Home   »   Covid Pandemic   »   New COVID Variant

सार्स – कोव-2 वंशक्रम चीन में परिसंचरण में है 

सार्स – कोव-2 वंशक्रम चीन में परिसंचरण में है, चर्चा में क्यों है?

  • कुछ समय पूर्व तक, चीन अपनी उत्साही “शून्य-कोविड” नीति के कारण इस रोग के प्रसार को रोकने में सफल रहा।
  • हालांकि, नीति के अकस्मात रूप से समाप्त करने से चीन में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है।

Daily Prelims Bits For UPSC-24 Dec. 2022_70.1

चीन में कोविड-19 महामारी का पता लगाना

  • वुहान, चीन में 2019 में आरंभिक प्रकोप केपश्चात से, दुनिया ने विगत कुछ वर्षों में कोविड-19 के संक्रमणों की अनेक पुनरावर्ती लहरें देखी हैं, जो मुख्य रूप से प्रेरक वायरस, सार्स – कोव-2 के संबंधित उभरते संस्करणों  (वेरिएंट्स आफ कंसर्न/VOCs) से प्रेरित हैं।
  • हालांकि, हाल तक, चीन अपनी उत्साही “शून्य-कोविड” नीति के कारण इस रोग के प्रसार को रोकने में सफल रहा, जिसमें बड़े पैमाने पर संगरोध, लॉकडाउन एवं प्रारंभिक टीकाकरण कार्यक्रम शामिल थे।
  • नीति के अकस्मात समाप्त करने के परिणामस्वरूप, देश अब कोविड-19 के मामलों में वृद्धि का सामना कर रहा है।

 

सार्स – कोव-2 वंशावली चीन में परिसंचरण में है

  • महामारी के दौरान, वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग एवं डेटा का त्वरित साझाकरण सार्स – कोव-2 के विकास पर दृष्टि रखने एवं उभरते वेरिएंट की आरंभिक पहचान हेतु महत्वपूर्ण रहा है। सार्स – कोव-2 अनुक्रमण डेटा जो पहले चीन से GISAID को प्रस्तुत किया गया था, जो सार्स – कोव-2 जीनोम अनुक्रमों के विश्व स्तर पर सुलभ कोष है, से पता चलता है कि विगत कुछ महीनों में, देश में पहले देखे गए वायरस के अनेक संस्करणों से जुड़े अलग-अलग मामले देखे गए हैं।
  • इनमें 2021 में डेल्टा एवं इसकी उप-वंशावली तथा 2022 में ओमिक्रॉन एवं इसकी उप-वंशियां शामिल हैं।
  • अक्टूबर-दिसंबर 2022 के मध्य चीन से एकत्र किए गए सार्स – कोव-2 के केवल 30 अनुक्रम GISAID पर उपलब्ध हैं।
  • ये सार्स – कोव-2 के 14 अलग-अलग वंशों से संबंधित हैं, जिनमें से सभी ओमिक्रॉन उपवंश हैं, जिनमें BA.5.2, BQ.1.1, BF.7, BF.5, BA.2.75 एवं पुनः संयोजक वंश XBB शामिल हैं।
  • दिसंबर के महीने के लिए जीआईएसएआईडी पर उपलब्ध चीन के 14 जीनोम में से दो जीनोम प्रत्येक ओमिक्रॉन उप-वंशावली (सबलाइनेज) बीएफ.7, बीएफ.5 एवं बीए.2.75 के हैं, जबकि एक जीनोम पुनः संयोजक वंश एक्सबीबी से संबंधित है।
  • सार्स – कोव-2 की वंशावली BF5 एवं BF.7, जबकि पहली बार जनवरी 2022 में फ्रांस में पाई गई थी, पहले भारत में क्रमशः मई एवं जुलाई 2022 में पाई गई थी, जबकि वंश BA.2.75 का पहली बार भारत में दिसंबर 2021 में पता चला था।
  • भारत एवं सिंगापुर सहित एशिया के अनेक देशों में 2021 के प्रारंभ में पुनः संयोजक वंश XBB का भी पता चला है।
  • जारी प्रकोप के अनुरूप उपलब्ध जीनोम की सीमित संख्या के साथ, हम अभी भी चीन में लहर के प्रेरक वेरिएंट के बारे में अनभिज्ञ हैं।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की निगरानी के तहत ओमिक्रॉन उप वंशावली

  • संपूर्ण विश्व में ओमिक्रॉन एवं इसकी उप-वंशियों के व्यापक स्तर पर प्रसार के कारण, विश्व स्वास्थ्य संगठन (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन/डब्ल्यूएचओ) ने ‘निगरानी के तहत ओमिक्रॉन उप वेरिएंट’ के रूप में संदर्भित वेरिएंट की एक अन्य श्रेणी जोड़ी है।
  • वर्तमान में, इस श्रेणी के अंतर्गत निगरानी किए जा रहे ऑमिक्रॉन सब वैरिएंट में BA.2.75, BA.4.6, XBB, BA.2.3.20 एवं BF.7 तथा BQ.1 सहित BA.5 की उप वंशावली शामिल हैं।
  • जबकि वंश BA.4.6 से संबंधित पहला नमूना दिसंबर 2021 का है, हाल ही में अगस्त 2022 में अनेक देशों में वंश BA.2.3.20 का पता चला था।

