सामाजिक एवं धार्मिक सुधार की तत्काल आवश्यकता जो 19वीं शताब्दी के आरंभिक दशकों से ही प्रकट होने लगी थी, मुख्य रूप से पश्चिमी संस्कृति तथा शिक्षा के संपर्क के कारण उत्पन्न हुई।
भारतीय समाज की दुर्बलता एवं पतन शिक्षित भारतीयों के समक्ष स्पष्ट था जिन्होंने प्रथाओं पर प्रश्न करना आरंभ कर दिया एवं उनके उन्मूलन हेतु व्यवस्थित रूप से कार्य करना प्रारंभ कर दिया। वे अब हिंदू समाज की परंपराओं, विश्वासों एवं प्रथाओं को मात्र इसलिए स्वीकार करने को तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें सदियों से चली आ रही हैं।
पाश्चात्य विचारों के प्रभाव ने नई उद्बोधन (जागृति) को जन्म दिया। भारतीय सामाजिक परिदृश्य में जो परिवर्तन हुआ उसे लोकप्रिय रूप से भारतीय पुनर्जागरण के रूप में जाना जाता है।
नीचे सामाजिक एवं धार्मिक सुधार संगठनों तथा इससे संबद्ध व्यक्तित्वों की सूची दी गई है
संगठन | व्यक्तित्व |
ब्रह्म समाज | राजा राम मोहन राय |
प्रार्थना समाज | डॉ आत्माराम पांडुरंग |
आर्य समाज | स्वामी दयानंद सरस्वती |
थियोसोफिकल सोसाइटी | मैडम एच पी ब्लावात्सकी एवं
कर्नल एच एस ऑलकॉट |
रामकृष्ण मिशन | स्वामी विवेकानंद |
अलीगढ़ आंदोलन | सर सैयद अहमद खान एवं अन्य |
देवबंद आंदोलन | मोहम्मद कासिम वनातावि एवं रशीद अहमद गंगोही |
धर्म सभा | राधाकांत देब |
मिशनरीज ऑफ चैरिटी | मदर टेरेसा |
निष्काम कर्म मठ | डी के कर्वे |
स्वराज्य आंदोलन | एनी बेसेंट एवं बाल गंगाधर तिलक |
भारतीय विद्या भवन | कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी |
पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज एंड डेमोक्रेटिक राइट्स | जय प्रकाश नारायण |
चिन्मय मिशन | स्वामी चिन्मयानंद |
पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी | डॉ. अम्बेडकर |
विश्व भारती | रवीन्द्रनाथ टैगोर |
भारत धर्म महामंडल | मदन मोहन मालवीय, दीन दयाल शर्मा, गोपाल कृष्ण गोखले |
अभिनव भारत | वीर सावरकर |
चिपको आंदोलन | सुंदरलाल बहुगुणा |
नर्मदा बचाओ | मेधा पाटकर |
सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी | जी. के. गोखले |
सर्वेन्ट्स ऑफ पीपुल सोसायटी | लाला लाजपत राय |
सत्यशोधक समाज | ज्योतिबा फुले |
सर्वेन्ट्स ऑफ गॉड अथवा खुदाई खिदमतगार | खान अब्दुल गफ्फार खान |
वन महोत्सव | के.एम. मुंशी |
भूदान आंदोलन | विनोबा भावे |
तत्वबोधिनी सभा | देवेंद्रनाथ टैगोर |
परमहंस सभा | दादोबा पांडुरंग |
सेवा सदन | बैहरामजी एम मालाबारी |
वहाबी आंदोलन | शाह वलीउल्लाह |
अहमदिया आंदोलन | मिर्जा गुलाम अहमद |
स्वाभिमान आंदोलन | ई. वी. रामास्वामी नायकर |
राधास्वामी आंदोलन | तुलसी राम या शिव दयाल साहब |
सोशल सर्विस लीग | नारायण मल्हार जोशी |
सेवा समिति | हृदयनाथ कुंजरू |
द इंडियन इंडियन विमेंस एसोसिएशन (भारतीय महिला संघ) | एनी बेसेंट |
राजेंद्र चोल-1 : चोल साम्राज्य