Home   »   Daily Current Affairs for UPSC   »   Daily Current Affairs for UPSC

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 3 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स

Table of Contents

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 3 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी: हम आपके लिए ‘यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी’ लेकर आए हैं, जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण दैनिक समसामयिकी के साथ अपडेट करने के सिद्धांत पर आधारित है। गुणवत्ता से समझौता किए बिना यूपीएससी उम्मीदवारों के कीमती समय को बचाने के लिए ये दैनिक समसामयिकी हमारी टीम द्वारा बिट फॉर्म / संक्षिप्त रूप में तैयार किए गए हैं। यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज, 3 अप्रैल 2023 के दैनिक समसामयिकी में, हम नीचे दिए गए टॉपिक्स को कवर कर रहे हैं।

 

पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (आरएलवी लेक्स)

पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (आरएलवी लेक्स) चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन (RLV LEX) के सफल निष्पादन पर संतोष व्यक्त किया है।

पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (आरएलवी लेक्स)

पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनॉमस लैंडिंग मिशन/RLV LEX) का सफल निष्पादन कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज (एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज/ATR) में हुआ।

  • इसरो ने डीआरडीओ एवं भारतीय वायु सेना की सक्रिय भागीदारी के साथ पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (आरएलवी लेक्स) परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया।
  • आरएलवी-टीडी (एचईएक्स) मिशन के सफल प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के लगभग सात वर्ष पश्चात आरएलवी के साथ इसरो का हालिया प्रयोग इस तरह के परीक्षण का दूसरा उदाहरण है, जो इसरो द्वारा 23 मई, 2016 को भी आयोजित किया गया था।

आरएलवी लेक्स का महत्व

पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान आरएलवी ने एकीकृत नौवहन, मार्गदर्शन एवं नियंत्रण प्रणाली का उपयोग करते हुए एप्रोच  तथा लैंडिंग युद्धाभ्यास को सफलतापूर्वक पूर्ण किया, अंततः एटीआर हवाई पट्टी पर एक स्वायत्त लैंडिंग में सफलता प्राप्त की। इसरो द्वारा यह उपलब्धि एक अंतरिक्ष यान की सफल स्वायत्त लैंडिंग का प्रतीक है।

  • इसरो द्वारा पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन (आरएलवी लेक्स) के हाल ही में पूरा होने से आरएलवी के रूप में जाने वाले अंतरिक्ष विमानों/शटल को विकसित करने के उद्देश्य से किए गए पांच परीक्षणों में से यह दूसरा है।
  • इन शटल में पृथ्वी की निचली कक्षाओं में नीतभार (पेलोड) ले जाने एवं पृथ्वी पर लौटने की क्षमता होगी तथा इस मिशन की सफलता इसरो को इस लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब लाती है।

 

जी-20 रोजगार कार्य समूह (EWG)

जी-20 रोजगार कार्य समूह (एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप/EWG)

भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान जी-20 रोजगार कार्य समूह (एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप/EWG) की दूसरी बैठक 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2023 तक होने वाली है।

2रा जी-20 रोजगार कार्य समूह (EWG)

जी-20 की दूसरी रोजगार कार्य समूह (एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप/EWG) की बैठक भारत की जी-20 की 2023 की अध्यक्षता के तहत एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप 2023 के लिए 3 प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के परिणामों पर आम सहमति स्थापित करने की दिशा में एक उचित कदम है।

  • प्राथमिकता वाले क्षेत्र: जी-20 भारत के तहत जी-20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप (EWG) के तहत तीन क्षेत्र हैं-
    • ग्लोबल स्किल गैप को संबोधित करना
    • गिग तथा प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा
    • सामाजिक सुरक्षा का सतत वित्तपोषण।
  • भागीदारी: जी-20 की एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक में जी-20 के 19 सदस्य देशों, 7 अतिथि देशों तथा 5 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 72 प्रतिनिधि एकत्रित होंगे।
  • कार्यक्रम का स्थान:  जी-20 समूह के एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप (EWG) 2023 की दूसरी बैठक का आयोजन 03 से 05 अप्रैल, 2023 तक गुवाहाटी, असम शहर में किया जा रहा है।

जी-20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप 2023 के क्रियाकलाप तथा फोकस क्षेत्र

तीन दिवसीय जी-20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप (EWG) 2023 निम्नलिखित क्रियाकलापों पर ध्यान केंद्रित करेगा-

