Home   »   National Supercomputing Mission (NSM)   »   ‘AIRAWAT’ AI Supercomputer

AI सुपरकंप्यूटर ‘ऐरावत’ को विश्व में 75वां स्थान प्राप्त हुआ है

ऐरावतएआई सुपर कंप्यूटर: यह भारत का एक कृत्रिम प्रज्ञान (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस /AI) सुपर कंप्यूटर है जिसने विश्व के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटरों की सूची में 75 वां स्थान हासिल किया है। ‘ऐरावत’ एआई सुपर कंप्यूटर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भारत में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में स्वदेशी विकास) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

ऐरावतAI सुपरकंप्यूटर चर्चा में क्यों है?

सी-डैक, पुणे के ‘ऐरावत’ नाम के एआई सुपरकंप्यूटर ने शीर्ष 500 वैश्विक सुपरकंप्यूटिंग सूची के नवीनतम संस्करण में 75वीं प्रभावशाली रैंक हासिल की है। यह घोषणा जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल सुपरकंप्यूटिंग कॉन्फ्रेंस (ISC 2023) में हुई।

ऐरावतAI सुपरकंप्यूटर की विशेषताएं

‘ऐरावत’ एआई सुपरकंप्यूटर की उपलब्धि 75वें स्थान पर पहुंचकर, भारत को एआई सुपरकंप्यूटिंग में विश्व स्तर पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करती है। इस प्रणाली की स्थापना कृत्रिम प्रज्ञान (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/AI) पर भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। ‘ऐरावत’ एआई सुपरकंप्यूटर को इसी वर्ष इंस्टॉल किया गया है।

  • क्षमता: ऐरावत PSAI, 13,170 टेरा फ्लॉप्स (रिपीक) की उल्लेखनीय गति के साथ, भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे तेज़ AI सुपरकंप्यूटिंग प्रणाली के रूप में मान्य है।
  • स्थापना: एआई सुपरकंप्यूटर ‘ऐरावत’ सी-डैक, पुणे में स्थापित है।
  • निर्माता: ऐरावत की निर्माता नेट वेब टेक्नोलॉजीज है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: एआई सुपरकंप्यूटर ‘ऐरावत’ का ऑपरेटिंग सिस्टम Ubuntu 20.04.2 LTS है।
  • प्रोसेसर: सुपर कंप्यूटर 81,344 कोर के साथ AMD EPYC 7742 64C 2.25GHz प्रोसेसर पर संचालित होता है।

शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटर की सूची

टॉप 500 वर्तमान में उपयोग किए जा रहे 500 सबसे तेज कंप्यूटर सिस्टम का संकलन है। यह पहली बार 1993 में प्रारंभ किया गया था और तब से प्रत्येक छह माह में नियमित रूप से अद्यतन किया जाता है।

  • सूची उन स्थानों की पहचान करती है जिनके पास दुनिया भर में 500 सर्वाधिक शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम हैं।
  • रैंकिंग लिनपैक बेंचमार्क में हासिल किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर आधारित है, जो कंप्यूटर के फ्लोटिंग-पॉइंट निष्पादन दर को मापता है।
  • इस बेंचमार्क में एक प्रोग्राम को चलाना शामिल है जो रैखिक समीकरणों की एक जटिल प्रणाली को हल करता है।
  • यह ध्यान देने योग्य है कि बेंचमार्क की विशेषताएं विगत कुछ वर्षों में कुछ हद तक विकसित हुई हैं।

शीर्ष 500 सूची के तहत अन्य भारतीय सुपर कंप्यूटर

डिजिटल युग में कृत्रिम प्रज्ञान (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सर्वाधिक आशाजनक तकनीक है। बड़े पैमाने पर डेटा उपलब्धता, मजबूत डिजिटल अर्थव्यवस्था एवं कुशल कार्यबल के कारण एआई के लिए भारत के पास एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र एवं प्रतिस्पर्धात्मक लाभ है। शीर्ष 500 की सूची में तीन अन्य सुपर कंप्यूटर हैं। इसमे शामिल है:

  • 131 वें स्थान पर परम सिद्धि-एआई सुपरकंप्यूटर: परम सिद्धि-एआई सुपरकंप्यूटर के स्पेक्स में NVIDIA DGX A100, AMD EPYC 7742 64C 2.25GHz, NVIDIA A100, Mellanox HDR Infiniband, Atos शामिल हैं। यह सुपरकंप्यूटर भी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक), पुणे में स्थापित है।
  • 169 वें स्थान पर प्रत्युष सुपरकंप्यूटर: सुपरकंप्यूटर Cray XC40, Xeon E5-2695v4 18C 2.1GHz, Aries इंटरकनेक्ट, HPE है। इसे भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में स्थापित किया गया है।
  • 316 वें स्थान पर  मिहिर सुपर कंप्यूटर: मिहिर सुपरकंप्यूटर क्रे XC40 है, जो Xeon E5-2695v4 18C 2.1GHz, मेष इंटरकनेक्ट, HPE द्वारा संचालित है। इसे नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग में स्थापित किया गया है।

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me