 

कोविड-19 की XBB वंशावली

  • सार्स – कोव-2 विषाणु में जीनोम के बड़े खंडों का आदान-प्रदान करके विकसित होने की क्षमता है, जिसे पुनर्संयोजन कहा जाता है।
  • प्रथम बार जनवरी 2022 में पता चला, सार्स – कोव-2 की XBB वंशावली ओमिक्रॉन उप वंशावलियां BA.2.10.1 एवं BA.2.75 के मध्य पुनः संयोजक के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई।
  • इस वंशावली का सिंगापुर एवं भारत के जीनोम में व्यापक स्तर पर पता लगाया गया था, जिसमें GISAID पर अमेरिका  तथा भारत से संबंधित जीनोम की सबसे बड़ी संख्या थी।
  • हालांकि 30 से अधिक देशों में पता चला है, भारत में नए मामलों में निरंतर वृद्धि के साथ वंश का कोई संबंध नहीं देखा गया है, किंतु अब संक्रमणों में वृद्धि को देखते हुए कई देशों में यह प्रमुख संस्करण बन गया है।
  • अतः आने वाले दिनों में XBB एवं इसकी उप-वंशावली की व्यापकता की निगरानी करना आवश्यक होगा।
  • हालांकि BA.5 संस्करण का पहली बार नवंबर 2021 में पता चला था, किंतु कुछ BA.5 उपवंशों में वायरस में प्रमुख प्रतिजनी बिंदुओं (एंटीजनिक साइटों) पर उत्परिवर्तन होते हैं, जो महीनों में सामने आए हैं, जिनमें BF.7, BF.14 एवं BQ.1 शामिल हैं।
  • वंश BQ.1 विषाणु के स्पाइक प्रोटीन में उत्परिवर्तन K444T एवं N460K वाले BA.5 उपवंश है।

 

आगे की राह

  • 5% से अधिक वैश्विक मामलों के लिए उत्तरदायी, XBB संस्करण को यूरोप एवं अमेरिका सहित अत्यधिक टीकाकरण वाले क्षेत्रों में अन्य वंशों पर वृद्धि लाभ के रूप में देखा गया है, इस प्रकार इस उपवंश के प्रसार एवं विकास की निगरानी करना महत्वपूर्ण है।
  • टीकाकरण के लिए प्रतिरक्षा में कमी एवं पूर्व ओमिक्रॉन लहरों के कारण पुन: संक्रमण के कारण, जीनोमिक निगरानी ओमिक्रोन के निरंतर विकास को समझने की कुंजी होगी।
  • चीन जैसे आबादी वाले देश में मामलों की भारी वृद्धि से न केवल जीवन को भारी क्षति होगी, बल्कि वायरस को नए संस्करण निर्मित करने की क्षमता के साथ उत्परिवर्तित होने की अनुमति भी प्रदान करेगा।
  • इस प्रकार चीन एवं अन्य देशों में कोविड-19 स्थिति की निगरानी के लिए व्यापक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता है, जिसमें जीनोमिक निगरानी तथा महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य के साथ समय-परीक्षणित विधियों का उपयोग शामिल है।

 

आरबीआई के संशोधित बैंक लॉकर नियम 1 जनवरी 2023 से प्रभावी चीन के लिए प्रलय- भारत एलएसी पर सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों की तैनाती करेगा  वीर बाल दिवस का क्या महत्व है? सब कुछ जानिए! द हिंदू संपादकीय विश्लेषण| वन अधिकार एवं विरासत संरक्षण
यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी 27 दिसंबर 2022, प्रीलिम्स बिट्स विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के नाम पीडीएफ डाउनलोड करें सामान्य जागरूकता प्रोजेक्ट लायन- लायन @ 47: शेरों के आवासों को सुरक्षित एवं पुनर्स्थापित करने हेतु अमृतकाल के लिए विजन भारत के ब्रांड एंबेसडरों की सूची 2022, पीडीएफ डाउनलोड करें
यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर | प्रीलिम्स बिट्स समुद्री जलदस्युता रोधी विधेयक 2022 क्या है? यूपीएससी के लिए जानें एनएफएसए के सभी लाभार्थियों को एक वर्ष के लिए निशुल्क राशन: यूपीएससी के लिए सब कुछ जानें हांगकांग लेबलिंग मुद्दे पर विश्व व्यापार संगठन बनाम अमेरिका |यूपीएससी के लिए संपादकीय विश्लेषण

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *