Home   »   Animal Pandemic Preparedness Initiative (APPI)   »   One Earth One Health Summit

वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023, रेजिलिएंट ग्लोबल हेल्थ आर्किटेक्चर का निर्माण

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य अथवा वन अर्थ वन हेल्थ दृष्टिकोण का उद्देश्य 21 वीं सदी की जटिल स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है, जैसे उभरते संक्रामक रोग, रोगाणुरोधी प्रतिरोध एवं जलवायु परिवर्तन। 6वां वन अर्थ वन हेल्थ सम्मेलन 2023 यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- एक एकीकृत रीति से ग्रह के समस्त जीवित प्राणियों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की रक्षा एवं प्रोत्साहन) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

6वां वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 कार्यक्रम चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वन अर्थ वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया – 2023 का उद्घाटन एवं संबोधन किया।

वन अर्थ वन हेल्थ प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री का संबोधन

सभा के दौरान, प्रधान मंत्री ने दुनिया भर के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ-साथ पश्चिम एशिया, सार्क, आसियान एवं अफ्रीका जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

  • एक भारतीय धर्मग्रंथ का हवाला देते हुए, जिसका अनुवाद “प्रत्येक व्यक्ति प्रसन्न, स्वस्थ एवं पीड़ा से मुक्त हो,” का अनुवाद करते हुए, प्रधान मंत्री ने भारत के समावेशी दृष्टिकोण पर बल दिया एवं कहा कि हजारों वर्ष पूर्व भी, स्वास्थ्य के प्रति देश का दृष्टिकोण सार्वभौमिक था।
  • उन्होंने बलपूर्वक कहा कि वन अर्थ वन हेल्थ पहल इस दर्शन के अनुरूप है एवं कार्रवाई में इसका एक उदाहरण है।
  • प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण पौधों, पशुओं, मिट्टी तथा नदियों सहित संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को शामिल करने के लिए मनुष्यों से परे विस्तृत है तथा जब हमारे पर्यावरण में सब कुछ स्वस्थ है, तो हम भी स्वस्थ हो सकते हैं।
  • प्रधान मंत्री ने जी-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत के कार्यकाल पर प्रकाश डाला, जो “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” (वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर) की थीम पर केंद्रित था।
  • उन्होंने इस दृष्टिकोण को प्राप्त करने में मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचाना तथा एक स्वस्थ ग्रह को प्रोत्साहित करने में चिकित्सा मूल्य यात्रा एवं स्वास्थ्य कार्यबल की गतिशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला।
  • प्रधानमंत्री ने इस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “वन अर्थ, वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023” की प्रशंसा की।

6वां वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 से संबंधित विवरण

वन अर्थ वन हेल्थ एक समग्र दृष्टिकोण है जो मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य की परस्पर संबद्धता पर बल देता है। अवधारणा यह मानती है कि मानव स्वास्थ्य पशुओं के स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर अन्योन्याश्रित है एवं वैश्विक स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए क्षेत्रों तथा विधाओं में सहयोग को प्रोत्साहित करता है।

  • आयोजक: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के साथ साझेदारी में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता के साथ वन अर्थ वन हेल्थ, एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023 के 6वें संस्करण को सह-ब्रांड करने के लिए शामिल हुआ है।
  • आयोजन स्थल एवं तिथि: 6वां वन अर्थ वन हेल्थ 2023 कार्यक्रम 26 एवं 27 अप्रैल, 2023 के लिए निर्धारित है तथा यह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा।
  • भागीदारी: वन अर्थ वन हेल्थ 2023 सम्मेलन में 125 प्रदर्शक एवं 70 देशों के लगभग 500 मेजबान विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

6वां एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन के उद्देश्य

दो दिवसीय कार्यक्रम एक सुदृढ़ वैश्विक स्वास्थ्य अवसंरचना स्थापित करने एवं मूल्य-आधारित स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य आच्छादन प्राप्त करने में वैश्विक साझेदारी एवं सहयोग के महत्व को अनावृत करने हेतु समर्पित है।

  • इसका प्राथमिक उद्देश्य स्वास्थ्य लाभ यात्रा (मेडिकल वैल्यू ट्रैवल) उद्योग में मूल्य आधारित स्वास्थ्य देखभाल (वैल्यू-बेस्ड हेल्थकेयर) सेवाओं के प्रदाता एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के कार्यबल के निर्यातक के रूप में भारत की क्षमता का प्रदर्शन करना एवं विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा तथा कल्याण सेवाओं के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरना प्रदर्शित करना है।
  • यह आयोजन भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ (वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर) के साथ संरेखित है एवं इसे उपयुक्त रूप से ‘वन अर्थ, वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023’ नाम दिया गया है।

वन अर्थ वन हेल्थ सम्मेलन के अंतर्गत कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में रिवर्स क्रेता-विक्रेता बैठकें होंगी, साथ ही अफ्रीका, मध्य पूर्व, स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल, सार्क  बैठतथा आसियान क्षेत्रों के 70 से अधिक नामित देशों के मेजबान प्रतिनिधियों के साथ निर्धारित बी2बी बैठकें होंगी, जो भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को विदेशी प्रतिभागियों के साथ जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

  • इस सम्मेलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, उद्योग मंचों तथा स्टार्टअप जैसे विभिन्न सरकारी निकायों के प्रतिष्ठित वक्ताओं एवं विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी शामिल होगी। .
  • विभिन्न विषयों पर खुली चर्चा की सुविधा के लिए हितधारकों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य 2023 का महत्व

भारत के सेवा निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु, यह अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन दुनिया भर के प्रमुख अधिकारियों, निर्णयकर्ताओं, उद्योग जगत के हितधारकों, विशेषज्ञों तथा  चिकित्सीय महत्व की यात्रा उद्योग के पेशेवरों के मध्य ज्ञान एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए एक आदर्श मंच तैयार करेगा।

  • इस कार्यक्रम में वैश्विक एमवीटी उद्योग के दिग्गज हिस्सा लेंगे, जो प्रतिभागियों को विश्व स्तर पर अपने साथियों के साथ नेटवर्क बनाने, विचारों का आदान-प्रदान करने, संपर्क स्थापित करने एवं मजबूत व्यापार साझेदारी बनाने में सक्षम बनाएंगे।

 

वन अर्थ वन हेल्थदृष्टिकोण के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. वन अर्थ वन हेल्थदृष्टिकोण क्या है?

उत्तर. वन अर्थ वन हेल्थ एक समग्र दृष्टिकोण है जो मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य की परस्पर संबद्धता पर बल देता है। अवधारणा यह मानती है कि मानव स्वास्थ्य पशुओं के स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर अन्योन्याश्रित है एवं वैश्विक स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए क्षेत्रों तथा विधाओं में सहयोग को प्रोत्साहित करता है।

प्र. भारत में वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 के छठे संस्करण का आयोजन कौन कर रहा है?

उत्तर. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के साथ साझेदारी में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता के साथ वन अर्थ वन हेल्थ, एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023 के 6वें संस्करण को सह-ब्रांड करने के लिए शामिल हुआ है।

प्र. वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 के 6वें संस्करण में कौन-कौन भाग ले रहे हैं?

उत्तर. वन अर्थ वन हेल्थ 2023 शिखर सम्मेलन में 125 प्रदर्शक एवं 70 देशों के लगभग 500 मेजबान विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्र. वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 के 6वें संस्करण का आयोजन स्थल क्या है?

उत्तर. छठा वन अर्थ वन हेल्थ 2023 कार्यक्रम 26 एवं 27 अप्रैल, 2023 को निर्धारित है तथा यह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा।

 

FAQs

'वन अर्थ वन हेल्थ' दृष्टिकोण क्या है?

वन अर्थ वन हेल्थ एक समग्र दृष्टिकोण है जो मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य की परस्पर संबद्धता पर बल देता है। अवधारणा यह मानती है कि मानव स्वास्थ्य पशुओं के स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर अन्योन्याश्रित है एवं वैश्विक स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए क्षेत्रों तथा विधाओं में सहयोग को प्रोत्साहित करता है।

भारत में वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 के छठे संस्करण का आयोजन कौन कर रहा है?

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के साथ साझेदारी में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत की जी-20 समूह की अध्यक्षता के साथ वन अर्थ वन हेल्थ, एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023 के 6वें संस्करण को सह-ब्रांड करने के लिए शामिल हुआ है।

वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 के 6वें संस्करण में कौन-कौन भाग ले रहे हैं?

वन अर्थ वन हेल्थ 2023 शिखर सम्मेलन में 125 प्रदर्शक एवं 70 देशों के लगभग 500 मेजबान विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

वन अर्थ वन हेल्थ समिट 2023 के 6वें संस्करण का आयोजन स्थल क्या है?

छठा वन अर्थ वन हेल्थ 2023 कार्यक्रम 26 एवं 27 अप्रैल, 2023 को निर्धारित है तथा यह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me