के सभी महत्वपूर्ण मापदंडों का अनुमान होता है।
    • पीएलएफएस में एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर, पीएलएफएस की चार वार्षिक रिपोर्टें जुलाई 2017 – जून 2018, जुलाई 2018 – जून 2019, जुलाई 2019 – जून 2020 एवं जुलाई 2020 – जून 2021 की अवधि के अनुरूप जारी की गई हैं।
  • पीएलएफएस त्रैमासिक रिपोर्ट: पीएलएफएस के आधार पर एक त्रैमासिक बुलेटिन निकाला जाता है जिसमें  निम्नलिखित का अनुमान लगाया जाता है-
    • श्रम बल संकेतक अर्थात बेरोजगारी दर,
    • श्रमिक जनसंख्या अनुपात (वर्कर पापुलेशन रेशियो/WPR), श्रम बल भागीदारी दर (लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेशियो/एलएफपीआर), सीडब्ल्यूएस में रोजगार  एवं काम के उद्योग में व्यापक स्थिति के आधार पर श्रमिकों का वितरण।

 

श्रम बल तथा बेरोजगारी पर प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

 

  1. बेरोजगारी या बेरोजगारी दर क्या है?

उत्तर: बेरोजगारी या बेरोजगारी दर को श्रम बल में बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है।

  1. श्रम बल की परिभाषा क्या है?

उत्तर. श्रम बल से तात्पर्य जनसंख्या के उस भाग से है जो वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन के लिए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए श्रम की आपूर्ति या आपूर्ति  करने की पेशकश करता है एवं इसलिए, इसमें नियोजित तथा बेरोजगार दोनों व्यक्ति शामिल हैं।

  1. बेरोजगारी के लिए सीडब्ल्यूएस (वर्तमान साप्ताहिक स्थिति) दृष्टिकोण क्या है?

उत्तर. सीडब्ल्यूएस के अनुसार श्रम बल, सर्वेक्षण की तिथि से पूर्व के एक सप्ताह में औसतन नियोजित अथवा बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या है।

सीडब्ल्यूएस दृष्टिकोण में, एक व्यक्ति को बेरोजगार माना जाता है यदि उसने सप्ताह के दौरान किसी भी दिन एक घंटे के लिए भी काम नहीं किया, किंतु इस अवधि के दौरान किसी भी दिन कम से कम एक घंटे के लिए काम की मांग की अथवा काम के लिए उपलब्ध था।

  1. श्रम बल भागीदारी दर ( लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेशियो/LFPR) की परिभाषा क्या है?

उत्तर. श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) को श्रम बल में जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है।

 

व्यापारिक सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम 5वां राष्ट्रीय पोषण माह 2022 संगीत नाटक अकादमी द्वारा रंग स्वाधीनता
सचेत- कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) आधारित इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम विशेष विवाह अधिनियम, 1954 परख- सभी बोर्ड परीक्षाओं में ‘एकरूपता’ के लिए एक नया नियामक एक जड़ी बूटी, एक मानक: पीसीआईएम एवं एच तथा आईपीसी के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
संपादकीय विश्लेषण- फ्लड्स एंड फोज उद्यमों एवं सेवाओं का विकास केंद्र (DESH) विधेयक, 2022 अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) के साथ एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल का एकीकरण 
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me