Home   »   HPSC HCS Prelims Result 2022   »   HPSC HCS Prelims Result 2022

एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित

एचपीएससी एचसीएस  प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित

एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 परिणाम: हरियाणा लोक सेवा आयोग (हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन/एचएसएससी) ने हाल ही में एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम 9 अगस्त 2022 को जारी किया है। एचपीएससी एचसीएस परिणाम 2022 को एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर घोषित किया गया था। एचपीएससी एचसीएस  प्रारंभिक परीक्षा 2022 हरियाणा सरकार में ग्रुप ए एवं ग्रुप बी  की विभिन्न सेवाओं के तहत 156 पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था।

 

एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा 24.07.2022 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है, उन्हें एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा 2022 हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

 

 

एचपीएससी एचसीएस  प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित

एचपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2022 विभिन्न कारणों से स्थगित कर दी गई थी एवं अंततः 24 जुलाई 2022 को हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई थी। एचपीएससी ने अगले दिन एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी की। उम्मीदवारों को एचपीएससी हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 उत्तर कुंजी के विरुद्ध अपने दावे दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया था। अंत में, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने आज एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 जारी किया।

हमने आपके संदर्भ के लिए यहां एचपीएससी एचसीएस 2022 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ भी संलग्न किया है। उम्मीदवार यहां से एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम पीडीएफ रूप में डाउनलोड कर सकते हैं

 

 

एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा 2022

एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा,  हरियाणा लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा प्रक्रिया का दूसरा चरण है। एचसीएस मुख्य परीक्षा में 5 विषय होते हैं जहां उम्मीदवारों को लिखित (पेन और पेपर मोड के) माध्यम से उत्तर लिखना होता है। एचसीएस मुख्य परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए हैं।

 

विषय का नाम आवंटित अंक समय
अंग्रेजी एवं अंग्रेजी निबंध 100 अंक 3 घंटे
देवनागरी लिपि में हिंदी निबंध सहित हिंदी 100 अंक 3 घंटे
सामान्य अध्ययन 100 अंक 3 घंटे
वैकल्पिक विषय 1 150 अंक 3 घंटे
वैकल्पिक विषय 2 150 अंक 3 घंटे
 कुल  600 अंक

 

एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022: प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

 

Q1.      एचपीएससी ने एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 कब घोषित किया

उत्तर: एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा 9 अगस्त 2022 को घोषित किया गया था।

Q2.      एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 में कितने पेपर थे

उत्तर: एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र 2022 में सामान्य अध्ययन तथा सीसैट (सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट) सहित दो पेपर सम्मिलित होते हैं।

Q3.      एचपीएससी एचसीएस (Ex.Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवा परीक्षा 2021 में व्यक्तित्व परीक्षण (वाइवा-वॉयस) का भारांश  क्या है

उत्तर: व्यक्तित्व परीक्षण (वाइवा-वॉयस) जो 75 अंकों का होता है।

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me