Home   »   JIMEX 2022 Exercise   »   DHARMA GUARDIAN 2023

धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 भारत एवं जापान के मध्य आयोजित हुआ

धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023:यह भारत एवं जापान के मध्य एक वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- अंतर्राष्ट्रीय संबंध: संयुक्त सैन्य अभ्यास) के लिए भी धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 महत्वपूर्ण है।

 

युद्धाभ्यास धर्म गार्जियन 2023  चर्चा में क्यों है?

17 फरवरी से 02 मार्च 2023 तक जापान के शिगा प्रांत के कैंप इमाजू में भारत एवं जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास” आयोजित किया जा रहा है।

 

धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023

विभिन्न देशों के साथ भारत द्वारा किए गए सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों की श्रृंखला में, धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास वर्तमान वैश्विक स्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों देशों द्वारा सामना की जाने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में निर्णायक तथा महत्वपूर्ण है। इस युद्धाभ्यास के दायरे में वन तथा अर्ध शहरी/शहरी इलाकों में संचालन पर प्लाटून स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण शामिल है।

  • धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास के बारे में: धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 भारत एवं जापान के मध्य आयोजित एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
  • भागीदारी: भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के सैनिक एवं जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) की मध्य सेना की एक इन्फेंट्री रेजिमेंट धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 में भाग ले रहे हैं।
  • अधिदेश: धर्म गार्जियन संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 2023 का उद्देश्य योजना एवं निष्पादन में अंतर-संचालनीयता में वृद्धि करने हेतु संचालन के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करना है।
  • स्थान एवं समय: 17 फरवरी से 02 मार्च 2023 तक जापान के शिगा प्रांत के कैंप इमाजू में धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।

 

धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 के अंतर्गत क्रियाकलाप

भारतीय सेना की टुकड़ी 12 फरवरी 2023 को अभ्यास स्थल पर पहुंची जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

  • धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 के दौरान प्रशिक्षण मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक तंदुरुस्ती एवं सामरिक स्तर पर अभ्यासों को साझा करने पर केंद्रित होगा।
  • युद्धाभ्यास के दौरान, प्रतिभागी संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास, एकीकृत निगरानी ग्रिड स्थापित करने की मूल बातें, हवाई परिसंपत्ति के परिनियोजन सहित विभिन्न मिशनों में शामिल होंगे।

 

धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 का महत्व

संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं के मध्य अंतर-संचालनीयता, मिलनसारिता, सौहार्द तथा मित्रता विकसित करने के  अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के तहत सामरिक संचालन करने की रणनीति, तकनीक एवं प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम  व्यवहार को साझा करने में दोनों सेनाओं को सक्षम करेगा।

  • संयुक्त धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास दोनों सेनाओं को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने, अपने व्यापक अनुभव साझा करने एवं स्थितिजन्य जागरूकता में वृद्धि करने में सहायता करेगा।
  • “एक्सरसाइज धर्म गार्जियन” भारतीय सेना एवं जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के मध्य रक्षा सहयोग के स्तर को और बढ़ाएगा, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाएगा।

 

धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023  के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न. धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 क्या है?

उत्तर. धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 भारत एवं जापान के मध्य आयोजित एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

प्रश्न. धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर. धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 जापान के शिगा प्रांत में कैंप इमाजू में आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न. धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास 2023 का प्राथमिक फोकस क्या है?

उत्तर. धर्म गार्जियन 2023 के दौरान प्रशिक्षण मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक तंदुरुस्ती एवं सामरिक स्तर पर अभ्यासों को साझा करने पर केंद्रित होगा।

 

FAQs

What is Dharma Guardian 2023 exercise?

Ex Dharma Guardian 2023 is an annual training event conducted between India and Japan.

Where is Ex Dharma Guardian 2023 being conducted?

Ex Dharma Guardian 2023 is being conducted at Camp Imazu in Shiga province, Japan.

What is the primary focus of Ex Dharma Guardian 2023?

The training during Dharma Guardian 2023 will focus primarily on high degree of physical fitness and sharing of drills at the tactical level.

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.