Home   »   SCO Film Festival 2023   »   SCO Young Authors’ Conference

एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन 2023 भारत की एससीओ अध्यक्षता के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया

एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन: विदेश मंत्रालय ने अपने कार्यक्रमों के कैलेंडर में एससीओ युवा लेखकों के सम्मेलन 2023 को शामिल किया है क्योंकि भारत एससीओ समूह का वर्तमान में अध्यक्ष है। एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- अंतर्राष्ट्रीय संबंध, भारत के सदस्य के रूप में विभिन्न क्षेत्रीय समूह) के लिए भी महत्वपूर्ण है। 

एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन चर्चा में क्यों है?

दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन/एससीओ) युवा लेखकों का सम्मेलन, “एससीओ सदस्य राज्यों के मध्य सभ्यतागत संवाद’ पर केंद्रित है, जो हाल ही में संपन्न हुआ। एससीओ युवा लेखकों के सम्मेलन 2023 में एससीओ सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति देखी गई।

  • आयोजन के दौरान, वक्ताओं ने फिल्म एवं पुस्तक उद्योगों के मध्य संबंधों की जांच करके अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ भारत एवं मध्य एशियाई देशों के मध्य वाणिज्य के इतिहास पर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन 2023

एससीओ युवा लेखकों के सम्मेलन का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विदेश एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजकुमार रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

  • मेज़बान: शिक्षा मंत्रालय ने एससीओ युवा लेखक सम्मेलन का आयोजन किया।
  • आयोजन स्थल एवं तिथि: एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन 12-13 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली के लीला पैलेस में हुआ।
  • अधिदेश: सम्मेलन आधुनिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में विभिन्न अवसरों की खोज के साथ-साथ युवाओं के मध्य उद्यमशीलता एवं नवीन परियोजनाओं में व्यापक भागीदारी के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करता है।
  • क्रियान्वयन एजेंसी: नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत ने एससीओ युवा लेखकों के सम्मेलन 2023 के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • थीम: एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन “एससीओ सदस्य राज्यों के मध्य सभ्यतागत संवाद” (सिविलाइजेशन डायलॉग अमोंग एससीओ मेंबर कंट्रीज) की थीम पर आयोजित किया गया था, जिसमें छह सत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया था-
    • इतिहास एवं दर्शन,
    • अर्थव्यवस्था,
    • धर्म,
    • संस्कृति,
    • साहित्य तथा
    • विज्ञान एवं चिकित्सा
  • महत्व: एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन उद्यमिता एवं अभिनव परियोजनाओं सहित समकालीन शिक्षा  तथा प्रशिक्षण के अवसरों में तल्लीन करने के लिए युवाओं के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करता है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से संबंधित प्रमुख बिंदु

शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन/एससीओ) 2002 में एससीओ चार्टर के माध्यम से बनाया गया एक स्थायी अंतर सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है तथा यह 2003 में प्रवर्तन में आया।

  • शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ववर्ती संगठन शंघाई फाइव मैकेनिज्म था।
  • प्रकार: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक एवं सैन्य संगठन है।
  • एससीओ सचिवालय: शंघाई, चीन।
  • क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (रीजनल एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर/RATS) की कार्यकारी समिति: ताशकंद।
  • अधिदेश: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना है।
  • एससीओ की अध्यक्षता: एससीओ समूह की अध्यक्षता 2023 में भारत के पास है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) – सदस्य देश

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में आठ सदस्य देश शामिल हैं (हाल ही में, ईरान को नौवें पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया है) अर्थात्-

  1. भारत गणराज्य,
  2. कजाकिस्तान गणराज्य,
  3. द पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना,
  4. किर्गिज गणराज्य,
  5. इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान,
  6. रूसी संघ,
  7. ताजिकिस्तान गणराज्य, एवं
  8. उज़्बेकिस्तान गणराज्य

 

एससीओ युवा लेखकों का सम्मेलन के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. एससीओ युवा लेखक सम्मेलन क्या है?

उत्तर. एससीओ युवा लेखक सम्मेलन आधुनिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में विभिन्न अवसरों की खोज के साथ-साथ युवाओं के मध्य उद्यमशीलता एवं नवीन परियोजनाओं में व्यापक भागीदारी के लिए एक गतिशील मंच है।

प्र. किस मंत्रालय ने भारत में एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का आयोजन किया है?

उत्तर. शिक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का आयोजन किया।

प्र. एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का विषय क्या था?

उत्तर. एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का आयोजन “एससीओ सदस्य देशों के बीच सभ्यतागत संवाद” (सिविलाइजेशन डायलॉग अमोंग एससीओ मेंबर कंट्रीज) की थीम पर किया गया था।

 

FAQs

एससीओ युवा लेखक सम्मेलन क्या है?

एससीओ युवा लेखक सम्मेलन आधुनिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में विभिन्न अवसरों की खोज के साथ-साथ युवाओं के मध्य उद्यमशीलता एवं नवीन परियोजनाओं में व्यापक भागीदारी के लिए एक गतिशील मंच है।

किस मंत्रालय ने भारत में एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का आयोजन किया है?

शिक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का आयोजन किया।

एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का विषय क्या था?

एससीओ युवा लेखक सम्मेलन 2023 का आयोजन “एससीओ सदस्य देशों के बीच सभ्यतागत संवाद” (सिविलाइजेशन डायलॉग अमोंग एससीओ मेंबर कंट्रीज) की थीम पर किया गया था।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.