  • जी-20 की ईडब्ल्यूजी की बैठक के पहले दिन, विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक अभिनिर्धारित किए गए विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जैसे कि-
    • शिक्षा कार्य समूह,
    • डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह,
    • वित्त ट्रैक,
    • जी-20 उद्यमिता अनुसंधान केंद्र, साथ ही
    • L20 एवं B20 की अध्यक्षता।
  • रोजगार कार्य समूह की बैठक के दूसरे दिन के दौरान, आम सहमति तक पहुंचने के अंतिम लक्ष्य के साथ चर्चा मंत्रिस्तरीय विज्ञप्ति एवं परिणाम दस्तावेजों पर केंद्रित होगी।
    • वैश्विक अर्थव्यवस्था की भविष्य की दिशा को आकार देने में एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में, विज्ञप्ति जी-20 देशों के कार्यों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • चर्चाओं एवं सत्रों के अतिरिक्त, तीन दिवसीय जी-20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप बैठक में असम की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किए गए कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

 

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र चर्चा में क्यों है?

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में 2023 के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र से संबंधित राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जो अब तत्काल प्रभाव से 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध हैं।

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के सम्मान में केंद्रीय वित्त मंत्री ने 2023-24 के बजट के दौरान महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की घोषणा की।

  • कार्यकाल: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की अवधि दो वर्ष की है। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगी।
  • ब्याज दर: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र दो लाख रुपए की अधिकतम सीमा के अधीन लोचशील निवेश विकल्पों एवं आंशिक निकासी विकल्पों के साथ त्रैमासिक रूप से चक्रवृद्धि 7.5 प्रतिशत की आकर्षक निश्चित ब्याज दर प्रदान करता है।

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का महत्व

इन उपायों के क्रियान्वयन से उन ग्राहकों को अत्यधिक लाभ होगा जो डाकघर की लघु बचत सेवाओं का उपयोग करते हैं।

  • यह योजना इन योजनाओं में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों तथा बालिकाओं, महिलाओं, किसानों, कारीगरों, वरिष्ठ नागरिकों, कारखाने के श्रमिकों, सरकारी कर्मचारियों एवं छोटे व्यापारियों जैसे समाज के विभिन्न वर्गों में अधिक निवेश आकर्षित करेगी।
  • महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पहल वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने तथा युवा बालिकाओं सहित महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

दैनिक समसामयिकी के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र क्या हैं?

उत्तर. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने तथा युवा बालिकाओं सहित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एक बचत योजना है।

प्र. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के लिए कौन पात्र है?

उत्तर. कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अकेला हो या संयुक्त रूप से, नाबालिग लड़की अथवा वयस्क महिला की ओर से इस योजना में निवेश कर सकता है।

प्र. जी-20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप क्या है?

उत्तर. जी-20 रोजगार कार्य समूह (एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप/EWG) जी-20 सदस्य देशों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञों का एक समूह है जो रोजगार एवं श्रम मुद्दों पर नीतियों तथा सिफारिशों को विकसित करने हेतु उत्तरदायी है।

प्र. भारत के जी-20 समूह की अध्यक्षता के तहत एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप 2023 के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र कौन से हैं?

उत्तर. ईडब्ल्यूजी के तहत तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं:

i) वैश्विक कौशल अंतराल को हल करना,

ii) गिग एवं प्लेटफ़ॉर्म अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा, एवं

iii) सामाजिक सुरक्षा का सतत वित्तपोषण।

 

FAQs

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र क्या हैं?

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने तथा युवा बालिकाओं सहित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एक बचत योजना है।

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के लिए कौन पात्र है?

कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अकेला हो या संयुक्त रूप से, नाबालिग लड़की अथवा वयस्क महिला की ओर से इस योजना में निवेश कर सकता है।

जी-20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप क्या है?

जी-20 रोजगार कार्य समूह (एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप/EWG) जी-20 सदस्य देशों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञों का एक समूह है जो रोजगार एवं श्रम मुद्दों पर नीतियों तथा सिफारिशों को विकसित करने हेतु उत्तरदायी है।

भारत के जी-20 समूह की अध्यक्षता के तहत एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप 2023 के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र कौन से हैं?

ईडब्ल्यूजी के तहत तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं:
i) वैश्विक कौशल अंतराल को हल करना,
ii) गिग एवं प्लेटफ़ॉर्म अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा, एवं
iii) सामाजिक सुरक्षा का सतत वित्तपोषण।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me