Home   »   Multi Modal Logistics Parks   »   LEADS Ranking

लीड्स सर्वेक्षण 2022

लीड्स सर्वेक्षण 2022- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां
    • सरकारी नीतियां एवं अंतः क्षेप  तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।

लीड्स सर्वेक्षण 2022_3.1

लीड्स सर्वेक्षण 2022 चर्चा में क्यों है?

  • हाल ही में, डीपीआईआईटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सम्भारिकी प्रभाग ने लीड्स 2022 (विभिन्न राज्यों में सम्भारिकी सुगमता) के लिए सर्वेक्षण पूरा किया।

 

लीड्स सर्वेक्षण 2022

  • पृष्ठभूमि: प्रथम विभिन्न राज्यों में सम्भारिकी सुगमता (लॉजिस्टिक इज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स/LEAD) रिपोर्ट 2018 में जारी की गई थी।
    • कोविड-19 महामारी के कारण लीड्स 2020 रैंकिंग जारी नहीं की गई थी।
  • लॉजिस्टिक इज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) रिपोर्ट के बारे में: “विभिन्न राज्यों में सम्भारिकी सुगमता (LEADS)” सर्वेक्षण देश के सम्भारिकी क्षेत्र में विभिन्न सुधारों का आकलन करने एवं सुझाव  प्रस्तुत करने हेतु सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में किया जाने वाला एक वार्षिक अभ्यास है।
    • 2021 की वार्षिक लीड्स रिपोर्ट में, गुजरात, हरियाणा तथा पंजाब क्रमशः राज्यों में शीर्ष तीन स्थानों पर पर थे।
    • दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर, सिक्किम एवं मेघालय क्रमशः उत्तर-पूर्वी राज्यों तथा हिमालयी केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष तीन में थे।
  • अधिदेश: लीड्स सर्वेक्षण का उद्देश्य भारतीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक मजबूत एवं लागत प्रभावी सम्भारिकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है।
  • मूल मंत्रालय: लीड्स सर्वेक्षण उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ( डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड/DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के रसद (सम्भारिकी) विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • लीड्स सर्वेक्षण 2022: लीड्स 2022 अभ्यास सितंबर 2022 के अंत तक पूरा  निर्धारित है, जिसके बाद अक्टूबर 2022 में लीड्स 2022 रिपोर्ट जारी की जाएगी।
  • प्रयुक्त  मापदंड: लीड्स सर्वेक्षण निम्नलिखित आठ मानकों पर आधारित है-
    • आधारभूत संरचना,
    • सेवाएं,
    • समयबद्धता,
    • खोज एवं अनुरेखन,
    • मूल्य निर्धारण की प्रतिस्पर्धात्मकता,
    • कार्गो की सुरक्षा,
    • संचालन वातावरण  तथा
    • नियामक प्रक्रिया।

 

लीड्स सर्वेक्षण मूल्यांकन एवं रैंकिंग प्रक्रिया

  • लीड्स सर्वेक्षण देश में रसद पारिस्थितिकी तंत्र के लिए ‘सक्षमकर्ताओं’ एवं ‘बाधाओं’ को समझने के लिए मूल्य श्रृंखला में विभिन्न उपयोगकर्ताओं तथा हितधारकों के दृष्टिकोण का आकलन करता है।
  • रसद मूल्य श्रृंखला में विभिन्न हितधारक पोत वणिक (शिपर्स), टर्मिनल अवसंरचना सेवा प्रदाता, रसद सेवा प्रदाता, परिवाहक (ट्रांसपोर्टर) एवं सरकारी एजेंसियां ​​​​हैं।
  • वार्षिक लीड्स सर्वेक्षण हितधारकों (अवगम डेटा) एवं राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों (उद्देश्य डेटा) से प्राप्त डेटा को संसाधित करता है तथा एक सांख्यिकीय मॉडल का उपयोग करके प्रत्येक राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के रसद पारिस्थितिकी तंत्र को रैंक करता है।

 

सर्वेक्षण 2022 का महत्व

  • लीड्स 2022 सर्वेक्षण, पीएम गति शक्ति योजना के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण के साथ, संधान कक्ष (साइलो) को तोड़ना एवं देश की रसद दक्षता में सुधार करने हेतु है।
    • लीड्स 2022 सर्वेक्षण पीएम-गति शक्ति द्वारा परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को और आगे बढ़ाता है।
  • यह विश्व बैंक द्वारा द्विवार्षिक रूप से आयोजित लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीआई) जैसे अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों पर भी सकारात्मक रूप से प्रतिबिंबित करेगा।
  • लीड्स सर्वेक्षण उन मुद्दों एवं बाधाओं की पहचान करता है जिन पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता होती है तथा आपूर्ति श्रृंखला में सामंजस्य स्थापित करने में सहायता प्राप्त हो सकती है।

 

आईएनएस विक्रांत- भारत का प्रथम स्वदेशी विमान वाहक सीएसआईआर- जिज्ञासा कार्यक्रम एडीआईपी (विकलांग व्यक्तियों की सहायता) योजना जी-20 पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की संयुक्त बैठक (जेईसीएमएम) 2022
संपादकीय विश्लेषण- स्लो इंप्रूवमेंट अभ्यास “सिनर्जी”: भारत द्वारा आयोजित एक साइबर सुरक्षा अभ्यास आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) 2022 व्यापारिक सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस)
सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम 5वां राष्ट्रीय पोषण माह 2022 संगीत नाटक अकादमी द्वारा रंग स्वाधीनता सचेत- कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) आधारित इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *