Home   »   Tripartite Cessation of Operation Agreement With...   »   Tripartite Cessation of Operation Agreement With...

केंद्र एवं मणिपुर ने ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की समाप्ति पर हस्ताक्षर किए 

ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की समाप्ति के बारे में समाचार: भारत सरकार एवं मणिपुर सरकार ने 28-12-2022 को नई दिल्ली में एक उग्रवाद मुक्त एवं समृद्ध पूर्वोत्तर‘ (इनसरजेंसीज फ्री एंड प्रॉस्परस नॉर्थ ईस्ट)  के दृष्टिकोण को पूरा करते हुए ऑपरेशन समझौते की समाप्ति पर हस्ताक्षर किए। सहमत जमीनी नियमों के प्रवर्तन की निगरानी के लिए एक संयुक्त निगरानी समूह भी गठित किया जाएगा। यह मणिपुर में शांति प्रक्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण अभिवर्धन होगा क्योंकि जेलियांग्रांग संयुक्त मोर्चा एक दशक से अधिक समय से सक्रिय था।

Daily Prelims Bits For UPSC-24 Dec. 2022_70.1

ZUF के बारे में जानें

  • ज़ेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) की स्थापना 2011 में हुई थी।
  • यह एक नागा समूह है जो मणिपुर में सक्रिय है।
  • समूह का दावा है कि उसका उद्देश्य मणिपुर, असम एवं नागालैंड में ‘ज़ेलियनग्रोंग नागा जनजातियों’ के हितों की रक्षा करना है।
  • ZUF नागा जनजातियों के ज़ेलियनग्रोंग लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • इसका उद्देश्य मणिपुर, असम एवं नागालैंड में ज़ेलियनग्रोंग नागा जनजाति के क्षेत्र को शामिल करते हुए भारतीय संघ के भीतर एक ‘ज़ेलियानग्रोंग’ राज्य की स्थापना करना था।
  • ZUF को दक्षिण एशिया आतंकवाद पोर्टल (साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल/SATP) द्वारा मणिपुर में 13 सक्रिय विद्रोही समूहों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

 

समझौता क्या प्रदान करता है?

  • यह समझौता ZUF के सशस्त्र संवर्गों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का प्रावधान करता है।
  • सहमत जमीनी नियमों के प्रवर्तन की देखरेख के लिए एक संयुक्त निगरानी समूह का गठन किया जाएगा।
  • यह मणिपुर में शांति प्रक्रिया को महत्वपूर्ण अभिवर्धन प्रदान करेगा।

 

ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की समाप्ति का महत्व

  • 28 दिसंबर 2022 को, ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की त्रिपक्षीय समाप्ति पर मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं मणिपुर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा ज़ेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।
  • यह मणिपुर में शांति प्रक्रिया को महत्वपूर्ण अभिवर्धन प्रदान करेगा। इस समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, मणिपुर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं ZUF के प्रतिनिधियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
  • सशस्त्र समूह के प्रतिनिधियों ने हिंसा छोड़ने एवं भूमि के कानून द्वारा स्थापित शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सम्मिलित होने के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की।
  • यह समझौता सशस्त्र संवर्गों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का प्रावधान करता है।

 

ज़ेलियानग्रोंग युनाइटेड फ्रंट (जेडयूएफ) के साथ ऑपरेशन समझौते की समाप्ति के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. ZUF की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर. जेलियांग्रांग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) की स्थापना 2011 में हुई थी।

प्र. ZUF समूह किसका प्रतिनिधित्व करता है?

उत्तर. ZUF नागा जनजातियों के ज़ेलियनग्रोंग लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। ZUF को दक्षिण एशिया आतंकवाद पोर्टल (SATP) द्वारा मणिपुर में 13 सक्रिय विद्रोही समूहों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

प्र. ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की त्रिपक्षीय समाप्ति पर किसके द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे?

उत्तर. ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की त्रिपक्षीय समाप्ति पर मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं मणिपुर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा ज़ेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

 

यूपीएससी 31 दिसंबर 2022 के लिए दैनिक समसामयिकी, यूपीएससी के लिए प्रीलिम्स बिट्स भारत को जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता सृजित करनी चाहिए- द हिंदू संपादकीय विश्लेषण भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा असम राज्य में राज्य विधानसभा एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन प्रारंभ किया गया
स्टेशनों के आधुनिकीकरण हेतु भारतीय रेलवे के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना तैयार की गई है प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएनसेफेलाइटिस (PAM) घातक मस्तिष्क भक्षक अमीबा संक्रमण प्रथम बार दक्षिण कोरिया में पाया गया यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी 30 दिसंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स कोविड-19 डेटा साझाकरण में चीन की हिचकिचाहट | द हिंदू संपादकीय विश्लेषण
यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी 29 दिसंबर 2022, प्रीलिम्स बिट्स दिल्ली सरकार में सेवाओं पर दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला भारत में कोयला खदानें राज्य-वार संपूर्ण सूची सामान्य जागरूकता श्रीशैलम श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर विकास परियोजना का उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मू ने किया

FAQs

ZUF की स्थापना कब हुई थी?

जेलियांग्रांग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) की स्थापना 2011 में हुई थी।

ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की त्रिपक्षीय समाप्ति पर किसके द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे?

ZUF के साथ ऑपरेशन समझौते की त्रिपक्षीय समाप्ति पर मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं मणिपुर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा ज़ेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.