Home   »   भारत में रामसर आर्द्रभूमि स्थलों की...

भारत में रामसर आर्द्रभूमि स्थलों की सूची

प्रसंग

  • अगस्त 2021 तक, भारत में अंतरराष्ट्रीय महत्व की कुल 42 रामसर आर्द्रभूमियां हैं, जो दक्षिण एशिया में सर्वाधिक हैं

https://www.adda247.com/upsc-exam/prelims-agalega-islands-hindi/

अंतरराष्ट्रीय महत्व के रामसर आर्द्रभूमियों के संबंध में प्रमुख बातें

  • आर्द्रभूमियों पर रामसर सम्मेलन, 1971: यह आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं सतत उपयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जो आर्द्रभूमियों के मौलिक पारिस्थितिक क्रियाकलापों  एवं उनके आर्थिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक  तथा मनोविनोद मूल्य को मान्यता प्रदान करता है।
    • यह 1 फरवरी 1982 को भारत में प्रवर्तित हुआ।
    • रामसर सिद्धांत का मुख्य विषय आर्द्रभूमियों काप्रज्ञ उपयोगहै।
    • अभिसमय के लिए पक्षकारों की संख्या: 171 पक्षकार इस अभिसमय का भाग हैं (अगस्त, 2021 तक)।
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस: प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है।
  • भारत में सर्वाधिक वृहद रामसर स्थल: पश्चिम बंगाल का सुंदरवन आर्द्रभूमि (4220 वर्ग किमी)।
  • भारत में सबसे छोटा रामसर स्थल: हिमाचल प्रदेश का रेणुका आर्द्रभूमि(2 वर्ग किमी)।
  • रामसर स्थलों की सर्वाधिक संख्या वाला राज्य: भारत में रामसर स्थलों की संख्या उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक (8) है।
  • केंद्रक अभिकरण (नोडल एजेंसी): पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी)

UPSC Current Affairs

Get free video for UPSC CSE preparation and make your dream of becoming an IAS/IPS/IRS a reality

वैश्विक परिदृश्य:

    • वैश्विक स्तर पर लगभग 2400 रामसर स्थल हैं, जो लगभग 5 मिलियन वर्ग किमी क्षेत्र को आच्छादित करते हैं।
    • रामसर स्थलों की सर्वाधिक संख्या वाला देश: ब्रिटेन / यूनाइटेड किंगडम (175)  एवं तत्पश्चात मेक्सिको (142)।
    • रामसर स्थलों के अंतर्गत सर्वाधिक वृहद क्षेत्र वाला देश: रामसर संरक्षण के अंतर्गत बोलीविया का सर्वाधिक वृहद क्षेत्र (148,000 वर्ग किमी) है।
    • विश्व का प्रथम रामसर स्थल: ऑस्ट्रेलिया में कोबोर्ग प्रायद्वीप 1974 में अभिनिर्धारित किया जाने वाला प्रथम रामसर स्थल था।

https://www.adda247.com/upsc-exam/strategic-petroleum-reserve-hindi/

भारत में रामसर आर्द्रभूमि स्थलों की राज्यवार सूची

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश रामसर आर्द्रभूमि स्थल
जम्मू एवं कश्मीर 1.      होकेरा आर्द्रभूमि

2.      सुरिनसर-मानसर झील

3.      वुलर झील

4.      त्सो मोरी झील

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख 5.      त्सो कार आर्द्रभूमि संकुल
पंजाब 6.      ब्यास संरक्षण निचय

7.      हरिके आर्द्रभूमियां

8.      कांजली आर्द्रभूमि

9.      केशोपुर -मियानी सामुदायिक निचय

10.  नंगल वन्यजीव अभ्यारण्य

11.  रोपड़ आर्द्रभूमि

हिमाचल प्रदेश 12.  चंद्र ताल

13.  पोंग बांध झील

14.  रेणुका झील

उत्तराखंड 15.  आसन बैराज
राजस्थान 16.  केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

17.  सांभर झील

उत्तर प्रदेश 18.  नवाबगंज पक्षी अभ्यारण्य

19.  पार्वती आगरा पक्षी अभ्यारण्य

20.  समन पक्षी अभ्यारण्य

21.  समसपुर पक्षी अभ्यारण्य

22.  सांडी पक्षी अभ्यारण्य

23.  सरसई नावर झील

24.  सूर सरोवर

25.  ऊपरी-गंगा नदी (बृजघाट से नरोरा खंड)

बिहार 26.  कांवर झील या कबाल ताल
पश्चिम बंगाल 27.  पूर्वी कोलकाता आर्द्रभूमि

28.  सुंदरबन आर्द्रभूमि

ओडिशा 29.  चिल्का झील

30.  भितरकनिका मैंग्रोव

मध्य प्रदेश 31.  भोज आर्द्रभूमि
गुजरात 32.  नलसरोवर पक्षी अभ्यारण्य
महाराष्ट्र 33.  नांदुर मधमेश्वर

34.  लोनार झील

आंध्र प्रदेश 35.  कोल्लेरू झील
तमिलनाडु 36.  प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभ्यारण्य
केरल 37.  वेम्बनाड कोल आर्द्रभूमि

38.  सस्थमकोट्टा झील

39.  अष्टमुडी आर्द्रभूमि

असम 40.  दीपोर बील
त्रिपुरा 41.  रुद्रसागर झील
मणिपुर 42.  लोकटक झील

 

https://www.adda247.com/upsc-exam/prelims-specific-articles-hindi-3/

 

FAQs

भारत में कितने रामसर स्थल हैं?

अगस्त 2021 तक, भारत में अंतरराष्ट्रीय महत्व की कुल 42 रामसर आर्द्रभूमियां हैं, जो दक्षिण एशिया में सर्वाधिक हैं।

भारत में सबसे बड़ा रामसर आर्द्रभूमि स्थल कौन सा है?

पश्चिम बंगाल का सुंदरवन आर्द्रभूमि (4220 वर्ग किमी) भारत में सबसे बड़ा रामसर आर्द्रभूमि स्थल है।

भारत में सबसे छोटा रामसर स्थल कौन सा है?

हिमाचल प्रदेश का रेणुका आर्द्रभूमि (0.2 वर्ग किमी) भारत का सबसे छोटा आर्द्रभूमि स्थल है।

विश्व का पहला रामसर आर्द्रभूमि स्थल कौन सा है?

ऑस्ट्रेलिया में कोबोर्ग प्रायद्वीप 1974 में अभिनिर्धारित किया जाने वाला प्रथम रामसर स्थल था।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me