Table of Contents
मिशन अमृत सरोवर की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता
मिशन अमृत सरोवर: यह देश के प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर का निर्माण या कायाकल्प करने हेतु सरकार की एक पहल है।
मिशन अमृत सरोवर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- सरकार की नीतियां एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए अंतःक्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दों) के लिए भी महत्वपूर्ण है।
मिशन अमृत सरोवर चर्चा में क्यों है?
- मिशन अमृत सरोवर ने आरंभ में 15 अगस्त 2023 तक संपूर्ण भारत में 50,000 अमृत सरोवर तालाबों के निर्माण अथवा कायाकल्प करने के लक्ष्य की योजना निर्मित की थी।
- अब, 15 अगस्त 2023 तक अतिरिक्त 50,000 अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण किया जाएगा।
मिशन अमृत सरोवर 2022
- मिशन अमृत सरोवर के बारे में: मिशन अमृत सरोवर को 24 अप्रैल 2022 को भविष्य की पीढ़ी के लिए जल के उत्पादन तथा संरक्षण के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
- प्रदर्शन: 14.12.2022 तक 53,050 स्थलों पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिन स्थलों पर निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा, उनकी संख्या 38,503 हैं।
- विवरण: प्रत्येक अमृत सरोवर में लगभग 10,000 क्यूबिक मीटर की जल धारण क्षमता के साथ 1 एकड़ का तालाब क्षेत्र होगा।
- कार्यान्वयन: अमृत सरोवर के स्थल को विशेष ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित किया जाएगा, जिसमें पंचायत पर्तिनिधि का भी नाम होगा, जो अपनी ओर से अमृत सरोवर के विकास की निगरानी करेंगे।
- महत्व: मिशन अमृत सरोवर जल संरक्षण, लोगों की भागीदारी एवं आधारभूत परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए जल निकायों से खोदी गई मिट्टी के उचित उपयोग पर केंद्रित है।
BRAHMOS BSF STAFF NURSE 2026 | LIVE + RECORDED BATCH ADDA247Rs 2,499.75Enroll Now
विजय मिशन 1.0 : SSC JE Civil Engineering 2026 | Foundation Batch (Live + Recorded) with eBooks + Test Series | Hinglish | | Online Live Classes by Adda 247Rs 2,499.00Enroll Now
UP Police Sub Inspector 2025-26 मिशन वर्दी Batch with Ebooks | Hinglish | Online Live Classes by Adda 247Rs 811.25Enroll Now
मिशन अमृत सरोवर का वित्त पोषण
- मिशन अमृत सरोवर के लिए अलग से कोई वित्तीय आवंटन नहीं है।
- मिशन अमृत सरोवर जारी विभिन्न योजनाओं से अभिसरण के साथ राज्यों एवं जिलों के माध्यम से कार्य करता है जैसे-
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महात्मा गांधी नरेगा),
- 15वें वित्त आयोग अनुदान,
- राज्यों की अपनी योजना के अतिरिक्त प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना उप-योजनाएं जैसे वाटरशेड विकास घटक, हर खेत को पानी।
- सार्वजनिक योगदान जैसे क्राउड फंडिंग एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) को भी कार्य हेतु अनुमति प्राप्त है।
अमृत सरोवर मिशन की प्रमुख विशेषताएं
मिशन अमृत सरोवर की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
- भागीदारी: मिशन अमृत सरोवर “संपूर्ण सरकार” दृष्टिकोण पर आधारित है जिसमें निम्नलिखित की भागीदारी है-
- ग्रामीण विकास मंत्रालय,
- जल शक्ति मंत्रालय,
- संस्कृति मंत्रालय,
- पंचायती राज मंत्रालय,
- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा
- तकनीकी संगठन- भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) को मिशन के लिए तकनीकी भागीदार के रूप में नियुक्त किया गया है।
- प्रमुख विवरण: मिशन के तहत देश का प्रत्येक जिला कम से कम 75 अमृत सरोवर का निर्माण या कायाकल्प करेगा।
- प्रत्येक अमृत सरोवर में लगभग 10,000 क्यूबिक मीटर की जल धारण क्षमता के साथ कम से कम 1 एकड़ का तालाब क्षेत्र होगा।
- प्रत्येक अमृत सरोवर नीम, पीपल एवं बरगद इत्यादि वृक्षों से घिरा होगा।
अमृत सरोवर का महत्व
- प्रत्येक अमृत सरोवर सिंचाई, मत्स्य पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़े की खेती, जल पर्यटन एवं अन्य गतिविधियों जैसे विभिन्न उद्देश्यों हेतु जल का उपयोग करके आजीविका सृजन का स्रोत होगा।
- अमृत सरोवर उस इलाके में एक सामाजिक सभा स्थल के रूप में भी कार्य करेगा।
- मिशन अमृत सरोवर आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान कार्रवाई की एक स्पष्ट अभिव्यक्ति है।
- प्रत्येक अमृत सरोवर स्थल प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का स्थान होता है। मिशन अमृत सरोवर में स्वतंत्रता सेनानी अथवा उनके परिवार के सदस्य, शहीदों के परिवार के सदस्य, पद्म पुरस्कार विजेता जुड़े हुए हैं।
- अमृत सरोवर से निकाली गई मिट्टी/दाद के उपयोग के उद्देश्य से रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा आधारिक अवसंरचना परियोजना विकास हेतु संलग्न अन्य सार्वजनिक एजेंसियां भी मिशन में लगी हुई हैं।
मिशन अमृत सरोवर के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. मिशन अमृत सरोवर क्या है?
उत्तर. मिशन अमृत सरोवर को 24 अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ी के लिए जल का संचयन एवं संरक्षण करना है।
प्र. मिशन अमृत सरोवर को कैसे वित्त पोषित किया जा रहा है?
उत्तर. मिशन अमृत सरोवर के लिए अलग से कोई वित्तीय आवंटन नहीं है। मिशन अमृत सरोवर जारी विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के साथ राज्यों एवं जिलों के माध्यम से कार्य करता है।
प्र. मिशन अमृत सरोवर के आयाम क्या हों।
उत्तर. प्रत्येक अमृत सरोवर में लगभग 10,000 क्यूबिक मीटर की जल धारण क्षमता के साथ कम से कम 1 एकड़ का तालाब क्षेत्र होगा।



TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
