Home   »   Exercise SLINEX 2023   »   Exercise SLINEX 2023

SLINEX-23 युद्धाभ्यास, भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री युद्ध अभ्यास

स्लाइनेक्स-23 युद्धाभ्यास: यह भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास है जिसका उद्देश्य सहयोगात्मक रूप से विविध समुद्री कार्रवाई का संचालन करते हुए भारतीय तथा श्रीलंकाई नौसेनाओं के मध्य अंतर संचालनीयता, आपसी समझ एवं सर्वोत्तम व्यवहार के आदान-प्रदान को बढ़ाना है। SLINEX-23 युद्ध अभ्यास यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- सुरक्षा- सुरक्षा चुनौतियों एवं सीमा क्षेत्रों में उनके प्रबंधन) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

स्लिनेक्स-23 युद्धाभ्यास चर्चा में क्यों है

SLINEX-23, भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास की दसवीं पुनरावृत्ति, 3 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2023 के मध्य कोलंबो में आयोजित होने वाली है।

स्लिनेक्स-23 युद्धाभ्यास

भारत-श्रीलंका का जारी- द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास, SLINEX-23, दो चरणों: 3-5 अप्रैल, 2023 तक हार्बर चरण एवं 6-8 अप्रैल, 2023 तक समुद्री चरण में आयोजित किया जा रहा है।

  • भारतीय नौसेना के प्रतिनिधित्व में आईएनएस किल्टन, एक स्वदेशी कामोर्टा वर्ग एएसडब्ल्यू कार्वेट एवं आईएनएस सावित्री, एक अपतटीय गश्ती पोत शामिल हैं।
  • इस बीच, श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस गजबाहु एवं एसएलएनएस सागर द्वारा किया जा रहा है।
  • दोनों पक्ष इस युद्धाभ्यास के लिए समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर एवं विशेष बल भी तैनात करेंगे।
  • विशेष रूप से, पूर्ववर्ती स्लिनेक्स युद्धाभ्यास 7-12 मार्च, 2022 को विशाखापत्तनम के तट पर आयोजित किया गया था।

SLINEX युद्धाभ्यास का महत्व

स्लिनेक्स युद्धाभ्यास का प्राथमिक लक्ष्य भारतीय एवं श्रीलंकाई नौसेनाओं के मध्य अंतर-संचालनीयता, आपसी समझ एवं सर्वोत्तम व्यवहार के आदान-प्रदान को बढ़ाना है, जबकि विभिन्न समुद्री कार्रवाईयों को सहयोगी रूप से संचालित करना है। समुद्री कार्रवाई के अतिरिक्त, बंदरगाह चरण में पेशेवर, सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं के मध्य मित्रता तथा भाईचारे के बंधन को मजबूत करने के लिए सामाजिक आदान-प्रदान भी शामिल हैं।

SLINEX युद्धाभ्यास क्या है?

SLINEX युद्ध अभ्यास श्रीलंका नौसेना एवं भारतीय नौसेना के मध्य आयोजित एक नौसैनिक युद्ध अभ्यास है। द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यासों की SLINEX श्रृंखला 2005 में प्रारंभ की गई थी।

  • उद्देश्य: SLINEX युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के मध्य बहुआयामी समुद्री कार्रवाई के लिए अंतर-संचालनीयता क्षमता को बढ़ाना, आपसी समझ में सुधार करना तथा सर्वोत्तम व्यवहार एवं प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।
  • महत्व:
    • SLINEX युद्धाभ्यास भारत एवं श्रीलंका के मध्य गहरे समुद्री जुड़ाव का उदाहरण है एवं आपसी सहयोग को मजबूत करने हेतु विगत कुछ वर्षों में इसका दायरा बढ़ा है।
    • SLINEX युद्धाभ्यास भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति एवं माननीय प्रधान मंत्री के ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा तथा विकास (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीज़न/सागर)’ के दृष्टिकोण के अनुरूप भी है।

 

SLINEX युद्धाभ्यास 2023 के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्र. स्लिनेक्स युद्धाभ्यास क्या है?

उत्तर. SLINEX युद्धाभ्यास का तात्पर्य श्रीलंका-भारत नौसेना का युद्धअभ्यास है। यह भारतीय नौसेना एवं श्रीलंका नौसेना के मध्य आयोजित एक द्विपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास है।

प्र. पहला SLINEX युद्धाभ्यास कब आयोजित किया गया था?

उत्तर. पहला SLINEX युद्धाभ्यास 2005 में आयोजित किया गया था।

प्र. स्लाइनेक्स युद्धाभ्यास का उद्देश्य क्या है?

उत्तर. SLINEX युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारतीय नौसेना एवं श्रीलंका की नौसेना के मध्य सहयोग एवं अंतरसंक्रियता को बढ़ाना तथा क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को प्रोत्साहित करना है।

प्र. SLINEX युद्धाभ्यास में कौन सी गतिविधियाँ शामिल हैं?

उत्तर. SLINEX युद्धाभ्यास में आम तौर पर गतिविधियों की एक श्रृंखला, जैसे संचार अभ्यास, सामरिक अभ्यास, खोज एवं बचाव अभियान तथा जलदस्युता-रोधी (एंटी-पायरेसी) अभ्यास शामिल होती है।

प्र. स्लिनेक्स  युद्धाभ्यास के क्या लाभ हैं?

उत्तर. SLINEX युद्धाभ्यास के लाभों में भारतीय नौसेना एवं श्रीलंका नौसेना के मध्य बेहतर सहयोग एवं समन्वय, क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में वृद्धि तथा भारत एवं श्रीलंका के मध्य मजबूत राजनयिक संबंध शामिल हैं।

 

FAQs

स्लिनेक्स युद्धाभ्यास क्या है?

SLINEX युद्धाभ्यास का तात्पर्य श्रीलंका-भारत नौसेना का युद्धअभ्यास है। यह भारतीय नौसेना एवं श्रीलंका नौसेना के मध्य आयोजित एक द्विपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास है।

पहला SLINEX युद्धाभ्यास कब आयोजित किया गया था?

पहला SLINEX युद्धाभ्यास 2005 में आयोजित किया गया था।

स्लाइनेक्स युद्धाभ्यास का उद्देश्य क्या है?

SLINEX युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारतीय नौसेना एवं श्रीलंका की नौसेना के मध्य सहयोग एवं अंतरसंक्रियता को बढ़ाना तथा क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को प्रोत्साहित करना है।

SLINEX युद्धाभ्यास में कौन सी गतिविधियाँ शामिल हैं?

SLINEX युद्धाभ्यास में आम तौर पर गतिविधियों की एक श्रृंखला, जैसे संचार अभ्यास, सामरिक अभ्यास, खोज एवं बचाव अभियान तथा जलदस्युता-रोधी (एंटी-पायरेसी) अभ्यास शामिल होती है।

स्लिनेक्स युद्धाभ्यास के क्या लाभ हैं?

SLINEX युद्धाभ्यास के लाभों में भारतीय नौसेना एवं श्रीलंका नौसेना के मध्य बेहतर सहयोग एवं समन्वय, क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में वृद्धि तथा भारत एवं श्रीलंका के मध्य मजबूत राजनयिक संबंध शामिल हैं।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me