Home   »   Solar System   »   YZ Ceti b

वाईजेड सेटी बी बाह्य ग्रह, पृथ्वी के आकार के एक एक्सोप्लैनेट की खोज

वाईजेड सेटी बी: वाईजेड सेटी बी एक बाह्य ग्रह (एक्सोप्लैनेट) है जो वाईजेड सेटी तारे की परिक्रमा करता है। यह एक चट्टानी, पृथ्वी के आकार का ग्रह है। वाईजेड सेटी बी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

वाईजेड सेटी बी चर्चा में क्यों है?

खगोलविदों के अनुसार, एक्सोप्लैनेट वाईजेड सेटी बी से निर्गमित होने वाला एक आवर्ती रेडियो संकेत देखा गया है, जो एक चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति का संकेत देता है। इस खोज से पता चलता है कि वाईजेड सेटी बी जीवन का समर्थन करने के लिए किसी ग्रह हेतु आवश्यक मूलभूत स्थितियों में से एक को धारण किए हो सकता है।

वाईजेड सेटी बी से संबंधित विवरण

वाईजेड सेटी बी एक छोटे लाल वामन (बौने) तारे की परिक्रमा करता है तथा एक चट्टानी एक्सोप्लैनेट होने के कारण आकार एवं संरचना में पृथ्वी के समान है। खगोलविदों ने हाल ही में अपना ध्यान वाईजेड सेटी बी पर लगाया है, जो पृथ्वी के निकट स्थित एक अतिरिक्त-स्थलीय ग्रह है, जो केवल 12 प्रकाश-वर्ष दूर है।

वाईजेड सेटी बी की खोज कैसे हुई?

वाईजेड सेटी बी की खोज बकनेल यूनिवर्सिटी, पेन्सिलवेनिया के जैकी विलाडसन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो, बोल्डर के सेबेस्टियन पिनेडा ने न्यू मैक्सिको में कार्ल जी जांस्की वेरी लार्ज ऐरे रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग करके की थी। उन्होंने नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में अपने निष्कर्ष भी प्रकाशित किए।

  • स्टार वाईजेड सेटी से निर्गमित होने वाले रेडियो संकेतों का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं को अनेक अवलोकन करने की आवश्यकता होती है, जिसके दौरान उन्होंने वाईजेड सेटी बी की कक्षीय अवधि के साथ संबंध देखा।
  • इसने उन्हें निष्कर्ष निकालने के लिए प्रेरित किया कि संकेत एक्सोप्लैनेट के चुंबकीय क्षेत्र एवं तारे के मध्य की अंतः क्रिया के कारण उत्पन्न हुए थे।

वाईजेड सेटी बी की खोज में चुंबकीय क्षेत्र की भूमिका

जिस तरह सूर्य से ऊर्जा की वृद्धि उपग्रह संचार को बाधित कर सकती है एवं परिक्रमा करने वाले उपग्रहों को हानि पहुंचा सकती है, उसी तरह वाईजेड सेटी तारा तथा इसके परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लैनेट के मध्य की अंतः क्रिया से उत्पन्न तीव्र ऊर्जा प्रस्फोट से विस्मयकारी ध्रुवीय ज्योति प्रदर्शन (ऑरोरल डिस्प्ले) बनते हैं।

  • विशेषज्ञों ने समझाया कि इन परिघटनाओं का अप्रत्यक्ष प्रमाण पृथ्वी पर प्राप्त रेडियो उत्सर्जन के माध्यम से देखा जा सकता है।
  • इन रेडियो तरंगों का पता लगाना, जो हमारे ग्रह पर खोजे जाने हेतु पर्याप्त शक्तिशाली हैं, एक्सोप्लैनेट के आसपास एक चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति की पुष्टि करता है।
  • यह घटना तभी हो सकती है जब एक्सोप्लैनेट अपने मूल तारे के करीब स्थित हो एवं इसका चुंबकीय क्षेत्र हो, जो तारे की तारकीय पवन के साथ संपर्क करता है एवं रेडियो सिग्नल उत्पन्न करता है।

वाईजेड सेटी बी की खोज का महत्व

एक्सोप्लैनेट वाईजेड सेटी बी पृथ्वी के कुछ ही दिनों में अपने तारे के चारों ओर अपनी कक्षा पूरी करता है, जो अपेक्षाकृत कम कक्षीय दूरी का संकेत देता है। 1990 के दशक से, खगोलविदों ने हमारे सूर्य के समान दिखने वाले सितारों की परिक्रमा करने वाले अनेक ग्रहों की पहचान की है।

  • एक ग्रह के लिए एक वातावरण का समर्थन करने तथा ग्रह पर जल को बनाए रखने हेतु, इसे अपने तारे से एक निश्चित दूरी पर अवस्थित होना चाहिए, जिसे “गोल्डीलॉक्स ज़ोन” भी कहा जाता है।
  • यदि कोई ग्रह अपने तारे के अत्यधिक समीप है, तो वह झुलस सकता है, जबकि अत्यधिक दूरी होने पर वह मंगल की तरह हिमीभूत छोड़ सकता है।
  • यह अनुमान लगाया गया है कि सभी खोजी गई तारा प्रणालियों में से लगभग 30% में अपने गोल्डीलॉक्स ज़ोन के भीतर ग्रहों की मेजबानी करने की क्षमता है।

