Home   »   UPSC CSE Mains 2022 DAF Released   »   UPSC CSE Mains 2022 DAF Released

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 मुख्य परीक्षा  का DAF-1 जारी: चेक करें कैसे भरें DAF

यूपीएससी सीएसई 2022 मुख्य परीक्षा DAF-1 जारी

यूपीएससी सीएसई 2022 मुख्य परीक्षा DAF: हाल ही में, संघ लोक सेवा आयोग ( यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन/UPSC) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-I (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म/DAF-I) जारी किया है।यूपीएससी सीएसई 2022 मुख्य परीक्षा DAF-1 उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 परीक्षा उत्तीर्ण की है। 05-06-2022 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 का परिणाम 22.06.2022 को घोषित किया गया है।

हिंदी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 मुख्य परीक्षा के डीएएफ-1 हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 

यूपीएससी सीएसई डीएएफ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई शाम 6 बजे तक है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा का डीएएफ 2022 यूपीएससी की वेबसाइट पर 06.07.2022 से 15.07.2022 तक शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा। जिन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, उन्हें यूपीएससी मुख्य परीक्षा का डीएएफ फॉर्म भरने से पूर्व यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के प्रासंगिक पेज पर स्वयं को पंजीकृत करवाना होगा।

 

यूपीएससी सीएसई 2022 मुख्य परीक्षा DAF-1 आवेदन कैसे करें: आवेदन करने के चरण

सभी अर्ह उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 में प्रवेश के लिए डीएएफ-I को ऑनलाइन भरना / जमा करना आवश्यक है। डीएएफ- I को भरने एवं इसे जमा करने  हेतु आवश्यक निर्देश वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा का डीएएफ 2020 भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए।

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upscoline.nic.in पर जाएं
  • चरण 2: डीएएफ लिंक पर क्लिक करें
  • चरण 3: पोर्टल पर पंजीकरण करें
  • चरण 4: DAF को ध्यान से भरें
  • चरण 5: सबमिट करें एवं एक प्रिंट आउट लें

हिंदी

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022

  • यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 उन उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदान करता है जो यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए एवं आगामी मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण किया।
  • 05/06/2022 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 में प्रवेश हेतु अर्हता प्राप्त की है।
  • यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me