Home   »   Bhasha Sangam Initiative   »   Bhasha Sangam Initiative

भाषा संगम पहल

विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल- यूपीएससी परीक्षा हेतु प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: शासन, प्रशासन एवं चुनौतियां- सामाजिक क्षेत्र/शिक्षा से संबंधित सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबंधित मुद्दे

शिक्षा के केंद्र में शांति

विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल- संदर्भ 

  • हाल ही में, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री ने विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल, भाषा संगम मोबाइल ऐप एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत क्विज़ ऐप का विमोचन किया।

Indian Polity

क्या आपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण कर लिया है?  निशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए यहां रजिस्टर करें

भाषा संगम पहल- प्रमुख बिंदु

  • भाषा संगम पहल के बारे में: भाषा संगम 22 भारतीय भाषाओं में दैनिक जीवन के उपयोग के बुनियादी वाक्य सिखाने हेतु एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है।
  • उद्देश्य: यह सुनिश्चित करना कि लोगों को अपनी मातृभाषा के अतिरिक्त किसी अन्य भारतीय भाषा में बुनियादी संवाद कौशल हासिल करना चाहिए।
  • हाल के घटनाक्रम: सरकार ने भाषा संगम योजना के तहत तीन उप-पहल आरंभ किए हैं। वे हैं-
  1. विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल
  2. भाषा संगम मोबाइल ऐप
  3. एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) मोबाइल क्विज

गुजरात सरकार का मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस  प्रोजेक्ट 

विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल- प्रमुख बिंदु

  • विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल के बारे में: विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए एक पहल है जिसे दीक्षा, ई-पाठशाला एवं 22 पुस्तिकाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • विकास: विद्यालयों के लिए भाषा संगम पहल का विकास एनसीईआरटी द्वारा किया गया है।
  • उद्देश्य: भाषा संगम के इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षार्थी सभी भाषाओं-उनकी लिपियों, उच्चारण से परिचित हो सकेंगे।

भाषा संगम मोबाइल ऐप- प्रमुख बिंदु

  • भाषा संगम मोबाइल ऐप के बारे में: भाषा संगम मोबाइल ऐप उच्च शिक्षा विभाग की एक पहल है एवं इसे माइ गाॅव के सहयोग से मल्टीभाषी नामक एक स्टार्ट-अप द्वारा विकसित किया गया है।
  • ऐप का विवरण: भाषा संगम मोबाइल ऐप में आरंभ में 22 भारतीय भाषाओं में दैनिक उपयोग के 100 वाक्य हैं।
    • ये वाक्य रोमन लिपि एवं दी गई भाषा की लिपि दोनों में एवं श्रव्य (ऑडियो) प्रारूप में भी उपलब्ध हैं। सूची में और वाक्य जोड़े जाएंगे।

समग्र शिक्षा योजना 2.0

एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) मोबाइल क्विज- प्रमुख बिंदु

  • एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) मोबाइल क्विज के बारे में: प्रश्नोत्तरी में भारत के राज्यों पर 10,000 से अधिक प्रश्न शामिल हैं एवं इसे इस मंत्रालय के नवाचार इकाई (इनोवेशन सेल) के माध्यम से नाज़ारा टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित किया गया है।
  • ईबीएसबी प्रश्नोत्तरी खेल भारत के बच्चों एवं युवाओं को हमारे विभिन्न क्षेत्रों, राज्यों, संस्कृति, राष्ट्रीय नायकों, स्मारकों, परंपराओं, पर्यटन स्थलों, भाषाओं, भूगोल, इतिहास एवं स्थलाकृति के बारे में अधिक जानने में सहायता करने हेतु लक्षित है।

यूनेस्को की भारत के लिए शिक्षा की स्थिति रिपोर्ट 2021

 

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me