चुंबकीय क्षेत्र का महत्व

आज तक खोजे गए एक्सोप्लैनेट्स की उच्च संख्या को देखते हुए, यह मान लेना उचित था कि इनमें से अनेक ग्रहों में मजबूत चुंबकीय क्षेत्र होंगे। हालांकि, कई बड़े एक्सोप्लैनेट्स पर चुंबकीय क्षेत्र की खोज के बावजूद, ग्रह वैज्ञानिक अब तक छोटे चट्टानी एक्सोप्लैनेट्स पर ऐसे क्षेत्रों का पता नहीं लगा पाए हैं।

  • पिनेडा ने इस बात पर बल दिया कि यदि नए निष्कर्षों को आगे के शोध के माध्यम से मान्य किया जाता है, तो यह एक्सोप्लैनेट्स के चुंबकीय गुणों की विशेषता में उनके दृष्टिकोण की प्रभावशीलता की पुष्टि करेगा।
  • यह महत्वपूर्ण है क्योंकि मजबूत चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति ग्रह के वायुमंडलीय अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा क्षेत्र मेजबान तारे से आवेशित कणों द्वारा वायुमंडल को नष्ट होने से बचाता है।

आगे की राह

दिलचस्प बात यह है कि सूर्य से सुरक्षित दूरी पर परिक्रमा करने के बावजूद मंगल एक तुलनीय इतिहास साझा करता है। अरबों वर्ष पूर्व,  प्रचुर मात्रा में जल तथा समान वायुमंडलीय परिस्थितियों का दावा करते हुए पृथ्वी तथा मंगल दोनों समान थे,। हालांकि, जब एक ग्रह पर जीवन फलता-फूलता था, तो दूसरा शीतल हो जाता था एवं सौर पवननों के कारण अपना अधिकांश वातावरण खो देता था।

  • इन निष्कर्षों को मान्य करने एवं रेडियो संकेतों की विशेषताओं का पता लगाने के लिए विस्तारित अवलोकन महत्वपूर्ण हैं।
  • बहरहाल, एक तथ्य स्पष्ट है- ये खोजें खगोलविदों को चट्टानी ग्रहों के बारे में अधिक जानने की अनुमति  भी प्रदान करेंगी जो ब्रह्मांड के सर्वाधिक दूरस्थ कोनों में अपने मेजबान सितारों के चारों ओर घूम रहे हैं।

 

वाईजेड सेटी बी के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. वाईजेड सेटी बी क्या है?

उत्तर. वाईजेड सेटी बी एक एक्सोप्लैनेट है जो वाईजेड सेटी तारे की परिक्रमा करता है। यह एक चट्टानी, पृथ्वी के आकार का ग्रह है।

प्र. वाईजेड सेटी बी पृथ्वी से कितनी दूर है?

उत्तर. वाईजेड सेटी बी पृथ्वी से लगभग 12 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

प्र. वाईजेड सेटी किस प्रकार का तारा है?

उत्तर. वाईजेड सेटी एक छोटा, लाल वामन तारा है।

प्र. वाईजेड सेटी बी को अपने तारे की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?

उत्तर. वाईजेड सेटी बी की कक्षीय अवधि बहुत कम है, अपने तारे के चारों ओर एक कक्षा को पूरा करने के लिए मात्र दो पृथ्वी- दिवस लगते हैं।

प्र. वाईजेड सेटी बी से रेडियो संकेत क्यों महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर. वाईजेड सेटी बी से रेडियो संकेत एक चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति का सुझाव देते हैं, जो ग्रह के निवास करने योग्य होने हेतु एक महत्वपूर्ण घटक है। संकेत हमारे सौर मंडल के बाहर चट्टानी ग्रहों के गुणों के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं।

 

FAQs

वाईजेड सेटी बी क्या है?

वाईजेड सेटी बी एक एक्सोप्लैनेट है जो वाईजेड सेटी तारे की परिक्रमा करता है। यह एक चट्टानी, पृथ्वी के आकार का ग्रह है।

वाईजेड सेटी बी पृथ्वी से कितनी दूर है?

वाईजेड सेटी बी पृथ्वी से लगभग 12 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

वाईजेड सेटी किस प्रकार का तारा है?

वाईजेड सेटी एक छोटा, लाल वामन तारा है।

वाईजेड सेटी बी को अपने तारे की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?

वाईजेड सेटी बी की कक्षीय अवधि बहुत कम है, अपने तारे के चारों ओर एक कक्षा को पूरा करने के लिए मात्र दो पृथ्वी- दिवस लगते हैं।

वाईजेड सेटी बी से रेडियो संकेत क्यों महत्वपूर्ण हैं?

वाईजेड सेटी बी से रेडियो संकेत एक चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति का सुझाव देते हैं, जो ग्रह के निवास करने योग्य होने हेतु एक महत्वपूर्ण घटक है। संकेत हमारे सौर मंडल के बाहर चट्टानी ग्रहों के गुणों के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me