Home   »   Daily Current Affairs for UPSC   »   Daily Current Affairs for UPSC

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 19 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 19 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी: हम आपके लिए ‘यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी’ लेकर आए हैं, जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण दैनिक समसामयिकी के साथ अपडेट करने के सिद्धांत पर आधारित है। गुणवत्ता से समझौता किए बिना यूपीएससी उम्मीदवारों के कीमती समय को बचाने के लिए ये दैनिक समसामयिकी हमारी टीम द्वारा बिट फॉर्म / संक्षिप्त रूप में तैयार किए गए हैं। यूपीएससी आईएएस  प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज, 19 अप्रैल 2023 की दैनिक समसामयिकी में, हम नीचे दिए गए टॉपिक्स को कवर कर रहे हैं।

कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की जी20 बैठक

कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की जी20 बैठक चर्चा में क्यों है?

कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (मीटिंग ऑफ एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट्स/MACS) की G20 बैठक वर्तमान में वाराणसी में हो रही है, जिसमें डिजिटल कृषि एवं सतत कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ-साथ कृषि अनुसंधान तथा विकास में सार्वजनिक-निजी भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है।

कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) 2023 की जी20 बैठक

केंद्रीय नागरिक उड्डयन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (डॉ.) वी के सिंह (सेवानिवृत्त) ने कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की जी20 बैठक के उद्घाटन की अध्यक्षता की।

  • थीम: कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (MACS) की G20 बैठक “स्वस्थ लोगों एवं ग्रह के लिए सतत कृषि तथा खाद्य प्रणाली” (सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड फूड सिस्टम्स फॉर हेल्दी पीपल एंड प्लेनेट) की थीम के साथ आयोजित की जा रही है।
  • कार्यक्रम का आयोजन स्थल: कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (MACS) 2023 की G20 बैठक वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है।
  • भागीदारी: तीन दिवसीय बैठक में जी20 सदस्य देशों के लगभग 80 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि देश, अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं भारत द्वारा चयनित विशेष आमंत्रित सदस्य भाग ले रहे हैं।

विश्व धरोहर दिवस 2023

विश्व धरोहर दिवस 2023 चर्चा में क्यों है?

विश्व धरोहर दिवस अथवा स्मारकों एवं स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (इंटरनेशनल डे फॉर मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स/IDMS) 18 अप्रैल 2023 को मनाया गया।

विश्व विरासत दिवस 2023 से संबंधित विवरण

मानव विरासत को संरक्षित करने एवं प्रासंगिक संगठनों के सभी प्रयासों को मान्यता प्रदान करने हेतु प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।

  • थीम: विश्व धरोहर दिवस अथवा स्मारकों एवं स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDMS) 2023 की थीम ‘विरासत परिवर्तन’ (हेरिटेज चेंजेज) है।
  • महत्व: विश्व विरासत दिवस 2023 जलवायु कार्रवाई को प्रोत्साहित करने हेतु ज्ञान एवं ज्ञान प्रणालियों के पारंपरिक रीतियों को शामिल करने एवं संयुक्त राष्ट्र के कार्रवाई के दशक के प्रत्युत्तर में जोखिम वाले समुदायों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के साधन के रूप में सांस्कृतिक विरासत का उपयोग करने के बारे में पूछताछ को संबोधित करने का अवसर प्रदान करता है।

भारत की सांस्कृतिक विरासत का पुनरुद्धार

2014 के पश्चात से, 230 से अधिक मूल्यवान पुरावशेष भारत को लौटाए गए हैं। मूल रूप से भारतीय मूल की 244 पुरावशेषों में से जिन्हें प्रत्यावर्तित किया गया है, उनमें से 231 को 2014 के बाद पुनः प्राप्त किया गया था। वर्तमान में, लगभग 72 पुरावशेष संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से वापस किए जाने की प्रक्रिया में हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने विभिन्न विदेश यात्राओं के दौरान इस मुद्दे को वैश्विक नेताओं एवं बहुपक्षीय संगठनों के साथ चर्चा करते हुए उठाया है। परिणामस्वरुप, अनेक देशों ने चोरी गई कलाकृतियों एवं पुरावशेषों को भारत को वापस करने के लिए कदम उठाए हैं।

