Home   »   Swachh Vayu Sarvekshan Ranking 2022   »   Swachh Bharat 2022

स्वच्छ भारत 2022 अभियान

स्वच्छ भारत 2022 अभियान- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां
    • विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकारी नीतियां एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

हिंदी

स्वच्छ भारत 2022 अभियान चर्चा में क्यों है

  • हाल ही में, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 1 अक्टूबर 2022 से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में एक माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान 2022 का शुभारंभ किया।

 

स्वच्छ भारत 2022 अभियान

  • स्वच्छ भारत 2022 अभियान के बारे में: स्वच्छ भारत 2022 अभियान का आयोजन नागरिकों में अपने परिवेश को स्वच्छ एवं अपशिष्ट मुक्त रखने के लिए जागरूकता तथा गर्व की भावना उत्पन्न करने के लिए किया जा रहा है।
  • विस्तार क्षेत्र: नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से संबद्ध युवा मंडलों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • अधिदेश: स्वच्छ भारत 2022 अभियान को जागरूकता में वृद्धि करने, लोगों को संगठित करने दीवान के काम करेंगे धंधा नहीं होगा तथा भारत को स्वच्छ बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  प्रारंभ किया जाएगा।
  • प्रमुख लक्ष्य: युवा मामलों के विभाग ने स्वच्छ भारत 2022 अभियान के माध्यम से 1 करोड़ किलो प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करने तथा निस्तारण करने का लक्ष्य रखा है।
    • स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम का उद्देश्य 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों एवं घरों की सफाई का आयोजन करना है।
  • भागीदारी: स्वच्छ भारत 2022 अभियान में समाज के सभी वर्गों, पंचायती राज संस्थाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों सहित सरकारी संगठन सम्मिलित हैं।
    • स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ काल: अमृत कालका मंत्र देगा एवं जनभागीदारी के माध्यम से इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बना देगा।

 

स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम)

  • भारत के प्रधानमंत्री ने सार्वभौमिक स्वच्छता आच्छादन प्राप्त करने एवं स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयासों में गति लाने हेतु 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन प्रारंभ किया था।
  • मिशन के तहत, भारत के सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, जिलों, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में 100 मिलियन से अधिक शौचालयों का निर्माण करके स्वयं को “खुले में शौच मुक्त” (ओपन-डिफेकेशन फ्री/ओडीएफ) घोषित किया।
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि खुले में शौच मुक्त व्यवहार जारी रहे, कोई भी पीछे न रहे एवं ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं सुलभ हों, मिशन एसबीएमजी के आगामी चरण II अर्थात ओडीएफ-प्लस की ओर अग्रसर हो रहा है।
  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण के तहत ओडीएफ प्लस गतिविधियां ओडीएफ व्यवहार को सुदृढ़ करेंगी एवं गांवों में ठोस  तथा तरल अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन हेतु अंतःक्षेप प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

 

भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) का विस्तार पर्यटन पर्व 2022- पर्यटन महोत्सव
यूनेस्को- मोंडियाकल्ट 2022 विश्व सम्मेलन पोषण अभियान 2022 के तहत पोषण माह 2022 आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- एनसीएपी के तहत शहरों की रैंकिंग स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ टॉयकैथॉन
पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु ‘सिम्फनी’ (‘SymphoNE’) सम्मेलन नई विदेश व्यापार नीति मृत्यु दंड नाविक (NavIC)- भारतीय नक्षत्र के साथ नेविगेशन 
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me