Home   »   India-Pakistan Relations   »   India-Pakistan Relations

पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या- यूपीएससी परीक्षा हेतु प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: अंतर्राष्ट्रीय संबंध- भारत और उसके पड़ोस- संबंध।

पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या- संदर्भ

  • हाल ही में, गुजरात के तट से दूर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र के समीप पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मृत्यु हो गई एवं एक अन्य घायल हो गया।

UPSC Current Affairs

क्या आपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण कर लिया है?  निशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए यहां रजिस्टर करें

भारतीय मछुआरे की पाकिस्तान द्वारा गोली मारकर हत्या- भारत की प्रतिक्रिया

  • भारतीय पक्ष ने महाराष्ट्र के मछुआरे की हत्या को “अकारण” बताते हुए इसकी निंदा की एवं इसका कड़ा विरोध किया।
  • की गई कार्रवाई: भारत में स्थानीय पुलिस ने दो पीएमएसए गश्ती नौकाओं पर सवार 10 कर्मियों पर हत्या, हत्या के प्रयास एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
    • भारत ने इस मामले को पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक रूप से उठाने का संकल्प लिया है।

कोई परिवर्तन नहीं- पाकिस्तान पर एफएटीएफ का निर्णय

भारतीय मछुआरे की पाकिस्तान द्वारा गोली मारकर हत्या- पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

  • पाकिस्तान की ओर से एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि पीएमएसए द्वारा बार-बार की गई चेतावनियों पर ध्यान न देने के बाद ही ‘जलपरी’ नाम के जहाज पर फायरिंग की गई।
  • पाकिस्तान ने यह भी स्वीकार किया कि मारे गए मछुआरे एवं एक अन्य घायल को छोड़कर, नाव से छह अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद: सामुद्रिक सुरक्षा वर्धन

भारतीय मछुआरे की पाकिस्तान द्वारा गोली मारकर हत्या- पिछले उदाहरण

  • फरवरी 2021: पाकिस्तानी तट रक्षकों ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया एवं उनकी नौकाओं को देश के जल क्षेत्र में कथित रूप से अवांछित भटकने के आरोप में जब्त कर लिया।
  • अप्रैल 2020: पाकिस्तानी नौसैनिकों ने गुजरात से दूर अरब सागर में आईएमबीएल के समीप दो नावों पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था]
  • 2019: पीएमएसए ने सात मछुआरों के साथ एक भारतीय नाव को डुबो दिया था। उनमें से छह को बचा लिया गया था लेकिन एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई।
  • 2015: आईएमबीएल के समीप पीएमएसए द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मृत्यु हो गई।

पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या- बार-बार होने वाली घटनाओं के संभावित कारण

  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का अस्पष्ट सीमांकन: ऐसी घटनाएं तब होती हैं जब मछुआरे मछली के लिए समुद्र में आनायन (जाल से मछली पकड़ते हुए) करने में पड़ोसी देश की समुद्री सीमाओं में भटक जाते हैं।
  • तकनीकी व्यावहारिक ज्ञान का अभाव: जीपीएस अथवा परिशुद्ध,  अद्यतन (अप-टू-डेट) मानचित्रों तक पहुंच का अभाव एवं मछुआरों द्वारा उन्हें पढ़ने में असमर्थता, समुद्री सीमाओं के बारे में गलत समझ का परिणाम है।
  • मछुआरों की हताशा: यदि घरेलू समुद्र अनुत्पादक सिद्ध होता है, तो खाली हाथ न लौटने का प्रलोभन प्रायः मछुआरों को थोड़ा और आगे जाने के लिए प्रेरित करता है, जो उन्हें विदेशी जल में आगे की ओर बढ़ा देता है।

पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या- आगे के मुद्दे

  • विश्वसनीय न्यायिक उपाश्रय का अभाव: इस मामले में मृतकों एवं अन्य लोगों के परिवारों के लिए ‘नियमानुसार’ कोई प्रत्यक्ष समाधान नहीं है।
    • भारत एवं पाकिस्तान के मध्य क्षेत्राधिकार एवं अविश्वास के बारे में स्पष्टता के अभाव के परिणामस्वरूप अन्य देशों की न्यायालयों के आदेश की अस्वीकृति होती है।
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की भूमिका: एक अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में हस्तक्षेप हेतु, दोनों पक्षों को अपने अधिकार क्षेत्र के लिए सहमत होना होगा जो भारत-पाकिस्तान के मामले में दूर की कौड़ी प्रतीत होता है।
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me