संगठन से समृद्धि अभियान

संगठन से समृद्धि अभियान चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) द्वारा “संगठन से समृद्धि- कोई ग्रामीण महिला को पीछे नहीं छोड़ना” अभियान प्रारंभ किया गया।

संगठन से समृद्धि अभियान 2023

संगठन से समृद्धि- ग्रामीण महिलाओं को पीछे नहीं छोड़ना” आजादी का अमृत महोत्सव समावेशी विकास के अंतर्गत एक राष्ट्रीय अभियान है। संगठन से समृद्धि अभियान का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों की 10 करोड़ महिलाओं को जुटाना है।

  • अधिदेश: संगठन से समृद्धि अभियान समस्त संवेदनशील एवं सीमांत ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप्स/SHG) के अंतर्गत लाने की इच्छा रखता है ताकि उन्हें कार्यक्रम के तहत प्रदान किए गए लाभों को प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके।
  • अवधि: संगठन से समृद्धि अभियान 30 जून 2023 तक संचालित होगा।
  • दायरा: अभियान भारत के सभी राज्यों में आयोजित किया जाएगा।

संगठन से समृद्धि अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम 

संगठन से समृद्धि अभियान इस अवधि के दौरान अंतःक्षेपों के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बनाने की अपेक्षा के साथ प्रारंभ किया गया था-

  • स्वयं सहायता समूह में सम्मिलित होने के लिए छूटे हुए परिवारों को प्रेरित करने के लिए एसएचजी चैंपियंस द्वारा ग्राम संगठनों की आम सभा बैठकें आयोजित करना तथा एसएचजी चैंपियंस द्वारा अनुभव साझा करना,
  • कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन ड्राइव का आयोजन,
  • PMAY-G लाभार्थी परिवारों से पात्र महिलाओं को जुटाना,
  • एसएचजी के नए सदस्यों को प्रशिक्षण देना,
  • मृत एसएचजी को पुनर्जीवित करना,
  • एसएचजी बैंक खाते खोलना तथा
  • अन्य हितधारकों द्वारा प्रवर्तित स्वयं सहायता समूहों के एक सामान्य डेटाबेस का निर्माण।

 

दैनिक समसामयिकी के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. विश्व विरासत दिवस क्या है?

उत्तर. विश्व विरासत दिवस अथवा विश्व धरोहर दिवस, जिसे स्मारकों एवं स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है, सांस्कृतिक विरासत स्थलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा तथा संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता में वृद्धि करने हेतु 18 अप्रैल को मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है।

प्र. विश्व विरासत दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

उत्तर. विश्व धरोहर दिवस पहली बार 18 अप्रैल, 1982 को मनाया गया था, स्मारकों एवं स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय परिषद (ICOMOS) ने 1983 में अपने 22वें आम सम्मेलन में इस दिन की घोषणा की थी।

प्र. कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (MACS) 2023 की G20 बैठक की थीम क्या है?

उत्तर. कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (MACS) की G20 बैठक “स्वस्थ लोगों एवं ग्रह के लिए सतत कृषि तथा खाद्य प्रणाली” (सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड फूड सिस्टम्स फॉर हेल्दी पीपल एंड प्लेनेट) की थीम के साथ आयोजित की जा रही है।

 

FAQs

विश्व विरासत दिवस क्या है?

विश्व विरासत दिवस अथवा विश्व धरोहर दिवस, जिसे स्मारकों एवं स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है, सांस्कृतिक विरासत स्थलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा तथा संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता में वृद्धि करने हेतु 18 अप्रैल को मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है।

विश्व विरासत दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

विश्व धरोहर दिवस पहली बार 18 अप्रैल, 1982 को मनाया गया था, स्मारकों एवं स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय परिषद (ICOMOS) ने 1983 में अपने 22वें आम सम्मेलन में इस दिन की घोषणा की थी।

कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (MACS) 2023 की G20 बैठक की थीम क्या है?

कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (MACS) की G20 बैठक "स्वस्थ लोगों एवं ग्रह के लिए सतत कृषि तथा खाद्य प्रणाली" (सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड फूड सिस्टम्स फॉर हेल्दी पीपल एंड प्लेनेट) की थीम के साथ आयोजित की जा रही है।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me