Home   »   Daily Current Affairs for UPSC   »   Daily Current Affairs for UPSC

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 27 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 27 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी: हम आपके लिए ‘यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी’ लेकर आए हैं, जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण दैनिक समसामयिकी के साथ अपडेट करने के सिद्धांत पर आधारित है। गुणवत्ता से समझौता किए बिना यूपीएससी उम्मीदवारों के कीमती समय को बचाने के लिए ये दैनिक समसामयिकी हमारी टीम द्वारा बिट फॉर्म / संक्षिप्त रूप में तैयार किए गए हैं। यूपीएससी आईएएस  प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज, 27 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी में, हम नीचे दिए गए टॉपिक्स को कवर कर रहे हैं।

6वां वन अर्थ वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023

6वां वन अर्थ वन हेल्थ 2023 कार्यक्रम चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वन अर्थ वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया – 2023 का उद्घाटन एवं संबोधन किया।

वन अर्थ वन हेल्थ प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री का संबोधन

सभा के दौरान, प्रधान मंत्री ने दुनिया भर के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ-साथ पश्चिम एशिया, सार्क, आसियान एवं अफ्रीका जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

  • एक भारतीय धर्मग्रंथ का हवाला देते हुए, जिसका अनुवाद “प्रत्येक व्यक्ति प्रसन्न, स्वस्थ एवं पीड़ा से मुक्त हो,” का अनुवाद करते हुए, प्रधान मंत्री ने भारत के समावेशी दृष्टिकोण पर बल दिया एवं कहा कि हजारों वर्ष पूर्व भी, स्वास्थ्य के प्रति देश का दृष्टिकोण सार्वभौमिक था।
  • उन्होंने बलपूर्वक कहा कि वन अर्थ वन हेल्थ पहल इस दर्शन के अनुरूप है एवं कार्रवाई में इसका एक उदाहरण है।
  • प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण पौधों, पशुओं, मिट्टी तथा नदियों सहित संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को शामिल करने के लिए मनुष्यों से परे विस्तृत है तथा जब हमारे पर्यावरण में सब कुछ स्वस्थ है, तो हम भी स्वस्थ हो सकते हैं।
  • प्रधान मंत्री ने जी-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत के कार्यकाल पर प्रकाश डाला, जो “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” (वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर) की थीम पर केंद्रित था।
  • उन्होंने इस दृष्टिकोण को प्राप्त करने में मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचाना तथा एक स्वस्थ ग्रह को प्रोत्साहित करने में चिकित्सा मूल्य यात्रा एवं स्वास्थ्य कार्यबल की गतिशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला।
  • प्रधानमंत्री ने इस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “वन अर्थ, वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023” की प्रशंसा की।

क्वाड सम्मेलन 2023

क्वाड सम्मेलन 2023 चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी ने आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री, एंथनी अल्बनीस को धन्यवाद दिया। क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया द्वारा सिडनी में की जानी है। संभावना है कि क्वाड 2023 शिखर सम्मेलन एक मुक्त, खुला एवं समावेशी हिंद प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को बढ़ावा देगा।

चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग/QUAD) के प्रमुख बिंदु

चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग/क्वाड) भारत, अमेरिका, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया के  मध्य एक अनौपचारिक भू-रणनीतिक समूह है।

  • पृष्ठभूमि: “क्वाड” गठबंधन का विचार प्रथम बार 2007 में जापानी प्रधान मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया था, हालांकि यह 2017 में ही वास्तविकता में आया।
  • क्वाड के उद्देश्य: क्वाड सदस्य “मुक्त, खुले एवं समृद्ध” हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने तथा समर्थन करने के साझा उद्देश्य के साथ एक साथ आए हैं।
    • क्वाड को भारत-प्रशांत क्षेत्र में, विशेष रूप से भू-रणनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में बढ़ते चीनी प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिए एक समूह के रूप में माना जाता है।

राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023

राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 को अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 से संबंधित विवरण

2023 के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति पहुंच, सामर्थ्य, गुणवत्ता एवं नवाचार के सार्वजनिक स्वास्थ्य लक्ष्यों को पूरा करने के लिए चिकित्सा उपकरण उद्योग के व्यवस्थित विस्तार को प्रोत्साहित करने हेतु निर्धारित है।

  • इस क्षेत्र से विभिन्न रणनीतियों को लागू करके अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंचने की संभावना है, जैसे कि विनिर्माण एवं नवाचार के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना, एक मजबूत तथा कुशल नियामक ढांचा विकसित करना, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण की पहल के लिए सहायता प्रदान करना तथा उच्च शिक्षा को कुशल बनाने के लिए प्रोत्साहित करना एवं प्रतिभाशाली पेशेवर जो उद्योग जगत की आवश्यकताओं के साथ संरेखित होते हैं।
  • घरेलू निवेश एवं चिकित्सा उपकरणों के स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहन भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” एवं “मेक इन इंडिया” पहल के अनुरूप है।

राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति का महत्व

विकास में गति लाने तथा चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की क्षमता को अधिकतम करने के लिए एक व्यापक नीतिगत ढांचे की तत्काल आवश्यकता है। हालांकि विभिन्न सरकारी विभागों ने इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रमों को लागू किया है, राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 समन्वित रीति से विकास फोकस क्षेत्रों का एक सुसंगत  समुच्चय स्थापित करना चाहती है।

  • इसके अतिरिक्त, उद्योग जगत की विविध एवं अंतःविषय प्रकृति के कारण, चिकित्सा उपकरण उद्योग के लिए नियम, कौशल पहल एवं व्यापार संवर्धन के प्रयास केंद्र तथा राज्य दोनों स्तरों पर विभिन्न सरकारी विभागों में फैले हुए हैं।
  • अतः, प्रासंगिक एजेंसियों द्वारा क्षेत्र के लिए कुशल एवं केंद्रित समर्थन तथा सुविधा प्रदान करने के लिए इन  अंतःक्षेपों को एक सुसंगत तरीके से एक साथ लाना आवश्यक है।

दैनिक समसामयिकी के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. क्वाड समूह क्या है?

उत्तर. चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग/क्वाड) भारत, अमेरिका, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया के  मध्य एक अनौपचारिक भू-रणनीतिक समूह है।

प्र. क्वाड सम्मेलन 2023 कहां आयोजित होगा?

उत्तर. क्वाड सम्मेलन 2023 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया द्वारा सिडनी में की जानी है। अपेक्षा है कि क्वाड 2023 शिखर सम्मेलन एक मुक्त, खुले एवं समावेशी हिंद प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) को सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देगा।

 

FAQs

क्वाड समूह क्या है?

चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग/क्वाड) भारत, अमेरिका, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य एक अनौपचारिक भू-रणनीतिक समूह है।

क्वाड सम्मेलन 2023 कहां आयोजित होगा?

क्वाड सम्मेलन 2023 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया द्वारा सिडनी में की जानी है। अपेक्षा है कि क्वाड 2023 शिखर सम्मेलन एक मुक्त, खुले एवं समावेशी हिंद प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) को सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देगा।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me