Home   »   UPPSC PCS Mains Question Paper 2022   »   UPPSC PCS Mains Question Paper 2022

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 28 सितंबर 2022 को यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022  के सामान्य अध्ययन  का पेपर 1 आयोजित किया है। यूपीपीएससी 27, 28, 29 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को  यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 के पेपर आयोजित कर रहा है। हम आपको विभिन्न विषयों के यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र प्रदान करेंगे, जब वे आयोजित किए जाएंगे।

हमने उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लिंक से इसे डाउनलोड करने के लिए यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र 1 का पीडीएफ लिंक प्रदान किया है-

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड लिंक

 

हमने आपके द्वारा डाउनलोड किए जाने हेतु यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022  के सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र पीडीएफ रूप में भी उपलब्ध कराया है। यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र 27 सितंबर 2022 को आयोजित किया गया था। आप इसे नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं-

यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022  के सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र Pdf

 

यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र का विश्लेषण

यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र 28 सितंबर 2022 को प्रथम पाली (09: 00-12: 00) में आयोजित किया गया था।  यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र में कुल 20 प्रश्न पूछे गए थे। दस प्रश्न प्रत्येक आठ अंकों के थे एवं उम्मीदवारों को इन प्रश्नों में से प्रत्येक प्रश्न को 125 शब्दों में लिखना था। अन्य दस प्रश्न 12-12 अंकों के थे एवं उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न को 200 शब्दों में लिखना था।

नीचे, हमने यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र का विस्तार से खंड-वार विश्लेषण किया है।

 

विश्व इतिहास

इस वर्ष यूपीपीएससी  मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र में कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था।

 

कला एवं संस्कृति

इस वर्ष यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र में पाठ्यक्रम के कला एवं संस्कृति खंड से कुल तीन प्रश्न पूछे गए थे। एक प्रश्न मौर्य कला एवं वास्तुकला के बारे में पूछा गया था, एक गुप्त काल से संबंधित था तथा अंतिम प्रश्न प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली पर था।

 

राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र में पाठ्यक्रम के राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम खंड से मात्र दो प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न मध्यम प्रकृति की कठिनाई के थे एवं पर्याप्त ज्ञान वाले उम्मीदवारों द्वारा  सरलता से हल किए जा सकते थे। एक प्रश्न बाल गंगाधर तिलक के योगदान  से संबंधित था तथा दूसरा प्रश्न भगत सिंह के क्रांतिकारी दर्शन पर था।

 

भूगोल

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन के भूगोल खंड से मात्र दो प्रश्न पूछे गए थे। एक प्रश्न उष्णकटिबंधीय चक्रवात (ट्रॉपिकल साइक्लोन) से तथा दूसरा प्रश्न भूकंप पर पूछा गया था। प्रश्न सरल थे एवं इन टॉपिक्स की सामान्य समझ उनके उत्तर देने के लिए पर्याप्त होती।

 

 भारतीय समाज 

इस वर्ष यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र में भारतीय समाज के प्रश्न अधिकता में थे। इस खंड से कुल 7 प्रश्न पूछे गए थे। भारतीय समाज के प्रश्न प्रकृति में मध्यम रूप से कठिन थे।

 

उत्तर प्रदेश विशेष

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र में यूपी विशेष / समर्पित कुल छह प्रश्न पूछे गए थे। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के विशिष्ट ज्ञान की अध्ययन सामग्री को भली भांति तैयार किया है, उन्होंने इन प्रश्नों का काफी अच्छी तरह सेकिया होगा। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय  उत्तर प्रदेश विशिष्ट के अध्ययन सामग्री को देना होगा। यह उन्हें यूपीपीएससी  प्रारंभिक परीक्षा एवं यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा दोनों में सहायता करेगा।

 

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022  के सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड लिंक

यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 के सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me