Home   »   UPSC Daily Current Affairs: 3rd December...   »   Daily Current Affairs for UPSC

यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी- 05 नवंबर |प्रीलिम्स बिट्स

यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी

यूपीएससी के लिए दैनिक समसामयिकी: यूपीएससी लेख के लिए दैनिक समसामयिकी में दिन के महत्वपूर्ण लेख  सम्मिलित होते हैं जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, राज्य पीसीएस, एसएससी एवं विभिन्न बैंक परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हिंदी

भारतीय नौसेना दिवस 2022

नौसेना दिवस 2022 चर्चा में क्यों है

  • हाल ही में, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा परिचालन प्रदर्शन देखा।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी नौसेना दिवस के अवसर पर सभी नौसेना कर्मियों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी है।

नौसेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • नौसेना दिवस 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना की वीरतापूर्ण कार्रवाइयों को याद करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसने भारत की ऐतिहासिक विजय में योगदान दिया था।
  • भारतीय नौसेना दिवस हमारे शहीदों को याद करने एवं उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है, जिन्होंने इतिहास में अपना एक चिरस्थायी स्थान बनाया एवं प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करते रहे।
  • नौसेना दिवस हमें भारत को आगे ले जाने, अमृत काल के माध्यम से एक महान भविष्य की ओर ले जाने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करने की याद दिलाता है।

नौसेना दिवस 2022 की थीम 

  •  नौसेना दिवस 2022 की थीम है – ‘कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव एंड फ्यूचर प्रूफ फोर्स’।

भारतीय नौसेना का महत्व

  • भारत एक सहज रूप से समुद्री राष्ट्र है – तीन तरफ समुद्र एवं चौथी तरफ विशाल पर्वत हैं।
  • यह स्वाभाविक है कि महासागर भारत के विकास एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
  • भारतीय नौसेना के पास भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।

 

बाजरा-स्मार्ट पोषक भोजनसम्मेलन

बाजरा-स्मार्ट पोषक भोजनसम्मेलन चर्चा में क्यों है 

  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड’ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे।
  • वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल बाजरा सम्मेलन में गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी।

बाजरा-स्मार्ट पोषक भोजनसम्मेलन 2022

  • मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूडकॉन्क्लेव के बारे में: ‘बाजरा- स्मार्ट पोषक आहार सम्मेलन’ (मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड’ कॉन्क्लेव) अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष – 2023′ (IYoM-2023) का शुभारंभ-पूर्व कार्यक्रम (प्री-लॉन्च इवेंट) होना है।
  • उद्देश्य: बाजरा के निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड’ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
  • आयोजन निकाय: बाजरा-स्मार्ट पोषक आहार कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा अपने शीर्ष कृषि निर्यात संवर्धन निकाय, कृषि तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी/APEDA) के माध्यम से किया जा रहा है।
  • भागीदारी: बाजरा स्मार्ट पोषक आहार सम्मेलन में, आपूर्ति श्रृंखला के हितधारक जैसे कि किसान उत्पादक संगठन, स्टार्ट-अप, निर्यातक, बाजरा-आधारित मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादक प्रमुख भागीदार हैं।

बाजरा-स्मार्ट पोषक भोजनसम्मेलन गतिविधियों की योजना

  • अपनी तरह के पहले बाजरा सम्मेलन (मिलेट्स कॉन्क्लेव) में, सरकार 30 संभावित आयातक देशों एवं भारत के 21 बाजरा उत्पादक राज्यों पर ई-कैटलॉग जारी करेगी।
  • साथ ही, इस अवसर पर ज्ञान भागीदार (नॉलेज पार्टनर) ‘यस बैंक’ के सहयोग से बाजरा पर तैयार की गई नॉलेज बुक का विमोचन भी किया जाएगा।
  • भारतीय बाजरा के निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु, सरकार ने 16 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता बैठक (बायर-सेलर मीट/बीएसएम) में निर्यातकों, किसानों एवं व्यापारियों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने की योजना निर्मित की है।

भारत का बाजरा उत्पादन

वर्ष 2021-22 के चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार:

  • भारत में लगभग 16 मिलियन टन बाजरा का उत्पादन किया गया है, जो राष्ट्रीय खाद्यान्न टोकरी का लगभग 5 प्रतिशत है।
  • इसकी बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक 9.62 मिलियन टन है, इसके बाद 4.23 मिलियन टन के उत्पादन के साथ ज्वार है।
  • रागी एक अन्य महत्वपूर्ण बाजरा है, जो 1.70 मिलियन टन के उत्पादन में योगदान देता है एवं अन्य बाजरा का उत्पादन 0.37 मिलियन टन है।

 

अबू धाबी स्पेस डिबेट 2022

अबू धाबी स्पेस डिबेट, चर्चा में क्यों है?

  • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह “अबू धाबी अंतरिक्ष चर्चा” 2022 में संयुक्त अरब अमीरात (यूनाइटेड अरब एमिरेट्स/यूएई) में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
  • डॉ. जितेंद्र सिंह इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग के साथ भारत की ओर से उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे।

अबू धाबी अंतरिक्ष चर्चा क्या है?

