Home   »   UPSC CSE Prelims 2022   »   UPSC CSE Prelims 2022

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 | परीक्षा केंद्र हेतु विकल्प जमा करने हेतु उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी नोटिस

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)संपूर्ण भारत में 05.06.2022 (रविवार) को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 [भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 सहित] आयोजित करेगा।

इससे  पूर्व, इस संदर्भ में यूपीएससी ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कुल रिक्तियां, पात्रता मानदंड  एवं यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्रों जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख किया गया था।

हिंदी

यूपीएससी द्वारा  जारी आधिकारिक सूचना के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी ने उम्मीदवारों के लिए केंद्र की पसंद जमा करने हेतु नोटिस जारी किया 

उम्मीदवारों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, यूपीएससी ने 5 जून 2022 को आयोजित की जाने वाली यूपीएससी  सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए दो अतिरिक्त केंद्रों का निर्णय लिया है। यूपीएससी ने अब इन दोनों केंद्रों के उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए अपना पसंदीदा केंद्र बदलने का विकल्प दिया है। इस संबंध में, प्रमुख विवरण नीचे दिए गए हैं-

हिंदी

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022- परीक्षा केंद्रों को बदलने के बारे में मुख्य विवरण 

  • परीक्षा केंद्र बदलना: आयोग ने हाल ही में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला तथा मंडी में दो अतिरिक्त केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया है।
    • इस संदर्भ में, यूपीएससी ने अब इन दोनों परीक्षा केंद्रों के आवेदकों को परीक्षा केंद्र की अपनी संशोधित पसंद प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।
    • अपने परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन के लिए उम्मीदवारों के अनुरोध पर उम्मीदवारों को समायोजित करने हेतु परीक्षा केंद्रों द्वारा सूचित क्षमता के विरुद्ध विचार किया जाएगा।
  • समयावधिः अभ्यर्थियों द्वारा केन्द्रों के संशोधित विकल्प प्रस्तुत करने की विंडो आयोग की वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर दो चरणों में चालू होगी। य़े हैं-
    • पहला चरण: 3 -7 मार्च, 2022 (शाम 06.00 बजे) एवं
    • दूसरा चरण: 10-14 मार्च, 2022 (शाम 06.00 बजे)।
    • नोट: यदि कोई उम्मीदवार अपना परीक्षा केंद्र परिवर्तित नहीं करना चाहता है, तो उसे उपरोक्त विंडो में लॉग इन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • परीक्षा केंद्रों का आवंटन: परीक्षा केंद्रों में बदलाव के लिए उम्मीदवारों के अनुरोधों पर “पहले- आवेदन -पहले आवंटन” के सिद्धांत के आधार पर विचार किया जाएगा।
    • एक बार किसी परीक्षा केंद्र विशेष की क्षमता पूर्ण हो जाने के बाद, उसे फ्रीज कर दिया जाएगा एवं उम्मीदवार को दिखाई नहीं देगा।
    • ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को शेष केंद्रों में से एक केंद्र का चयन करना होगा।

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me