Table of Contents
“विरासत” साड़ी महोत्सव की यूपीएससी के लिए प्रासंगिकता
“विरासत” महोत्सव: कपड़ा मंत्रालय भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव मनाने के लिए विरासत उत्सव का आयोजन कर रहा है।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 1- भारत में विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक मेले तथा त्यौहार) के लिए “विरासत” साड़ी महोत्सव भी महत्वपूर्ण है।
“विरासत” साड़ी महोत्सव चर्चा में क्यों है?
- साड़ी महोत्सव “विरासत” का दूसरा चरण – भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव 3 से 17 जनवरी 2023 तक हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली में प्रारंभ होगा।
“विरासत” साड़ी महोत्सव
- “विरासत” महोत्सव के बारे में: “विरासत” भारत में एक साड़ी महोत्सव है जो पारंपरिक साड़ियों को प्रोत्साहित करता है एवं एक मंच प्रदान करता है जहां पारंपरिक बुनकर साड़ियों की दस्तकारी किस्मों का प्रदर्शन तथा विक्रय कर सकते हैं।
- आयोजन मंत्रालय: “विरासत” साड़ी महोत्सव का आयोजन कपड़ा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
- भागीदारी: विरासत महोत्सव के दूसरे चरण में देश के विभिन्न हिस्सों से 90 प्रतिभागी शामिल होंगे।
- महत्व: विरासत 2023 कार्यक्रम से साड़ी बुनाई की सदियों पुरानी परंपरा पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने एवं इस तरह हथकरघा समुदाय की आय में सुधार होने की संभावना है।
- बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक होने के अतिरिक्त हथकरघा क्षेत्र हमारे देश की समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
- “विरासत” साड़ी महोत्सव कार्यक्रम हथकरघा क्षेत्र की परंपरा एवं संभावना दोनों का पूरी क्षमता से उत्सव मनाता है।
विरासत महोत्सव में पारंपरिक हथकरघे की प्रदर्शनी
- भारत के कुछ आकर्षक स्थानों से तैयार की गई हैंडलूम साड़ियां “विरासत” प्रदर्शनी में प्रदर्शित एवं विक्रय हेतु उपलब्ध हैं।
- “विरासत” साड़ी महोत्सव प्रदर्शनी टाई एवं डाई, चिकन कढ़ाई वाली साड़ियों, हैंड ब्लॉक साड़ियों, कलमकारी मुद्रित साड़ियों, अजरख, कांथा एवं फुलकारी जैसी साड़ियों की प्रसिद्ध दस्तकारी किस्मों की भागीदारी लाती है।
- ये जामदानी, इकत, पोचमपल्ली, बनारस ब्रोकेड, तुषार सिल्क (चंपा), बालूचरी, भागलपुरी सिल्क, तंगैल, चंदेरी, ललितपुरी, पटोला, पैठानी इत्यादि की विशिष्ट हैंडलूम साड़ियों के अतिरिक्त होंगी।
- इसके अतिरिक्त तनचोई, जांगला, कोटा डोरिया, कटवर्क, माहेश्वरी, भुजोड़ी, शांतिपुरी, बोमकाई जैसी हैंडलूम साड़ियां एवं गरद कोरियल, खंडुआ तथा अरनी सिल्क साड़ियां जैसी कई अन्य किस्में भी उपलब्ध होंगी।
“विरासत” साड़ी महोत्सव चरण 2 के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियां
- हमारे हथकरघा बुनकरों का समर्थन करने के लिए एक सामान्य हैशटैग #MySariMyPride के तहत एक सोशल मीडिया अभियान प्रारंभ किया गया है।
- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, “आजादी का अमृत महोत्सव” में 75 हथकरघा बुनकरों द्वारा हथकरघा साड़ियों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की जाएगी।
- महत्वपूर्ण गतिविधियां: आने वाले लोगों के लिए गतिविधियों की एक श्रृंखला की योजना निर्मित की गई है जैसे कि:
- विरासत-सेलिब्रेटिंग द हेरिटेज: हैंडलूम साड़ियों का क्यूरेटेड प्रदर्शन।
- विरासत-एक धरोहर: बुनकरों द्वारा साड़ियों की सीधी खुदरा बिक्री
- विरासत के धागे: जीवंत करघा प्रदर्शन
- विरासत-कल से कल तक: वर्कशॉप एवं साड़ी तथा धारणीयता पर वार्ता
- विरासत-नृत्य संस्कृति: भारतीय संस्कृति के प्रसिद्ध लोक नृत्य।
विरासत महोत्सव का प्रथम चरण
- “विरासत” महोत्सव का पहला चरण – भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव 16 दिसंबर 2022 को प्रारंभ हुआ तथा 30 दिसंबर 2022 को समाप्त हुआ।
- इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 16 दिसंबर 2022 को माननीय राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश और अन्य महिला सांसदों के साथ किया।
- 16 से 30 दिसंबर 2022 तक पहले चरण में, 70 प्रतिभागियों ने “विरासत” कार्यक्रम में भाग लिया।
- समाचार पत्रों, पोस्टरों, निमंत्रण कार्डों, सोशल मीडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डिजाइनरों की कार्यशाला इत्यादि द्वारा प्रिंट मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम को विज्ञापित करने के लिए एक व्यापक प्रचार कार्यक्रम चलाया गया।
- यह आयोजन अत्यंत सफल रहा है एवं सभी आयु समूहों की प्रभावशाली उपस्थिति के साथ, यह महोत्सव बुनकरों के लिए हथकरघा वस्तुओं की बिक्री एवं इस क्षेत्र के लिए अत्यधिक वांछित ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा है।
विरासत महोत्सव के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. विरासत महोत्सव क्या है?
उत्तर. “विरासत” भारत में एक साड़ी महोत्सव है जो पारंपरिक साड़ियों को प्रोत्साहित करता है एवं एक मंच प्रदान करता है जहां पारंपरिक बुनकर साड़ियों की दस्तकारी किस्मों का प्रदर्शन तथा विक्रय कर सकते हैं।
प्र. विरासत महोत्सव का आयोजन कौन कर रहा है?
उत्तर. “विरासत” साड़ी महोत्सव का आयोजन कपड़ा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
प्र. साड़ी महोत्सव “विरासत” का दूसरा चरण कहाँ आयोजित किया जा रहा है।
उत्तर. साड़ी महोत्सव के दूसरे चरण “विरासत” का आयोजन हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली में किया जा रहा है।



TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
