Table of Contents
अरुणाचल प्रदेश का 37वां स्थापना दिवस 2023
इस आलेख ”अरुणाचल प्रदेश का 37वां स्थापना दिवस 2023,” में, हम अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की पृष्ठभूमि, अरुणाचल प्रदेश राज्य के बारे में, अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए हाल की पहल इत्यादि के बारे में चर्चा करेंगे।
अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के संदर्भ में
चर्चा में क्यों है?
20 फरवरी, 2023 को, अरुणाचल प्रदेश अपना 37वां राज्य दिवस मना रहा है तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरुणाचल प्रदेश के 37वें राज्यत्व दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
पृष्ठभूमि
- ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान एवं 1972 तक अरुणाचल प्रदेश राज्य को उत्तर-पूर्वी सीमांत अभिकरण (नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी/NEFA) के रूप में नामित किया गया था।
- 1972 में, यह केंद्र शासित प्रदेश बन गया तथा इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा गया।
- इसे अरुणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा प्रदान किया गया एवं 20 फरवरी, 1987 को यह भारत का 24वां राज्य बना।
अरुणाचल प्रदेश राज्य के बारे में
भारत का लघु रूप: भारत में सूर्य की प्रथम किरण अरुणाचल प्रदेश पर पड़ती है। अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियां, उनकी सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता, हम सभी को प्रेरित करती है। यह कहा जा सकता है कि अरुणाचल प्रदेश का समाज भारत का सूक्ष्म रूप है।
उत्तर-पूर्व में सबसे बड़ा राज्य: क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य होने के नाते अरुणाचल प्रदेश सामरिक एवं भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है।
बिजली अधिशेष राज्य: अरुणाचल प्रदेश 600 मेगावाट कामेंग जल विद्युत संयंत्र (कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन) के चालू होने के साथ एक बिजली अधिशेष राज्य बन गया है।
महिला सशक्तिकरण: अरुणाचल प्रदेश में पंचायतों की 47 प्रतिशत प्रतिनिधि महिलाएं हैं।
समृद्ध जैव विविधता क्षेत्र: पहाड़ों, घने जंगलों, झीलों, झरनों एवं वनस्पतियों तथा जीवों से समृद्ध यह राज्य एक समृद्ध जैव विविधता क्षेत्र है।
अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए हालिया पहल
- केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास के लिए 44,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
- हाल ही में उद्घाटन किए गए सभी मौसम वाले डोनी पोलो हवाई अड्डे से राज्य के संपर्क में सुधार होगा एवं व्यापार तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
- अरुणाचल प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए “पाक्के घोषणा” को अपनाया है।
- राज्य सरकार द्वारा ड्रोन तकनीक का उपयोग कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा है।
| महत्वपूर्ण तथ्य
अरुणाचल प्रदेश की अंशु जामसेनपा पांच दिनों में दो बार माउंट एवरेस्ट पर आरोहण करने वाली प्रथम महिला हैं। |
विजेता 2.0 MPPKVVCL (Line Attendant) भर्ती 2026 Complete Live Batch | Test Series + eBook Included | Online Live Classes by Adda 247Rs 692.78Enroll Now
प्रयास 3.0 | UP TET 2026 | Social Science Paper -2 | Complete Foundation Batch | Online Live + Recorded Classes by Adda247Rs 1,011.78Enroll Now
प्रयास | UP TET 2026 | Paper -1 & 2 (Maths & Science) Combo Batch | Online Live Classes by Adda247Rs 1,319.78Enroll Now
अरुणाचल प्रदेश के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न. अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब प्रदान किया गया था?
उत्तर. इसे अरुणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था एवं 20 फरवरी, 1987 को यह भारत का 24वां राज्य बना।
प्रश्न. सबसे बड़ा उत्तर-पूर्वी राज्य कौन सा है?
उत्तर. क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य होने के नाते, अरुणाचल प्रदेश सामरिक एवं भौगोलिक दृष्टि से एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण राज्य है।


TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
