Home   »   UKPSC Exam Calendar 2022-23 Released   »   UKPSC Exam Calendar 2022-23 Released

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 जारी

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 जारी

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन/यूकेपीएससी) ने यूकेपीएससी 2022 परीक्षा कैलेंडर 2022-23 जारी कर दिया है। यूकेपीएससी 2022 परीक्षा कैलेंडर उत्तराखंड राज्य सरकार में ग्रुप सी पदों के लिए जारी किया गया था। उम्मीदवार यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 में यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट अर्थात psc.uk.gov.in. पर यूकेपीएससी परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपना यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 पीडीएफ रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं-

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 पीडीएफ रूप में यहां से डाउनलोड करें

 

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23- महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां

 

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर में उल्लेख किया गया है कि पुलिस कांस्टेबल (पीएसी / आईआरबी / अग्निशामक  अथवा फायर एक्सटिंगिशर) परीक्षा 2022 की अधिसूचना आयोग द्वारा 7 अक्टूबर, 2022 को जारी की जाएगी। पुलिस कांस्टेबल (पीएसी / आईआरबी / फायर एक्सटिंग्विशर) परीक्षा 2022, 18 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।.

 

यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक / लेखाकार 2022 परीक्षा

यूकेपीएससी परीक्षा 2022 कैलेंडर के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक / लेखाकार 2022 अधिसूचना 14 अक्टूबर, 2022 को आयोग द्वारा जारी की जाएगी एवं इन पदों के लिए परीक्षा 8 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

 

वन रक्षक 2022 परीक्षा

वन रक्षक परीक्षा 2022 से संबंधित अधिसूचना आयोग द्वारा 21 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी। यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, वन रक्षक 2022 परीक्षा 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

 

सहायक लेखाकार / लेखा परीक्षक परीक्षा 2022

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022 यह भी सूचित करता है कि सहायक लेखाकार / लेखा परीक्षक परीक्षा 2022 की अधिसूचना 28 अक्टूबर, 2022 को जारी की जाएगी एवं इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

 

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 नोटिस डाउनलोड करने के चरण 

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का अनुशासन करके यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से यूकेपीएससी परीक्षा 2022 कैलेंडर भी डाउनलोड कर सकते हैं-

  • चरण 1: उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट अर्थात psc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।
  • चरण 2: घोषणा खंड के तहत सूचना भाग पर जाएं।
  • चरण 3: यूकेपीएससी कैलेंडर 2022 परीक्षा नोटिस पर क्लिक करें तथा एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • चरण 4: यूकेपीएससी कैलेंडर 2022 पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें एवं आगे की आवश्यकता हेतु सुरक्षित रखें।

 

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 पीडीएफ रूप में यहां से डाउनलोड करें

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me