  • अबू धाबी अंतरिक्ष चर्चा वैश्विक अंतरिक्ष नेतृत्व के लिए एक अनूठा मंच है।
  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन अंतरिक्ष उद्योग जगत, राष्ट्रों, व्यापार जगत के नेताओं एवं नीति निर्माताओं के एक साथ आने तथा वास्तविक सहमति निर्मित करने एवं अंतरिक्ष में विकास एवं नवाचार के समक्ष उपस्थित होने वाले मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक महत्वपूर्ण नया वैश्विक मंच बनाने के लिए तैयार है।
  • अबू धाबी स्पेस डिबेट अपने उद्घाटन समारोह में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, इजरायल के राष्ट्रपति एवं भारत के प्रधानमंत्री के साथ विश्व के तीव्र गति से वृद्धि करते अंतरिक्ष उद्योग के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा।
  • अबू धाबी स्पेस डिबेट (ADSD) के प्रमुख उद्देश्य एक विविध एवं समावेशी वैश्विक मंच बनना है जहां  नेतृत्वकर्ता, नीति निर्माता एवं अंतरिक्ष क्षेत्र के विशेषज्ञ अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा करेंगे, आवश्यकता एवं अवसर के क्षेत्रों का अभिनिर्धारण करेंगे तथा नीतिगत मुद्दों की एक श्रृंखला पर विचार प्रस्तुत करेंगे।

अबू धाबी अंतरिक्ष उद्देश्य

  • प्रभाव के उच्चतम स्तर पर राज्य एवं सरकार के प्रमुखों के लिए वैश्विक अंतरिक्ष चुनौतियों को उठाने का एक मंच
  • रणनीतिक क्षमताओं, सेवाओं, आधारिक संरचना, कानूनी ढांचे एवं संसाधनों के लिए वैश्विक  आवश्यकताओं की पहचान करने वाला एक बहुराष्ट्रीय संवाद
  • सार्वजनिक एवं निजी अंतरिक्ष कार्यक्रमों के विकास के लिए एक उत्प्रेरक
  • अंतरिक्ष के सहकारी उपयोग के लिए एक संकल्प मंच
  • प्रौद्योगिकी क्षेत्र के रूप में अंतरिक्ष के लिए प्रतिबद्धता सुरक्षित करना भविष्य के सतत विकास के लिए  सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

 

डाकरूम- एक पत्र लेखन उत्सव

डाकरूम चर्चा में क्यों है?

  • हाल ही में, संस्कृति मंत्रालय ने डाक विभाग के सहयोग से नई दिल्ली के राजघाट में गांधी दर्शन में प्रसिद्ध पत्र लेखन उत्सव, डाकरूम का अनावरण किया।
  • डाकरूम पहल का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में किया जा रहा है।

डाकरूम क्या है?

  • डाकरूम अपनी तरह का एक विशिष्ट पत्र लेखन कार्यक्रम है, जिसे इंडिया पोस्ट, संस्कृति मंत्रालय एवं गांधी स्मृति तथा दर्शन समिति का सहयोग प्राप्त है।
  • डाकरूम का उद्देश्य भारत में पत्र लेखन की कला को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक डिजिटल डिटॉक्स (हानिकारक तत्वों से मुक्ति प्रदान करना) प्रदान करना है।
  • अभिनव, रचनात्मक एवं आकर्षक तरीकों से पत्र लेखन के लिए बच्चों तथा बड़े दर्शकों को पुनः प्रस्तुत करने के लिए अद्वितीय कार्निवल की अवधारणा, लेखन एवं पोस्ट के आसपास प्रतियोगिताओं तथा कार्यशालाओं की मेजबानी भी की।
  • इसमें डाक विभाग से संगीत, रंगमंच, नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी, खरीदारी, भोजन एवं अंतः क्रियात्मक प्रदर्शन (इंटरैक्टिव डेमो) भी सम्मिलित थे, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को पत्र लिखने के लिए उत्साहित करने के लिए मजेदार विधियां उपयोग में लाई गई थीं।

 

हॉर्नबिल महोत्सव- 23वें संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया बागवानी संकुल विकास कार्यक्रम (सीडीपी) किसानों के लाभ के लिए तैयार भारत के समस्त उच्च न्यायालय – समस्त उच्च न्यायालयों की सूची, नवीनतम, सबसे छोटा, सबसे बड़ा, सबसे पुराना एवं अन्य जानकारी हरित सड़कें, सुरक्षित सड़कें | यूपीएससी के लिए हिंदू संपादकीय विश्लेषण
भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रायोगिक आधार पर रिटेल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का विमोचन किया यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी- 03 दिसंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स यूपीएससी परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी- 02 दिसंबर 2022 |प्रीलिम्स बिट्स सिलहट-सिलचर महोत्सव 2022 क्या है? |यूपीएससी के लिए सभी विवरण
गैस मूल्य समीक्षा पैनल ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की: मुख्य सिफारि भारत में बढ़ते रैंसमवेयर हमले: यूपीएससी के लिए सबकुछ जानें भारत में सर्वोच्च पर्वत श्रृंखलाएं | राज्यवार-मानचित्र के साथ सभी प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखलाओं की सूची दैनिक समसामयिकी: 01 दिसंबर 2022 | यूपीएससी प्रीलिम्स बिट्स
prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me