Home   »   SCO Young Authors’ Conference   »   SCO Startup Forum

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023: यह शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन/एससीओ) के सदस्य देशों के मध्य स्टार्टअप अंतःक्रिया के दायरे में वृद्धि करने हेतु एक इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म है। एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- अंतर्राष्ट्रीय संबंध, अंतर्राष्ट्रीय / क्षेत्रीय समूह जिसमें भारत एक सदस्य के रूप में है) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, स्टार्टअप इंडिया ने नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) स्टार्टअप फोरम के रूप में पहली बार शारीरिक रूप से उपस्थिति वाले तीसरे संस्करण का आयोजन किया।

  • स्टार्टअप इंडिया, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आभासी माध्यम में विगत दो संस्करणों का सफल आयोजन किया गया था।
  • एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 में, केंद्रीय राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, श्री सोम प्रकाश ने एक राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में स्टार्टअप इकोसिस्टम की भूमिका पर प्रकाश डाला।

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 से संबंधित विवरण

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 एंगेजमेंट का प्राथमिक उद्देश्य शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के मध्य स्टार्टअप अंतः क्रिया के दायरे को बढ़ाना था।

  • अधिदेश: एससीओ स्टार्टअप फोरम की पहल का उद्देश्य नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना, नौकरी के अवसर सृजित करना तथा युवा उद्यमियों को रचनात्मक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।
  • भागीदारी: एससीओ स्टार्टअप फोरम में सरकारी अधिकारियों, निजी उद्योग जगत के प्रतिभागियों, इन्क्यूबेटरों एवं स्टार्टअप्स के एक प्रतिनिधिमंडल सहित एससीओ सदस्य राज्यों से शारीरिक रूप से उपस्थिति वाली भागीदारी देखी गई।
  • कार्यान्वयन: एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 का आयोजन स्टार्टअप इंडिया, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा किया गया है।
  • महत्व: इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन में अपने नेतृत्व के माध्यम से, भारत ने नवाचार के पदचिह्न का विस्तार करने, संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को एकीकृत करने एवं एससीओ के अन्य सदस्य राज्यों को इसी तरह के कार्यक्रम प्रारंभ करने हेतु प्रेरित करने की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त किया।

एससीओ सदस्य राज्यों के लिए स्टार्टअप इंडिया द्वारा पहल

इससे पूर्व, स्टार्टअप इंडिया ने एससीओ सदस्य राज्यों के लिए विभिन्न पहलों का आयोजन किया था जिनमें शामिल हैं:

  • एससीओ स्टार्टअप फोरम 2020: एससीओ स्टार्टअप फोरम ने एससीओ सदस्य देशों के मध्य स्टार्टअप्स के लिए बहुपक्षीय सहयोग एवं जुड़ाव की नींव रखी।
  • एससीओ स्टार्टअप फोरम 2021: संवर्धित वास्तविकता में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अनुकूलित मंच के माध्यम से दो दिवसीय फोरम को आभासी रूप से आयोजित किया गया था।
    • एससीओ स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एससीओ स्टार्टअप हब, संपर्क का एक बिंदु, इस फोरम में लॉन्च किया गया था।
  • फोकस्ड मेंटरशिप कार्यक्रम: एससीओ स्टार्टअप संस्थापकों के मध्य क्षमता निर्माण के लिए नामांकित स्टार्टअप्स के लिए 3 माह लंबी आभासी आभासी परामर्श (वर्चुअल मेंटरशिप) सीरीज ‘स्टार्टिंग-अप’ का आयोजन किया गया था।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रमुख बिंदु

शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन/एससीओ) 2002 में एससीओ चार्टर के माध्यम से बनाया गया एक स्थायी अंतर सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है तथा 2003 में प्रवर्तन में आया।

  • शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ववर्ती संगठन शंघाई फाइव मैकेनिज्म था। 
  • प्रकार: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक एवं सैन्य संगठन है।
  • एससीओ सचिवालय: शंघाई, चीन।
  • क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की कार्यकारी समिति (रीजनल एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर्स/RATS): ताशकंद।
  • अधिदेश: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना है।
  • एससीओ की अध्यक्षता: भारत 2023 में एससीओ समूह की अध्यक्षता करेगा।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) – सदस्य देश

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में आठ सदस्य देश शामिल हैं (हाल ही में, ईरान को नौवें पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया है) अर्थात्-

  1. भारत गणराज्य,
  2. कजाकिस्तान गणराज्य,
  3. द पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना,
  4. किर्गिज गणराज्य,
  5. इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान,
  6. रूसी संघ,
  7. ताजिकिस्तान गणराज्य, एवं
  8. उज़्बेकिस्तान गणराज्य

 

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 का आयोजन कौन कर रहा है?

उत्तर. एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 का आयोजन स्टार्टअप इंडिया, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा किया गया है।

प्र. एससीओ है सचिवालय कहाँ स्थित है?

उत्तर. एससीओ सचिवालय शंघाई, चीन में स्थित है।

 

FAQs

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 का आयोजन कौन कर रहा है?

एससीओ स्टार्टअप फोरम 2023 का आयोजन स्टार्टअप इंडिया, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा किया गया है।

एससीओ है सचिवालय कहाँ स्थित है?

एससीओ सचिवालय शंघाई, चीन में स्थित है।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me