Table of Contents
लोक प्रशासन- प्रासंगिकता ईएसआईसी उप निदेशक परीक्षा
- भर्ती परीक्षा (आरटी) का भाग-बी: लोक प्रशासन एवं विकास के मुद्दे।
लोक प्रशासन
- लोक प्रशासन ‘कार्रवाई में सरकार’ के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं है। लोक प्रशासन कार्यपालिका की क्रियान्वयन शाखा है।
- लोक प्रशासन सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी है।
- लोक प्रशासन सभी राष्ट्रों की एक विशेषता है, चाहे उनकी सरकार की प्रणाली कुछ भी हो।
- राष्ट्रों के भीतर केंद्रीय, मध्यवर्ती एवं स्थानीय स्तरों पर लोक प्रशासन का उद्यम किया जाता है।
- एक राष्ट्र के भीतर सरकार के विभिन्न स्तरों के मध्य संबंध लोक प्रशासन के लिए एक बढ़ती हुई समस्या का निर्माण करती है।
लोक प्रशासन- विभिन्न विचारकों द्वारा परिभाषा
- वुडरो विल्सन- लोक प्रशासन के जनक वुडरो विल्सन परिभाषित करते हैं- “लोक प्रशासन विधि का विस्तृत एवं व्यवस्थित अनुप्रयोग है। विधि का प्रत्येक विशेष अनुप्रयोग प्रशासन की एक क्रिया है।”
- एल. डी व्हाइट- “लोक प्रशासन में वे सभी कार्य सम्मिलित होते हैं जिनका उद्देश्य सार्वजनिक नीति को पूरा करना अथवा क्रियान्वित करना है।”
- लूथर गुलिक – “लोक प्रशासन, प्रशासन के विज्ञान का वह भाग है जो सरकार से संबंधित है, एवं इस प्रकार मुख्य रूप से कार्यकारी शाखा से संबंधित है, जहां सरकार का कार्य संपादित किया जाता है, यद्यपि विधायिका एवं न्यायपालिका शाखा में भी स्पष्ट रूप से प्रशासनिक समस्याएं हैं। ”
- हर्बर्ट साइमन- “लोक प्रशासन द्वारा इसका अर्थ, सामान्य उपयोग में, राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय सरकार की कार्यकारी शाखाओं के क्रियाकलाप हैं।”
Popular Online Live Classes
Bihar Mahapack: BPSC AEDO, BSSC CGL4/कार्यालय परिचारी/इंटर लेवल (10+2), SI/Constable, Civil Court, B.Ed. D.El.Ed. & MoreRs 1,319.78Enroll Now
MPSC Combine Free PYQ Discussion Batch - 2024 | Online Live Classes by Adda 247Rs 823Enroll Now
MPSC Combine Group B & C Pre Live Target Batch 2024 | Online Live Classes by Adda 247Rs 1141Enroll Now
लोक प्रशासन- लोक प्रशासन का अर्थ
- ‘ लोक’ शब्द का प्रयोग अनेक अर्थों में किया जाता है, किन्तु यहाँ इसका अर्थ ‘सरकार’ है। अतः लोक प्रशासन का सामान्य सा अर्थ सरकारी प्रशासन होता है।
- यह सार्वजनिक अभिकरणों के प्रबंधन का अध्ययन है जो सार्वजनिक नीतियों को लॉक हित में राज्य के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु क्रियान्वित करता है।
- लोक प्रशासन का पारंपरिक दृष्टिकोण: वे इस विचार को प्रदर्शित करते हैं कि लोक प्रशासन में वे क्रियाकलाप सम्मिलित हैं जो सरकारों की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पूरा करने में सम्मिलित होते हैं।
- इसे सार्वजनिक नीतियों को क्रियान्वित/लागू करने के सामूहिक प्रयासों के समन्वय के रूप में माना जाता है जैसा कि कानूनों में व्यक्त किया गया है एवं न्यायालयों द्वारा व्याख्या की गई है।
- यह विधायी और न्यायिक पक्ष के विपरीत सरकार के प्रशासनिक पक्ष के साथ लोक प्रशासन का अभिनिर्धारण करता है।
- लोक प्रशासन का आधुनिक दृष्टिकोण: वे लोक प्रशासन को व्यापक अर्थों में परिभाषित करते हैं- उनकी सरकारी नीतियों तथा कार्यक्रमों को निर्धारित करने के साथ-साथ उन्हें निष्पादित करने में कुछ उत्तरदायित्व होते हैं।
- एफ.ए. निग्रो जैसे कुछ लेखकों का मत है कि सरकार की तीनों शाखाएं लोक प्रशासन के अध्ययन एवं अभ्यास का हिस्सा हैं।
- निग्रो द्वारा दी गई परिभाषा: उनके अनुसार “लोक प्रशासन है-
- एक सार्वजनिक व्यवस्था में सहकारी समूह प्रयास
- सभी तीन शाखाओं- कार्यकारी, विधायी, न्यायिक एवं उनके अंतर-संबंधों को समाहित करता है।
- सार्वजनिक नीति के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस प्रकार यह राजनीतिक प्रक्रिया का एक हिस्सा है।
- निजी प्रशासन से महत्वपूर्ण रूपों से भिन्न है, एवं
- समुदाय को सेवाएं प्रदान करने में अनेक निजी समूहों तथा व्यक्तियों के साथ निकटता से संबंधित है।
यूपीएससी ईएसआईसी उप निदेशक की निशुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के लिए इस फॉर्म को भरें



TSPSC Group 1 Question Paper 2024, Downl...
TSPSC Group 1 Answer key 2024 Out, Downl...
UPSC Prelims 2024 Question Paper, Downlo...
