Table of Contents
प्रासंगिकता
- जीएस 2: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह तथा भारत से जुड़े एवं / या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौते ।
प्रसंग
- भारत ने बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) देशों के कृषि विशेषज्ञों की 8वीं बैठक की मेजबानी की।

मुख्य बिंदु
- डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, सचिव (डीएआरई) एवं महानिदेशक (आईसीएआर) ने बैठक की अध्यक्षता की।
- डॉ. थांडा की, उप महानिदेशक, योजना विभाग, कृषि, पशुधन एवं सिंचाई मंत्रालय, म्यांमार संघ गणराज्य ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
भूख अधिस्थल: एफएओ-डब्ल्यूएफपी की एक रिपोर्ट
मुख्य विशेषताएं
- बिम्सटेक कृषि सम्मेलन में कृषि विशेषज्ञों ने क्षेत्र में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए कृषि क्षेत्र में सहयोग को और गहन करने का समर्थन किया है।
- बिम्सटेक कृषि बैठक के अध्यक्ष ने संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन – 2021 एवं विश्व स्तर पर कृषि तथा खाद्य प्रणालियों में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डाला।
- अध्यक्ष ने बिम्सटेक सदस्य राज्यों के मध्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संपर्क वृद्धि करने एवं सहयोग को गहन करने का आग्रह किया।
- यह प्रतिस्कंदी कृषि, खाद्य प्रणाली एवं मूल्य-श्रृंखला विकसित करने के लिए प्रौद्योगिकियों के व्यापार के साथ-साथ ज्ञान, जर्मप्लाज्म, छात्रों तथा विशेषज्ञों आदि के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करके संभव है।
- बिम्सटेक कृषि सम्मेलन में देशों ने भारत द्वारा कृषि में मास्टर्स एवं पीएचडी. कार्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति के 6 स्लॉट की पेशकश एवं मूल क्षेत्रों के विकास सहित क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण हेतु इसकी अन्य पहलों की सराहना की।
मुख्य चर्चाएं
- पशुधन एवं कुक्कुट के सीमा पारीय रोग
- जलीय पशु रोग एवं जलीय कृषि में जैव सुरक्षा
- सूक्ष्म कृषि को प्रोत्साहन देने हेतु डिजिटलीकरण।
बिम्सटेक
- बिम्सटेक की स्थापना 1997 में दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के मध्य 5 देशों – दक्षिण एशिया से बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल एवं श्रीलंका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देशों – म्यांमार एवं थाईलैंड के साथ एक विशिष्ट संपर्क प्रदान करने हेतु की गई थी।
- अर्थव्यवस्था के 14 प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सहयोग हेतु सभी देश एक मंच के साथ आए।
- बिम्सटेक का मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में है।
- 17वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन अप्रैल 2021 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था।
- बिम्सटेक के नए महासचिव: तेनजिन लेकफेल।
- उद्देश्य: इस क्षेत्र में आपसी व्यापार, संपर्क एवं सांस्कृतिक, तकनीकी तथा आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना।
- प्रारंभ में, छह क्षेत्रों- व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और मत्स्य पालन को क्षेत्रीय सहयोग हेतु सम्मिलित किया गया था जिसे बाद में सहयोग के 14 क्षेत्रों में विस्तारित किया गया था।
- कृषि 14 क्षेत्रों में से एक है। वैश्विक जनसंख्या का लगभग 22 प्रतिशत बिम्सटेक देशों में निवास करता है एवं कृषि तथा संबद्ध गतिविधियां इस क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास हेतु प्रमुख हैं।


TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
