Home   »   Chief Economic Advisor (CEA)   »   Chief Economic Advisor (CEA)

आर्थिक सर्वेक्षण एवं मुख्य आर्थिक सलाहकार | आर्थिक सर्वेक्षण एवं मुख्य आर्थिक सलाहकार के बारे में, भूमिकाएं तथा उत्तरदायित्व

आर्थिक सर्वेक्षण एवं मुख्य आर्थिक सलाहकार- यूपीएससी ब्लॉग के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: भारतीय संविधान- सरकार के कार्यपालिका एवं न्यायपालिका, मंत्रालयों तथा विभागों की संरचना, संगठन एवं कार्यकरण।

आर्थिक सर्वेक्षण एवं मुख्य आर्थिक सलाहकार- संदर्भ

  • हाल ही में, केंद्र सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को अपना मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त करने की घोषणा की।
  • आर्थिक सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष केंद्रीय बजट की पूर्व संध्या पर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

 

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए)- डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन के बारे में मुख्य विवरण

  • डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन के बारे में: डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक एवं सलाहकार रहे हैं तथा उन्होंने भारत एवं सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों एवं प्रबंधन संस्थानों में अध्यापन कार्य किया है।
  • शिक्षा: उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं एमहर्स्ट में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
  • कार्य अनुभव: नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन एवं क्रिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर थे।
    • वह 2019 से 2021 तक प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं।
  • साहित्यिक योगदान: श्री नागेश्वरन ने अनेक पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने कैन इंडिया ग्रो? तथा द राइज ऑफ़ फाइनेंसेज: कॉजेज, कंसीक्वेंसेज एंड क्यूर्स नामक पुस्तकों का सह-लेखन भी किया।

 

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए)- प्रमुख बिंदु

  • मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के बारे में: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) भारत सरकार के अंतर्गत एक पद है, जो वित्त, वाणिज्य, व्यापार, अर्थव्यवस्था से संबंधित मामलों पर भारत सरकार को परामर्श प्रदान करने हेतु उत्तरदायी है।
  • संस्थागत संरचना: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक प्रभाग का प्रमुख है।
    • सीईए का पद भारत सरकार के सचिव के समकक्ष होता है।
    • मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) सीधे केंद्रीय वित्त मंत्री को रिपोर्ट करता है।
  • कार्यकाल: सीईए के पास कार्यकाल की कोई सुरक्षा नहीं है।
  • नियुक्ति प्राधिकरण: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) की नियुक्ति भारत के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति द्वारा की जाती है।
  • संस्तुतियों की प्रकृति: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के निर्णय केवल अनुशंसात्मक प्रकृति के होते हैं एवं सरकार पर बाध्यकारी नहीं होते हैं।
  • विधिक स्थिति: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) का पद न तो संवैधानिक है एवं न ही वैधानिक।

मुख्य आर्थिक सलाहकार- भूमिकाएं तथा उत्तरदायित्व 

  • मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रत्येक वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण के प्रकाशन हेतु जिम्मेदार है जो मूल रूप से केंद्र सरकार का आर्थिक रिपोर्ट कार्ड होता है।
  • सीईए भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) का बाह्य संवर्ग नियंत्रण प्राधिकार (एक्स-कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी) भी है।
  • अन्य प्रमुख उत्तरदायित्वों में सम्मिलित हैं-
    • औद्योगिक विकास पर आर्थिक नीति आदान (इनपुट)।
    • औद्योगिक नीति के निर्माण से संबंधित सलाह प्रदान करना, सामान्य तौर पर औद्योगिक क्षेत्र के संबंध में विदेश व्यापार नीति, विनिर्माण पर बल देने के साथ, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार से संबंधित मुद्दों के साथ-साथ उद्योग से संबंधित करों तथा प्रशुल्कों सहित,किंतु सुरक्षा एवं डंपिंग-रोधी प्रशुल्क तक सीमित नहीं है।
    • औद्योगिक उत्पादन एवं विकास की प्रवृत्तियों का विश्लेषण।
    • बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों का परीक्षण एवं कार्यालय को संदर्भित आर्थिक निहितार्थों के साथ नीतिगत टिप्पणियों को संसाधित करना।
    • औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग की ओर से योजना निर्माण एवं जेंडर बजटिंग।
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me